Close Menu
    What's Hot

    बिजली बिल में गड़बड़ी होने पर किससे मिलें? एसडीओ से लेकर कंज्यूमर फोरम तक जानें

    November 8, 2026

    Weather Update: आज दिवाली पर कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम? 13 राज्यों में जोरदार बारिश का अलर्ट, दिल्ली, पंजाब और हिमाचल का पूर्वानुमान | State

    November 8, 2026

    हरियाणा के यमुनानगर में दिवाली पर पसरा मातम, दो युवकों की ट्राली से टक्कर से मौत

    November 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      IMD Weather Update: दिल्ली-हरियाणा, पंजाब और हिमाचल में आज कैसा रहेगा मौसम? जानें देशभर का हाल | National

      November 7, 2026

      Somnath Non-Veg Ban: सोमनाथ मंदिर के पास नॉनवेज पर रोक बरकरार, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मिठाई खाकर मनाएं दिवाली | National

      November 6, 2026

      Watch Video: पंजाब में कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं, देखें वीडियो | National

      November 6, 2026

      Delhi AQI Alert: दिल्ली में हवा हुई और जहरीली, AQI 400 के करीब पहुंचा, लगातार चौथे दिन ‘बहुत खराब’ मापा गया | National

      November 6, 2026

      Bollywood News: आयुष्मान खुराना और तुषार कपूर को धमकी देने वाला गिरफ्तार, बेंगलुरु से पकड़ा गया IT इंजीनियर | National

      November 5, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, November 8
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»बिजली बिल में गड़बड़ी होने पर किससे मिलें? एसडीओ से लेकर कंज्यूमर फोरम तक जानें
    हरियाणा

    बिजली बिल में गड़बड़ी होने पर किससे मिलें? एसडीओ से लेकर कंज्यूमर फोरम तक जानें

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाNovember 8, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    फरीदाबाद: घर का बिजली बिल हर महीने एक तय रकम के आसपास आता है, लेकिन अचानक बिल कई गुना बढ़कर आ जाए तो आम आदमी की जेब पर बोझ पड़ जाता है. कई बार लोगों को समझ नहीं आता कि गलत बिल की शिकायत कहां करें, मीटर की जांच कैसे करवाएं और बिजली विभाग सुनवाई न करे तो क्या कानूनी रास्ता अपनाया जा सकता है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. फरीदाबाद सेक्टर-12 कोर्ट के एडवोकेट मोहन तिवारी ने लोकल18 से बातचीत में बताया कि गलत बिजली बिल आने पर उपभोक्ता कहां शिकायत कर सकते हैं और अपने अधिकारों का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं.

    बिजली का बिल ज्यादा आए तो कहां करें शिकायत

    मोहन तिवारी बताते हैं कि सबसे पहले यह देखना जरूरी है कि समस्या कहां से आ रही है. अगर आपको लगता है कि बिजली का बिल आपकी खपत के हिसाब से ज्यादा आया है तो अपने क्षेत्र के बिजली विभाग के कार्यालय में जाएं. वहां एसडीओ बैठते हैं और शिकायत के लिए हेल्प डेस्क भी होती है. हेल्प डेस्क पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं और बिजली बिल का नंबर दें. अगर वहां आपकी सुनवाई नहीं होती है तो सीधे संबंधित एसडीओ से मिलकर लिखित शिकायत दें.

    गलत बिल ठीक कराने के लिए क्या करना होगा

    मोहन तिवारी बताते हैं कि गलत बिल ठीक कराने के लिए संबंधित बिजली विभाग के एसडीओ के नाम आवेदन देना होगा. इसमें अपनी पूरी समस्या बतानी होगी और मीटर की जांच कराने की मांग करनी होगी. बिजली विभाग के कर्मचारी मीटर चेक करेंगे. इसके बाद बताया जाएगा कि मीटर में कोई खराबी है या वह सही तरीके से काम कर रहा है.

    शिकायत के समय कौन से कागजात रखें

    मोहन तिवारी बताते हैं कि शिकायत करते समय बिजली का मौजूदा बिल, पहले किए गए भुगतान की रसीद और मीटर रीडिंग की फोटो अपने पास जरूर रखें. इसके अलावा पिछले महीनों के बिजली बिल का रिकॉर्ड भी संभालकर रखें. इन सभी सबूतों को आवेदन के साथ एसडीओ के पास जमा करें, ताकि आपकी शिकायत पर सही तरीके से जांच हो सके.


    1794120831 crime logo 3 1200x900

    बिजली विभाग सुनवाई न करे तो क्या करें

    मोहन तिवारी बताते हैं कि अगर बिजली विभाग में शिकायत करने और एसडीओ के पास जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होता है तो उपभोक्ता कंज्यूमर फोरम जा सकते हैं. इसके लिए आपके पास कानूनी अधिकार है. आप अपनी शिकायत और उससे जुड़े सभी सबूत पेश करके कानूनी रास्ता अपना सकते हैं.

    गलत बिल आने पर भी जमा करना होगा पैसा

    मोहन तिवारी बताते हैं कि अगर बिल गलत आया है तो पहले संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी दें और मीटर की जांच करवाने का प्रयास करें. अगर इसके बावजूद विभाग बिल जमा करने के लिए कहता है तो भुगतान करना पड़ सकता है. बाद में कानूनी प्रक्रिया के जरिए अपनी शिकायत का समाधान करवा सकते हैं. अगर जांच में बिल ज्यादा पाया जाता है तो अतिरिक्त जमा रकम अगले बिल में घटाई जा सकती है.

    कितने दिनों में ठीक हो सकता है बिजली का बिल

    मोहन तिवारी बताते हैं कि बिजली बिल की शिकायत का समाधान होने के लिए कोई तय समय सीमा नहीं है. आमतौर पर एक से डेढ़ महीने का समय लग सकता है. यह बिजली विभाग के कर्मचारियों की संख्या और उनके काम के बोझ पर भी निर्भर करता है. हालांकि, उपभोक्ता को अपनी शिकायत के सभी सबूत रखने चाहिए और संबंधित एसडीओ के पास लिखित आवेदन जरूर देना चाहिए.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleWeather Update: आज दिवाली पर कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम? 13 राज्यों में जोरदार बारिश का अलर्ट, दिल्ली, पंजाब और हिमाचल का पूर्वानुमान | State
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    हरियाणा के यमुनानगर में दिवाली पर पसरा मातम, दो युवकों की ट्राली से टक्कर से मौत

    November 8, 2026

    Haryana News: पानीपत में बड़ा हादसा, गुप्ता फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की 8 गाड़ियां पहुंचीं

    November 8, 2026

    UP जाने वालों को मिली बस, बिहारियों के हिस्से में क्यों आई मजबूरी? दिवाली और छठ से पहले छलका दर्द

    November 7, 2026

    सीआईएसएफ ने पेन में पकड़ा चाकू, चश्‍में की तरह दिख रही थी कैंची, आखिर क्‍या थे पैसेंजर के इरादे?

    November 7, 2026

    Stubble Burning | Punjab Stubble Burning

    November 7, 2026

    कारों के शीशे तोड़कर चोरी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश, दो सगे भाई बठिंडा से गिरफ्तार

    November 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    बिजली बिल में गड़बड़ी होने पर किससे मिलें? एसडीओ से लेकर कंज्यूमर फोरम तक जानें

    By प्रमोद रिसालियाNovember 8, 2026

    फरीदाबाद: घर का बिजली बिल हर महीने एक तय रकम के आसपास आता है, लेकिन…

    Weather Update: आज दिवाली पर कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम? 13 राज्यों में जोरदार बारिश का अलर्ट, दिल्ली, पंजाब और हिमाचल का पूर्वानुमान | State

    November 8, 2026

    हरियाणा के यमुनानगर में दिवाली पर पसरा मातम, दो युवकों की ट्राली से टक्कर से मौत

    November 8, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.