तीन शादी भारत, 2 पाकिस्तान में की, दो बार धर्म बदला, एक्ट्रेस की मौत हुई तो चंदा करके दफनाया गया
Meena Shorey, (द भारत ख़बर), मुंबई: फिल्मी दुनिया में कई ऐसी एक्ट्रेसेस रही हैं, जिन्होंने पर्दे पर बेशुमार सफलता हासिल की, लेकिन उनकी निजी जिंदगी दर्द और अकेलेपन से भरी रही। ऐसी ही एक एक्ट्रेस थीं मीना शौरी, जिन्हें लोग आज भी लारा लप्पा गर्ल के नाम से याद करते हैं।50 के दशक में अपनी खूबसूरती, शानदार टाइमिंग और हिट फिल्मों के दम पर उन्होंने इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई थी। लेकिन, पर्दे की चमक-दमक के पीछे उनकी जिंदगी में ऐसा तूफान था, जिसने उन्हें कभी सच्ची खुशी नहीं दी। पांच-पांच शादियां करने के बावजूद मीना शौरी आखिर तक अकेली रह गई और उनकी जिंदगी का अंत भी बेहद दर्दनाक रहा।

खुर्शीद जहां था मीना शौरी का असली नाम
मीना शौरी का असली नाम खुर्शीद जहां था। उनका जन्म 1921 में ब्रिटिश भारत के पंजाब प्रांत में हुआ था। बचपन आर्थिक तंगी में बीता और परिवार की हालत इतनी खराब थी कि कई बार दो वक्त की रोटी जुटाना भी मुश्किल हो जाता था। लेकिन, उनकी जिंदगी तब बदली जब खुर्शीद का बड़ी बहन की शादी मुंबई के एक अच्छे घर में हो गई, जिसके बाद खुर्शीद भी अपनी बहन के साथ मुंबई आ गई। इसके बाद वो एक फिल्म के मुहूर्त में गई थीं, जहां फेमस फिल्ममेकर सोहराब मोदी की नजर उन पर पड़ी।
जल्द बन गई पॉपुलर चेहरा
सोहराब मोदी ने अपनी फिल्म सिकंदर में खुर्शीदा को मौका दिया और यहीं से उनका फिल्मी सफर शुरू हुआ। फिल्मी दुनिया में आने के बाद खुर्शिदा का नाम मीना हो गया, अपनी खूबसूरती और दमदार एक्टिंग के चलते मीना जल्द ही दर्शकों के बीच पॉपुलर चेहरा बन गई।
हालांकि, सफलता के साथ-साथ उनकी निजी जिंदगी लगातार उलझती चली गई। मीना ने पहली शादी एक्टर और फिल्ममेकर जाहूर राजा से की थी। दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका और कुछ ही महीनों में अलगाव हो गया।
ये भी पढ़ें: पिता से 4 साल छोटे एक्टर की हीरोइन बनीं सोनाक्षी सिन्हा

