Close Menu
    What's Hot

    ब्लैक मोनोकनी में मलाइका अरोड़ा का सिजलिंग अवतार, इंटरनेट पर बढ़ा दिया पारा

    May 26, 2026

    देश में कई जगह पारा 47 डिग्री पार

    May 25, 2026

    हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS और HCS अधिकारियों के तबादले

    May 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      देश में कई जगह पारा 47 डिग्री पार

      May 25, 2026

      ईरान के साथ समझौता पूरी तरह तैयार नहीं हुआ : ट्रंप

      May 25, 2026

      हरियाणा के सोनीपत में मामूली कहासुनी में तीन की हत्या

      May 25, 2026

      कल केरल पहुंच सकता है मानसून

      May 25, 2026

      महाराष्ट्र में सड़क हादसा, आठ की मौत

      May 25, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, May 26
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»देश में कई जगह पारा 47 डिग्री पार
    Breaking News

    देश में कई जगह पारा 47 डिग्री पार

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारMay 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Weather Update : देश में कई जगह पारा 47 डिग्री पार, अभी राहत के नहीं आसार
    Weather Update : देश में कई जगह पारा 47 डिग्री पार, अभी राहत के नहीं आसार

    47.1 डिग्री तापमान के साथ महाराष्ट्र का विदर्भ क्षेत्र सबसे ज्यादा गर्म, आज से नौतपा हो रहा शुरू, बढ़ेगी गर्मी

    Weather Update (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : मई का अंतिम सप्ताह शुरू हो चुका है। इसके साथ गर्मी भी अपने चरम पर पहुंच रही है। हालात यह बन चुके हैं कि दुनिया के 50 सबसे ज्यादा गर्म शहरों में सभी भारत के शहर हैं। एक तरफ उत्तर और मध्य भारत भीषण गर्मी की चपेट में है वहीं दूसरी तरफ मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अभी इस भीषण गर्मी और लू से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। वहीं दूसरी तरफ आज से नौतपा भी शुरू हो चुका है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि आने वाले दिन लोगों के लिए और भी परेशानी भरे रहने वाले हैं।

    इन राज्यों में पारा सबसे ज्यादा दर्ज किया गया

    उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश समेत देश के बड़े हिस्से में अधिकतम तापमान 43 से 47 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। 47.1 डिग्री के साथ महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र का ब्रह्मपुरी देश में सबसे गर्म रहा। वहीं मौसम विभाग ने आज भी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गुजरात के बड़े हिस्से में तेज गर्मी जारी रहने की आशंका जताई गई है।

    इधर उत्तर भारत में मिल सकती है राहत

    भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए बुलेटिन के अनुसार उत्तर भारत, खासकर दिल्ली-एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में 29 मई से मौसम में बदलाव दिखने लगेगा। इन राज्यों के 50 फीसदी इलाकों तक में शुक्रवार को बारिश, आंधी का अनुमान है। इसके कारण इन इलाकों में शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम दोनों ही तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है। मौसम में बदलाव से तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है।

    ये भी पढ़ें : Petrol-Diesel Price Update : जनता पर चला महंगाई का चाबुक

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS और HCS अधिकारियों के तबादले
    Next Article ब्लैक मोनोकनी में मलाइका अरोड़ा का सिजलिंग अवतार, इंटरनेट पर बढ़ा दिया पारा
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      ईरान के साथ समझौता पूरी तरह तैयार नहीं हुआ : ट्रंप

      May 25, 2026

      हरियाणा के सोनीपत में मामूली कहासुनी में तीन की हत्या

      May 25, 2026

      कल केरल पहुंच सकता है मानसून

      May 25, 2026

      महाराष्ट्र में सड़क हादसा, आठ की मौत

      May 25, 2026

      दिलजीत दोसांझ के घर को बम से उड़ाने की धमकी

      May 25, 2026

      शोपियां में एनआईए की छापेमारी

      May 25, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      ब्लैक मोनोकनी में मलाइका अरोड़ा का सिजलिंग अवतार, इंटरनेट पर बढ़ा दिया पारा

      By श्वेता चौहानMay 26, 2026

      Malaika Arora Hot Photos: ब्लैक मोनोकनी में मलाइका अरोड़ा का सिजलिंग अवतार, इंटरनेट पर बढ़ा…

      देश में कई जगह पारा 47 डिग्री पार

      May 25, 2026

      हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS और HCS अधिकारियों के तबादले

      May 25, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.