Close Menu
    What's Hot

    258 ग्राम हेरोइन और एक देसी रिवॉल्वर के साथ 4 युवकों…

    June 3, 2026

    तीसरी शादी करने वाले हैं आमिर खान

    June 3, 2026

    कर्नाटक के सीएम बने डीके शिवकुमार, संविधान हाथ में लेकर शपथ ली

    June 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      कर्नाटक के सीएम बने डीके शिवकुमार, संविधान हाथ में लेकर शपथ ली

      June 3, 2026

      Sonam Wangchuk: सीजेपी फाउंडर अभिजीत दिपके देशप्रेमी, बदलाव चाहते हैं: सोनम वांगचुक

      June 3, 2026

      विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली से घरेलू शेयर बाजार में हाहाकार

      June 3, 2026

      अमेरिका ने ईरान पर की आर्थिक स्ट्राइक

      June 3, 2026

      दोबारा युद्ध की आग में झुलसना शुरू हुआ पश्चिम एशिया

      June 3, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, June 3
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»मनोरंजन»6 कंकाल और कब्र में बजता फोन, राजेश खन्ना की हीरोइन की दर्दनाक अंत की कहानी
    मनोरंजन

    6 कंकाल और कब्र में बजता फोन, राजेश खन्ना की हीरोइन की दर्दनाक अंत की कहानी

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानJune 3, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Laila Khan Murder Case: 6 कंकाल और कब्र में बजता फोन, राजेश खन्ना की हीरोइन की दर्दनाक अंत की कहानी
    Laila Khan Murder Case: 6 कंकाल और कब्र में बजता फोन, राजेश खन्ना की हीरोइन की दर्दनाक अंत की कहानी

    मूल रूप से पाकिस्तान की रहने वाली थीं बॉलीवुड अभिनेत्री लैला
    Laila Khan Murder Case, (द भारत ख़बर), मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस लैला खान की हत्या का मामला भारत के अपराध जगत की उन चुनिंदा घटनाओं में से एक है, जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। 30 जनवरी 2011 को गायब हुई लैला खान और उनके परिवार का सच 11 महीने की लंबी पुलिस जांच के बाद तब सामने आया, जब इगतपुरी स्थित उनके फार्महाउस की खुदाई में एक-एक कर 6 कंकाल बरामद हुए। इस हत्याकांड ने ग्लैमर की दुनिया के पीछे छिपे अंधेरे और खौफनाक रिश्तों की परतें खोल दी थीं।

    रेशमा पटेल था असली नाम

    लैला खान, जिनका असली नाम रेशमा पटेल था, मूल रूप से पाकिस्तान की रहने वाली थीं। बॉलीवुड में अपना मुकाम बनाने के लिए वो भारत आई और उन्हें दिग्गज अभिनेता राजेश खन्ना ने फिल्म वफा (2008) से लांच किया। हालांकि, फिल्म बॉक्स आॅफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी, लेकिन लैला को इस फिल्म की वजह से पहचान मिली। उनके करियर की गाड़ी पटरी पर दौड़ ही रही थी कि अचानक एक दिन वो और उनका पूरा परिवार मुंबई से गायब हो गया।

    क्या हुआ था 30 जनवरी 2011 की उस रात?

    मुंबई पुलिस की जांच और परवेज इकबाल टाक के कबूलनामे के मुताबिक, 30 जनवरी 2011 की रात लैला खान, उनकी मां सेलिना, बड़ी बहन हश्मीना, कजन रेशमा और उनके दो जुड़वां भाई-बहन मुंबई से करीब 126 किलोमीटर दूर इगतपुरी स्थित अपने हॉलीडे होम पहुंचे थे। 9 फरवरी 2011 को लैला की मां सेलिना ने अपनी बहन से फोन पर आखिरी बार बात की थी। इसके बाद से ही पूरा परिवार रहस्यमय तरीके से गायब हो गया।

    कैसे खुली हत्याकांड की खौफनाक परतें?

    शुरूआत में पुलिस ने इसे अपहरण का मामला माना। लैला के सगे पिता नादिर शाह पटेल ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई और उनका सीधा शक परवेज इकबाल टाक पर था, जो लैला की मां सेलिना का तीसरा पति था। मामला तब और गंभीर हो गया जब डायरेक्टर राकेश सावंत (राखी सावंत के भाई) ने भी शिकायत दर्ज कराई, क्योंकि लैला उनकी फिल्म की शूटिंग के बीच में ही लापता हो गई थीं।

    जांच की दिशा तब बदली जब 21 जून 2012 को परवेज इकबाल को एक और मामले में गिरफ्तार किया गया। कस्टडी में हुई कड़ी पूछताछ में उसने इगतपुरी फार्महाउस में सामूहिक हत्या का कन्फेशन दिया।

    इगतपुरी फार्महाउस का खौफनाक राज, खुदाई में निकले 6 कंकाल

    परवेज के कबूलनामे के बाद पुलिस टीम इगतपुरी के उस फार्महाउस पहुंची, जहां परिवार आखिरी बार गया था। पुलिस ने वहां खुदाई शुरू की तो दिल दहलाने वाली सच्चाई सामने आई। वहां जमीन के अंदर (स्विमिंग पूल के अंदर) एक के बाद एक 6 कंकाल दबे हुए थे।

    इन कंकालों के साथ चूड़ी, कंगन, और अंगूठी जैसे जेवर भी मिले थे और इन सब के अलावा वहां से एक फोन भी बरामद किया गया था, जिसपर गायब होने के बाद 2 दिन तक लगातार कॉल आई थी। यानी कब्र में भी वो फोन बज रहा था। पुलिस ने फोरेंसिक जांच और डीएनए टेस्ट के जरिए पुष्टि की कि ये कंकाल लैला खान और उनके परिवार के ही थे। परवेज के साथ इस घिनौने कृत्य में फार्महाउस के केयरटेकर आसिफ शेख ने भी उसका साथ दिया था।

    हत्या के पीछे की असल वजह क्या थी?

    पुलिस पूछताछ और चार्जशीट के अनुसार, हत्या के पीछे की वजह आपसी झगड़े और परवेज की सनक थी। परवेज ने पुलिस को बताया कि लैला की मां सेलिना ने उनकी सारी प्रॉपर्टी का पावर आॅफ अटर्नी उनके दूसरे पति को बनाया था।

    इसके अलावा सेलिना अक्सर उसकी बेइज्जती करती थी। इसी रंजिश के चलते उसने सेलिना की हत्या की। जब लैला खान ने अपनी मां को मरते हुए देख लिया, तो उसने परवेज को सजा दिलाने का फैसला किया, जिसके बाद परवेज ने अपनी जान बचाने के लिए लैला और बाकी परिवार के सदस्यों को भी मौत के घाट उतार दिया।

    ये भी पढ़ें: पिता से 4 साल छोटे एक्टर की हीरोइन बनीं सोनाक्षी सिन्हा

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleDelhi Fire Tragedy: मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में भीषण आग, 21 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने हादसे पर शोक जताया
    Next Article कबड्डी के ‘चीता’ कहे जाने वाले किंदा बिहारीपुरिया AAP में हुए शामिल, ओएसडी राजबीर घुम्मण ने किया स्वागत
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      तीसरी शादी करने वाले हैं आमिर खान

      June 3, 2026

      ब्लैक स्विमवियर में छाईं एक्ट्रेस, पति संग वेकेशन की तस्वीरें हुईं वायरल

      June 3, 2026

      कॉकटेल 2 में लेस्बियन लव स्टोरी? रश्मिका-कृति की बनी जोड़ी?

      June 3, 2026

      9 साल पुराना रिश्ता टूटा तो बदला अंदाज, टीवी एक्ट्रेस का ग्लैमरस लुक हुआ वायरल

      June 3, 2026

      प्रेमानंद महाराज के दरबार में विराट-अनुष्का को मिला VIP ट्रीटमेंट? वीडियो देख भड़के लोग

      June 3, 2026

      पूल में उतरीं प्रियंका चोपड़ा, सिजलिंग पोज ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा

      June 3, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      258 ग्राम हेरोइन और एक देसी रिवॉल्वर के साथ 4 युवकों…

      By श्वेता चौहानJune 3, 2026

      Punjab News: बठिंडा पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़े अभियान में…

      तीसरी शादी करने वाले हैं आमिर खान

      June 3, 2026

      कर्नाटक के सीएम बने डीके शिवकुमार, संविधान हाथ में लेकर शपथ ली

      June 3, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.