कंगना ने सोशल मीडिया पर बिखेरा फैशन का जलवा
Kangana Ranaut, (द भारत ख़बर), मुंबई: कंगना रनौत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म भारत भाग्य विधाता का प्रमोशन कर रही हैं। फिल्म के प्रमोशन के बीच एक्ट्रेस का नया लुक इंटरनेट पर छा गया है। कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह रेट्रो लुक में कमाल की लग रही हैं।
उनके लुक पर फैंस की नजरें टिक गई हैं। फोटोज में कंगना रनौत ने पोल्का डॉट वाली फ्लोरल साड़ी पहनी जिसे उन्होंने स्ट्रैपी ब्लाउज के साथ स्टाइल किया था। एक्ट्रेस ने इसे मोतियों के चोकर और इयररिंग्स से कंप्लीट किया।

कंगना रनौत के लुक का सबसे बड़ा हाइलाइट उनका हेयरस्टाइल था। एक्ट्रेस ने अपने हेयरस्टाइल को रेट्रो रखा है। स्लीक हेयरस्टाइल के साथ बिंदी में बी-टाउन की ‘क्वीन’ कमाल की लग रही हैं।

कंगना रनौत ने यह लुक भारत भाग्य विधाता के मीडिया इंटरैक्शन के लिए कैरी किया। उनकी तस्वीरों ने फैंस का दिल चुरा लिया और उनका कमेंट बॉक्स उनकी तारीफों से भरा हुआ है।
क्या है फिल्म की कहानी?

इमरजेंसी के बाद कंगना रनौत भारत भाग्य विधाता में नजर आएंगी। फिल्म मुंबई के कामा और एल्ब्लेस हॉस्पिटल के उन कर्मचारियों की सच्ची कहानी बताती है, जिन्होंने 26/11 के आतंकी हमलों के दौरान लगभग 400 मरीजों की जान बचाई थी। मनोज तपाड़िया के निर्देशन में बनी कंगना रनौत की फिल्म भारत भाग्य विधाता 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में एक्ट्रेस नर्स का किरदार निभाती दिखाई देंगी।
ये भी पढ़ें: बोल्ड बिकिनी लुक में बीच पर बिखेरे जलवे, हसीना की अदाओं ने जीता दिल

