Close Menu
    What's Hot

    Asian Games Cricket: बिना खेले सेमीफाइनल में पहुंचा बांग्लादेश, थाईलैंड से हारते-हारते बचा पाकिस्तान, बचाई लाज | Sports

    September 18, 2026

    Ind vs Afg 3rd T20 Live Streaming: भारत vs अफगानिस्तान तीसरा T20I, लाइव स्ट्रीमिंग, टेलीकास्ट और मैच की पूरी जानकारी | Sports

    September 17, 2026

    Gurugram Hit and Run Case

    September 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर देशभर में जला ‘आशीर्वाद का दीया’, देशवासियों ने की लंबी उम्र की कामना

      September 17, 2026

      Jammu Kashmir Encounter: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, उधमपुर में मार गिराए 2 आतंकी | National

      September 17, 2026

      US Tariffs: रूस से तेल खरीदना भारत को पड़ेगा महंगा ! अमेरिकी सदन में विधेयक पास, 100% टैरिफ का बढ़ा खतरा | National

      September 17, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली से पंजाब-हरियाणा तक बारिश ! हिमाचल में आज कैसा रहेगा मौसम? जानें देशभर का अपडेट | National

      September 17, 2026

      गर्भवती महिला से थाने में धक्का-मुक्की, प्रसव के दौरान हुई मौत, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

      September 16, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, September 18
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»गर्मी व हीट वेव से बचाव के लिए एहतियात बरतें जिलावासी: डीसी
    हरियाणा

    गर्मी व हीट वेव से बचाव के लिए एहतियात बरतें जिलावासी: डीसी

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJune 9, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    गुरुग्राम, 07 जून।

    जिला आपदा एवं प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं डीसी उत्तम सिंह ने कहा कि गर्मी के मौसम में हवा के गर्म थपेड़ों और बढ़े हुए तापमान से लू (हीट वेव) लगने का खतरा बढ़ जाता है, खासकर धूप में घूमने वालों, खिलाडिय़ों, बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को लू लगने का डर ज्यादा रहता है। लू लगने पर उसके इलाज से बेहतर है, हम लू से बचे रहें यानी बचाव इलाज से बेहतर है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनहित में लू से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की गई है, जिसकी सभी को पालना करते हुए स्वास्थ्य सुरक्षा बनाए रखनी है। 

    *हीट वेव से बचाव के लिए अपनाएं ये उपाय : डीसी*

     डीसी ने आमजन से आह्वान किया कि प्रशासन की ओर से जारी की गई एडवाइजरी की पालना करें और हीट वेव से बचे रहें। उन्होंने बताया कि हीट वेव से बचाव के लिए स्थानीय मौसम संबंधी खबरों के लिए रेडियो सुनें, टीवी देखें, समाचार पत्र पढ़ें, गर्मी में हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें, अपना सिर ढककर रखें, कपड़े, हैट अथवा छतरी का उपयोग करें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं-भले ही प्यास न लगी हो, ओआरएस (ओरल रीहाइड्रेशन सॉल्यूशन), घर में बने पेय जैसे लस्सी, तोरानी (चावल का मांड) नींबू पानी, छाछ आदि का सेवन कर तरोताजा रहें। बच्चों को वाहनों में छोडक़र न जाएं उन्हें लू लगने का खतरा हो सकता है, नंगे पांव बाहर न जाएं, गर्मी से राहत के लिए हाथ का पंखा अपने पास रखें, काम के बीच में थोड़ा-थोड़ा विश्राम लें, खेत खलीहान में काम कर रहे हैं तो समय-समय पर पेड़ या छाया में ही आसरा लें। गर्मी के मौसम में जंक फूड का सेवन न करें। ताजे फल, सलाद तथा घर में बना खाना खाएं। खासतौर से दोपहर 12 बजे से सायं 3 बजे के बीच धूप में सीधे न जाए। यदि बच्चे को चक्कर आए, उल्टी घबराहट अथवा तेज सिरदर्द हो, सीने में दर्द हो अथवा सांस लेने में कठिनाई हो तो चिकित्सक को दिखाएं।

     डीसी ने बताया कि बढ़ती गर्मी में वृद्ध एवं कमजोर व्यक्तियों की खास देखभाल करें, तेज गर्मी, खासतौर से जब वे अकेले हों, तो कम से कम दिन में दो बार उनकी जांच करें, ध्यान रहे कि उनके पास फोन हो, यदि वे गर्मी से बैचेनी महसूस कर रहे हों तो उन्हें ठंडक देने का प्रयास करें, उनके शरीर को गीला रखें, उन्हें नहलाएं अथवा उनकी गर्दन तथा बगलों में गीला तौलिया रखें,उनके शरीर को ठंडक देने के साथ साथ डॉक्टर अथवा एम्बुलेंस को बुलाएं, उन्हें अपने पास हमेशा पानी की बोतल रखने के लिए कहें।


    639165527997186726

    *अपने जानवरों का हीट वेव से कैसे बचाव करें : डीसी*

     डीसी ने बताया कि जानवरों को छाया में रखें और उन्हें पर्याप्त मात्रा में पीने का पानी दें, उन्हें घर के भीतर रखें, पीने के पानी के दो बाउल रखें ताकि एक में पानी खत्म होने पर दूसरे से वे पानी पी सकें, यदि उन्हें घर के भीतर रखा जाना संभव न हो तो उन्हें किसी छायादार स्थान में रखें, जहां वे आराम कर सकें। ध्यान रखें कि जहां उन्हें रखा जाए वहां दिनभर छाया रहे, अपने पालतू जानवर का खाना धूप में न रखें, जानवरों को किसी बंद जगह में न रखें, यदि आपके पास कुत्ता है तो उसे गर्मी में न टहलाएं, उन्हें सुबह और शाम को घुमाएं जब मौसम ठंडा हो, कुत्ते को गर्म सतह (पटरी, तारकोल की सडक़, गर्म रेत) पर न टहलाएं, किसी भी स्थिति में जानवर को वाहन में न छोड़ें।

    google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleBigg Boss फेम Nehal Chudasama की वेडिंग फोटोज वायरल, सामने आया रूमर्ड पति का नाम
    Next Article नहीं रहे हरियाणवी फोक स्टार पेप्सी शर्मा, 38 साल की उम्र में निधन से फैंस सदमे में
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    Gurugram Hit and Run Case

    September 17, 2026

    कॉल डिटेल और नए सिम ने खोला कत्ल का राज, युवराज हत्याकांड में अन्या और उसका साथी हुआ बेनकाब, अरेस्‍ट

    September 17, 2026

    plant care tips | gardening tips | home gardening tips | पौधों को लेकर समझिए पूरा गणित, मानसून के मौसम में ऐसे तैयार करें फूलों की बगिया

    September 17, 2026

    pitbull attack | pitbull attack in Sonipat | Pitbull Attack

    September 17, 2026

    हरियाणाः सरकारी स्कूल में माली पढ़ा रहा कैमिस्ट्री, छात्राएं बोली- सर बहुत अच्छा पढ़ाते हैं, यूजीसी-नेट, B.ed, CTET और HTET क्वालीफाईड हैं तरुण

    September 17, 2026

    गुरुग्राम में रफ्तार का कहरः द्वारका एक्सप्रेसवे पर 20 साल के छात्र की कार ने 4 को रौंदा, 2 लोगों की मौत

    September 17, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    Asian Games Cricket: बिना खेले सेमीफाइनल में पहुंचा बांग्लादेश, थाईलैंड से हारते-हारते बचा पाकिस्तान, बचाई लाज | Sports

    By परवेश चौहानSeptember 18, 2026

    एशियन गेम्स में पाकिस्तान की जीत नई दिल्ली. एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट टीम के…

    Ind vs Afg 3rd T20 Live Streaming: भारत vs अफगानिस्तान तीसरा T20I, लाइव स्ट्रीमिंग, टेलीकास्ट और मैच की पूरी जानकारी | Sports

    September 17, 2026

    Gurugram Hit and Run Case

    September 17, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.