बोलीं- दिमाग से नहीं निकाल पा रही
Ananya Panday, (द भारत ख़बर), मुंबई: हॉलीवुड की हालिया रिलीज आॅब्सेशन ने दुनिया को अपना दीवाना बना दिया है इस हॉरर फिल्म का खुमार अब बॉलीवुड के सिर पर भी चढ़ गया है। अनन्या पांडे भी कैरी बार्कर की इस फिल्म की फैन हो गई हैं। अनन्या भी उन सेलेब्रिटीज की लिस्ट में शामिल हो गई हैं, जिन्होंने हॉरर फिल्म आॅब्सेशन की तारीफ की है। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर फिल्म का अपना रिव्यू शेयर करते हुए बताया कि वो इसकी कहानी से पूरी तरह से Obsessed हो गई हैं।
आॅब्सेशन अपने साइकोलॉजिकल हॉरर और ड्रामा की वजह से लोगों के बीच लगातार सुर्खियाँ बटोर रही है। बीते दिनों कार्तिक आर्यन ने कैरी बार्कर की आॅब्सेशन की जमकर तारीफ की। इसी के बाद अब अनन्या पांडे को भी ये फिल्म बहुत पसंद आई है।
एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया कि वो इस फिल्म को अपने जहन से नहीं निकाल पा रही हैं। अनन्या पांडे की हालिया रिलीज फिल्म चांद मेरा दिल इन दिनों थिएटर में चल रही है और ठीक-ठाक कमाई कर रही है।
आॅब्सेशन की फैन हुईं अनन्या
अनन्या पांडे ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज आॅब्सेशन फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ये फिल्म मेरे दिमाग से निकल ही नहीं रही है। मैं तो इसकी दीवानी हो गई हूं।
इससे पहले, कार्तिक आर्यन ने भी इस फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा था, बहुत लंबे समय बाद आई सबसे बेहतरीन हॉरर फिल्मों में से एक! क्या जबरदस्त फिल्म है!! मुझे तो #obession से पूरी तरह से Obsesssion हो गया है! इसे देखना बिल्कुल भी न भूलें।
अनन्या पांडे की फिल्म
आॅब्सेशन फिल्म में माइकल जॉनस्टन और इंडे नवरेट मुख्य लीड रोल में हैं, जो 29 मई, 2026 को भारत में रिलीज हुई थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो अनन्या पांडे अभी लक्ष्य के साथ चांद मेरा दिल में नजर आ रही हैं।
विवेक सोनी के डायरेक्शन में बनी और तुषार परांजपे के साथ मिलकर लिखी गई ये फिल्म 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इसे आॅडियंस और क्रिटिक्स, दोनों से मिले-जुले रिएक्शंस मिल रहे हैं।
ये भी पढ़ें: 52 की उम्र में भी कहर ढा रहीं मलाइका, बिकिनी में शेयर कीं सुकून भरी तस्वीरें

