Twisha Sharma Death Case, (द भारत ख़बर), भोपाल: भोपाल सीबीआई की विशेष अदालत ने पूर्व ज़िला न्यायाधीश और मॉडल से अभिनेत्री बनीं नोएडा की ट्विशा शर्मा मौत मामले में ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह और उनके वकील बेटे व ट्विशा के पति समर्थ सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। 33 वर्षीय ट्विशा की 12 मई को भोपाल में मौत हो गई थी। ट्विशा के परिवार ने आरोप लगाया है कि दिसंबर 2025 में समर्थ से शादी के बाद, उनके पति व ससुराल वालों ने ट्विशा को मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया और दहेज के लिए परेशान किया।
सीबीआई ने नहीं मांगी थी आरोपियों की आगे पुलिस रिमांड
सीबीआई ने गिरिबाला और समर्थ को कथित दहेज उत्पीड़न व मौत के मामले में उनकी 5 दिन की कस्टडी रिमांड पूरी होने के बाद भोपाल की एक अदालत में मंगलवार को पेश किया था। सीबीआई की एक टीम समर्थ और रिटायर्ड जिÞला जज गिरिबाला सिंह के साथ कोर्ट पहुंची थी। सोमवार को दोनें की पुलिस रिमांड खत्म हो गई थी। सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय जांच एजेंसी ने कोर्ट से आगे की रिमांड नहीं मांगी, जिसके बाद अदालत ने उन्हें 16 जून तक भोपाल केंद्रीय कारागार भेजने का आदेश दिया।
यह भी पढ़ें : FEMA Regulations Violation: वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के ठिकानों पर ईडी के छापे

