Close Menu
    What's Hot

    नहाते-नहाते बनी थी इस आइकॉनिक गाने की धुन, ट्रक की लाइनें बनीं करोड़ों दिलों की धड़कन

    June 6, 2026

    सुरक्षा कटौती से नाराज राबड़ी देवी ने बंगले से हटाए सभी पुलिसकर्मी, तेजस्‍वी ने भी लौटाई सुरक्षा

    June 6, 2026

    जल प्रबंधन अपनाकर जल संरक्षण करें नागरिक

    June 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      सुरक्षा कटौती से नाराज राबड़ी देवी ने बंगले से हटाए सभी पुलिसकर्मी, तेजस्‍वी ने भी लौटाई सुरक्षा

      June 6, 2026

      सरेंडर नहीं करेंगे खान सर, सोमवार को दायर करेंगे अग्रिम जमानत याचिका

      June 6, 2026

      नेपाल ने भारतीय सीमा पर हाई-टेक चाइनीज थर्मल कैमरे लगाए

      June 6, 2026

      वैष्णो देवी जा रही ट्रेन लुधियाना में 2 हिस्सों में बंटी, हादसा टला

      June 6, 2026

      अमेरिकी संसद में एच-1बी से ग्रीन कार्ड का रास्ता बंद करने वाला बिल पेश

      June 6, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, June 7
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»जल प्रबंधन अपनाकर जल संरक्षण करें नागरिक
    हरियाणा

    जल प्रबंधन अपनाकर जल संरक्षण करें नागरिक

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJune 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    हिसार, 05 जून।
    जल प्रबंधन को अपनाकर बड़े स्तर पर पेयजल की बचत एवं जल संरक्षण सुनिश्चित किया जा सकता है। यह बात जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जिला सलाहकार विनोद कुमार ने जिले में चलाए जा रहे जल संरक्षण अभियान के दौरान कही।

    उन्होंने बताया कि दैनिक जीवन में पानी के उपयोग को व्यवस्थित ढंग से अपनाकर जल की बर्बादी को काफी हद तक रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि घरों में नलों पर टूंटी लगाकर, नहाने के दौरान शॉवर या खुले नल की बजाय बाल्टी एवं मग का उपयोग करके, वाहनों को पाइप से धोने की बजाय बाल्टी से साफ करके तथा बर्तनों को खुले नल के नीचे धोने के बजाय सीमित पानी के उपयोग से जल संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। इसके अलावा कृषि कार्यों में पारंपरिक सिंचाई पद्धति के स्थान पर फव्वारा एवं ड्रिप सिंचाई प्रणाली अपनाकर भी पानी की बड़ी मात्रा बचाई जा सकती है। जिला सलाहकार ने बताया कि अधीक्षक अभियंता के निर्देशानुसार तथा नोडल अधिकारी आदर्श सिंगला के मार्गदर्शन में जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन तथा तकनीकी स्टाफ की संयुक्त टीमों द्वारा जिले के विभिन्न गांवों में जल संरक्षण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत अवैध पेयजल कनेक्शनों और अनधिकृत इंस्टॉलेशन की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
    उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिले के बाडोपट्टी, खैरी, नंगथला, रावलवास खुर्द, पाली, उमरा और गंगवा सहित एक दर्जन से अधिक गांवों में विशेष अभियान चलाकर अवैध पेयजल कनेक्शनों की जांच की जा रही है। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए जा रहे हैं तथा आवश्यकतानुसार अवैध कनेक्शन काटे भी जा रहे हैं। विनोद कुमार ने बताया कि जिले के अन्य गांवों में भी उपमंडल अभियंताओं, कनिष्ठ अभियंताओं तथा डब्ल्यूएसएसओ स्टाफ की टीमों का गठन कर अभियान को व्यापक स्तर पर संचालित किया जा रहा है। उन्होंने ग्राम पंचायतों एवं ग्रामीणों से इस अभियान में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों और जन-जागरूकता के माध्यम से जल संकट की समस्या का प्रभावी समाधान किया जा सकता है।


    05 DIPRO Photo 06

    google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article7 एपिसोड और भरपूर सस्पेंस! Prime Video की इस नई सीरीज ने आते ही मचा दिया तहलका
    Next Article सुरक्षा कटौती से नाराज राबड़ी देवी ने बंगले से हटाए सभी पुलिसकर्मी, तेजस्‍वी ने भी लौटाई सुरक्षा
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    जनसेवा ही हमारा संकल्प, जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता : कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा

    June 6, 2026

    मुख्यमंत्री ने 9 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित विश्वविद्यालय के परीक्षा केंद्र कम मल्टीपर्पज हॉल का उद्घाटन और करीब 8 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले बहुमंजिला महिला छात्रावास का किया शिलान्यास

    June 6, 2026

    उपायुक्त महेंद्र पाल ने अधिकारियों-कर्मचारियों से योग प्रोटोकॉल कार्यक्रम में भाग लेने का किया आह्वान

    June 6, 2026

    Chief Secretary Directs Departments to Speed Up Right-to-Business, Land Use and Industrial Reforms

    June 6, 2026

    बायोरिमेडिएशन पायलट परियोजना के उद्घाटन के साथ मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) परियोजना का करेंगे शिलान्यास*

    June 6, 2026

    1 जुलाई 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा बन सकेंगे मतदाता

    June 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    नहाते-नहाते बनी थी इस आइकॉनिक गाने की धुन, ट्रक की लाइनें बनीं करोड़ों दिलों की धड़कन

    By श्वेता चौहानJune 6, 2026

    Kajra Re Song Lyrics Inspiration: नहाते-नहाते बनी थी इस आइकॉनिक गाने की धुन, ट्रक की…

    सुरक्षा कटौती से नाराज राबड़ी देवी ने बंगले से हटाए सभी पुलिसकर्मी, तेजस्‍वी ने भी लौटाई सुरक्षा

    June 6, 2026

    जल प्रबंधन अपनाकर जल संरक्षण करें नागरिक

    June 6, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.