Close Menu
    What's Hot

    शादी के बाद तलाक, फिर दोस्ती, इन फिल्मी सितारों का ये रिश्ता क्या कहलाता है?

    June 6, 2026

    नेपाल ने भारतीय सीमा पर हाई-टेक चाइनीज थर्मल कैमरे लगाए

    June 6, 2026

    मुख्यमंत्री ने 9 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित विश्वविद्यालय के परीक्षा केंद्र कम मल्टीपर्पज हॉल का उद्घाटन और करीब 8 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले बहुमंजिला महिला छात्रावास का किया शिलान्यास

    June 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      नेपाल ने भारतीय सीमा पर हाई-टेक चाइनीज थर्मल कैमरे लगाए

      June 6, 2026

      वैष्णो देवी जा रही ट्रेन लुधियाना में 2 हिस्सों में बंटी, हादसा टला

      June 6, 2026

      अमेरिकी संसद में एच-1बी से ग्रीन कार्ड का रास्ता बंद करने वाला बिल पेश

      June 6, 2026

      राहुल ने भाजपा सरकार पर बोला हमला, कहा ग्रेट निकोबार परियोजना का मकसद एक कारोबारी का होटल और कैसीनो खुलवाना

      June 6, 2026

      फिरोजपुर में पिकअप और ट्राले के बीच टक्कर, 8 लोगों की मौत

      June 6, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, June 6
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान
    पंजाब

    माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानJune 6, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    • वर्ष 2022 से महाराजा रणजीत सिंह और माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट्स के 377 कैडेटों ने सशस्त्र बलों में कमीशन हासिल किया: अमन अरोड़ा ने पंजाब के युवाओं के जज्बे की सराहना की
    •  होशियारपुर में सरदार बहादुर अमीन चंद सोनी एएफपीआई का उद्घाटन जल्द किया जाएगा : रोजगार सृजन मंत्री

    Punjab News : पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री श्री अमन अरोड़ा, जिनके साथ अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री विकास प्रताप भी उपस्थित थे, ने एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (ए.एफ.सी.ए.टी.) और नेशनल डिफेंस अकादमी (एन.डी.ए.) की मेरिट सूची में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की दो महिला कैडेटों को सम्मानित किया।

    एक किसान की बेटी महकप्रीत कौर ने एयर फोर्स अकादमी की मेरिट सूची में देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जबकि कोमलप्रीत कौर ने अखिल भारतीय स्तर पर 18वां स्थान हासिल कर एनडीए, खड़कवासला में अपनी जगह सुनिश्चित की है। यह उपलब्धि रक्षा सेवाओं में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और सफलता का एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

    पंजाब भवन में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए अमन अरोड़ा ने पंजाब की बेटियों के अदम्य साहस और संकल्प की सराहना की। उन्होंने कहा कि लाखों उम्मीदवारों में से ए.एफ.सी.ए. टी. में पहला और एन.डी.ए. परीक्षा में 18वां स्थान प्राप्त करना इन बेटियों की सफलता के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

    उन्होंने कहा कि सफलता की यह कहानी यहीं समाप्त नहीं होती। वर्ष 2022 से महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट और माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के 377 कैडेट भारतीय सशस्त्र बलों में अधिकारी के रूप में कमीशन प्राप्त कर चुके हैं। मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने वर्ष 2023 में माई भागो एएफपीआई में लड़कियों के लिए एनडीए प्रिपरेटरी विंग शुरू करके एक ऐतिहासिक पहल की है। उन्होंने कहा कि पंजाब देश का एकमात्र राज्य है जहां सरकार लड़कियों के लिए समर्पित डिफेंस प्रैपरेटरी इंस्टीट्यूट चला रही है।

    दोनों महिला कैडेटों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए अमन अरोड़ा ने कहा, “यह पूरे पंजाब के लिए गर्व और खुशी का अवसर है। हमारी बेटियाँ महकप्रीत और कोमलप्रीत ने अपनी अथक मेहनत से राज्य का नाम रोशन किया है।”

    अमन अरोड़ा ने कहा, “पंजाबियों ने हमेशा देश का नेतृत्व किया है—चाहे स्वतंत्रता संग्राम हो या देश की संप्रभुता की रक्षा। पंजाब सरकार द्वारा संचालित माई भागो एएफपीआई इसी भावना को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहा है। हमारी बेटियों ने एक बार फिर पंजाब का गौरव बढ़ाया है। मैं दोनों कैडेटों, उनके परिवारों और पंजाब की प्रत्येक बेटी को बधाई देता हूं।”

    कैबिनेट मंत्री ने आगे कहा कि जल्द ही होशियारपुर के बजवाड़ा में सरदार बहादुर अमीन चंद सोनी आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट का उद्घाटन किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक युवा सशस्त्र बलों में अधिकारी बनने का अवसर प्राप्त कर सकें।

    इस दौरानअमन अरोड़ा ने कहा कि संगरूर के चीमा मंडी में संत बाबा अतर सिंह जी आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की आधारशिला भी शीघ्र रखी जाएगी। इस संस्थान के 18 महीनों में पूर्ण होने की उम्मीद है। इसके अलावा, 14 सी-पाइट केंद्रों के नवीनीकरण और आधुनिकीकरण का कार्य जारी है तथा आने वाले महीनों में दो नए सी-पाइट केंद्र भी खोले जाएंगे।

    रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विकास प्रताप ने कहा कि ये परिणाम राज्य में लड़कों और लड़कियों के लिए रक्षा प्रशिक्षण के क्षेत्र में अपनाई गई केंद्रित रणनीति की सफलता को दर्शाते हैं। महकप्रीत और कोमलप्रीत ने सभी सीमाओं को पार करते हुए एक नई मिसाल कायम की है, जो छोटे कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों की प्रत्येक बेटी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

    इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए माई भागो एएफपीआई के निदेशक मेजर जनरल जसबीर सिंह संधू, एवीएसएम (सेवानिवृत्त) ने कहा कि रक्षा सेवाओं में महिलाओं के लिए सीमित पदों के बावजूद देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त करना अत्यंत गौरवपूर्ण उपलब्धि है। महकप्रीत और कोमलप्रीत ने राज्य सरकार के पंजाब की बेटियों को सशस्त्र बलों में अधिकारी बनाने के मिशन को नई ऊर्जा और गति प्रदान की है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमहाभारत पढ़ने की सलाह पर भड़कीं हिना खान
    Next Article मुख्यमंत्री ने 9 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित विश्वविद्यालय के परीक्षा केंद्र कम मल्टीपर्पज हॉल का उद्घाटन और करीब 8 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले बहुमंजिला महिला छात्रावास का किया शिलान्यास
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      अरविंद केजरीवाल बोले- प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब 

      June 6, 2026

      भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा

      June 6, 2026

      CM मान ने कहा- स्वास्थ्य संभाल योजना

      June 6, 2026

      ‘मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना 1 जुलाई से होगी शुरू

      June 6, 2026

      1 किलो हेरोइन, 5 पिस्तौल और ड्रग्स बरामद, अफगान…

      June 5, 2026

      3.79 लाख मरीज़ों को 654 करोड़ रुपये का मुफ़्त इलाज

      June 5, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      शादी के बाद तलाक, फिर दोस्ती, इन फिल्मी सितारों का ये रिश्ता क्या कहलाता है?

      By श्वेता चौहानJune 6, 2026

      Aamir Khan & Gauri Spratt Marriage: शादी के बाद तलाक, फिर दोस्ती, इन फिल्मी सितारों…

      नेपाल ने भारतीय सीमा पर हाई-टेक चाइनीज थर्मल कैमरे लगाए

      June 6, 2026

      मुख्यमंत्री ने 9 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित विश्वविद्यालय के परीक्षा केंद्र कम मल्टीपर्पज हॉल का उद्घाटन और करीब 8 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले बहुमंजिला महिला छात्रावास का किया शिलान्यास

      June 6, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.