यूट्यूब और फेसबुक मोनेटाइजेशन से अच्छी खासी कमाई करती हैं पूजा
Dhinchak Pooja, (द भारत ख़बर), मुंबई: सेल्फी मैंने ले ली आज से रातोंरात सुर्खियां बटोरने वाली ढिंचैक पूजा ने हाल ही में शादी की है। शादी के बीच ही उनकी नेटवर्थ के बारे में भी चर्चा हो रही है। इंटरनेट सेंसेशन और ‘सेल्फी मैंने ले ली आज’ फेम ढिंचैक पूजा की कुल नेट वर्थ लगभग 1।5 करोड़ रुपये से 2.5 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है।
ढिंचैक पूजा अपने यूट्यूब और फेसबुक मोनेटाइजेशन से अच्छी खासी कमाई करती हैं। उनके यूट्यूब पर 7 लाख 42 हजार सब्सक्राइबर्स हैं, जिसके जरिए उनकी हर महीने लाखों में कमाई होती है। इसके अलावा, पूजा की इंस्टाग्राम प्रमोशन, लाइव इवेंट्स और ब्रांड कोलैबरेशन से भी खूब इनकम आती है।
बिग बॉस 11 वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आई थीं पूजा

सोशल मीडिया पर ही नहीं, ढिंचैक पूजा टीवी की दुनिया में भी कदम रख चुकी हैं। सलमान खान के शो बिग बॉस 11 में ढिंचैक पूजा वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आई थीं। ढिंचैक पूजा के गाने Spotify, Apple Music, JioSaavn और Wynk जैसे बड़े म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर स्ट्रीम होते हैं।
पूजा के फेमस गाने
ढिंचैक पूजा के फेमस गानों में सेल्फी मैंने ले ली आज, दिलों का शूटर , बापू देदे थोड़ा कैश, आफरीन फातिमा बेवफा है, नाच के पागल और स्वैग वाली टोपी जैसे ट्रैक शामिल हैं। भले ही उन्हें अपने गानों के लिए ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता हो लेकिन इन्हीं गानों ने उन्हें करोड़ों व्यूज और जबरदस्त पॉपुलैरिटी दिलाई है। दिल्ली की रहने वाली ढिंचैक पूजा का असली नाम पूजा जैन है। सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है, जिसकी वजह से उन्हें ब्रांड प्रमोशन और क्लब इवेंट्स के आॅफर भी मिलते रहते हैं।
ये भी पढ़ें: 52 की उम्र में भी कहर ढा रहीं मलाइका, बिकिनी में शेयर कीं सुकून भरी तस्वीरें

