Close Menu
    What's Hot

    पूर्व सीएम ममता बनर्जी के घर पर सीआईडी की रेड

    June 9, 2026

    इस शहर को मिली बड़ी सौगात, 10.67 करोड़ रुपये से बनेगा आधुनिक 6-बेज बस स्टैंड – नया हरियाणा

    June 9, 2026

    कैजुअल-फॉर्मल के फ्यूजन में रश्मिका मंदाना ने ढाया कहर

    June 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      पूर्व सीएम ममता बनर्जी के घर पर सीआईडी की रेड

      June 9, 2026

      टीएमसी ने सांसद कल्याण बनर्जी को लोकसभा में पार्टी का चीफ व्हिप नियुक्त किया

      June 9, 2026

      अल नीनो दुनिया में तोड़ेगा गर्मी के रिकॉर्ड, पानी की कमी से लेकर खेती-बाड़ी पर होगा असर

      June 9, 2026

      आप नेता संजीव अरोड़ा मामले में दिल्ली-नोएडा समेत चार राज्यों में छापे

      June 9, 2026

      विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में पिघला हुआ लोहा मजदूरों पर गिरा, 8 की मौत

      June 9, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, June 9
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»हरजोत सिंह बैंस द्वारा “मिशन क्लीन पंजाब” की शुरुआत; सभी एम.सी. अधिकारी प्रतिदिन सुबह 7 से 8 बजे तक फील्ड में रहेंगे
    पंजाब

    हरजोत सिंह बैंस द्वारा “मिशन क्लीन पंजाब” की शुरुआत; सभी एम.सी. अधिकारी प्रतिदिन सुबह 7 से 8 बजे तक फील्ड में रहेंगे

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानJune 9, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    चंडीगढ़: राज्य के शहरी क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए एक अनूठी पहल करते हुए पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री श्री हरजोत सिंह बैंस ने सोमवार को ‘मिशन क्लीन पंजाब’ की शुरुआत की। इस तकनीक-आधारित अभियान के तहत शीर्ष स्तर से लेकर निचले स्तर तक के सभी नगर निगम और नगर परिषद अधिकारी प्रतिदिन सुबह 7 बजे से 8 बजे तक फील्ड में मौजूद रहेंगे।

    विभाग के मुख्यालय में ‘मिशन क्लीन पंजाब’ का शुभारंभ करते हुए श्री बैंस ने वीडियो कॉल के माध्यम से फील्ड अधिकारियों के साथ अभियान के पहले दिन की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि इस अभियान को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से लैस मोबाइल एप्लीकेशन, औचक निरीक्षण और सफाई संबंधी साप्ताहिक प्रगति रिपोर्टों के माध्यम से सफल बनाया जाएगा।

    श्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि इस अभियान के तहत प्रत्येक शहरी स्थानीय निकाय को 10 किलोमीटर के जोनों में विभाजित किया जाएगा और प्रत्येक जोन की जिम्मेदारी एक निगरानी अधिकारी—एडीसी, एमसी कमिश्नर, संयुक्त कमिश्नर या ईओ—को सौंपी जाएगी। सभी अधिकारी प्रतिदिन सुबह 7 बजे से 8 बजे तक अनिवार्य रूप से फील्ड का दौरा करेंगे। स्थानीय निकाय मंत्री स्वयं भी पूरे पंजाब में औचक निरीक्षण करेंगे। निगरानी अधिकारी दैनिक रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे और किसी भी कार्य को भगवानके भरोसे नहीं छोड़ा जाएगा।

    उन्होंने कहा, “यह कोई एक बार का विशेष आयोजन नहीं है। यह गंदगी के खिलाफ रोज़ाना की लड़ाई है। आज सुबह 7 बजे से हर अधिकारी फील्ड में होगा। कोई बहाना स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी अधिकारियों के पास कार्यशील कैमरे और इंटरनेट कनेक्टिविटी वाला स्मार्टफोन होना अनिवार्य है।”

    श्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा, “मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान स्वयं इस अभियान की निगरानी करेंगे। किसी भी अधिकारी को मुख्यमंत्री या मेरी ओर से किसी भी समय फोन किया जा सकता है। आज मैं मुख्यालय में हूं, लेकिन कल मैं मोहाली, अमृतसर, बठिंडा, फाजिल्का या जैतो में हो सकता हूं।”

    स्थानीय निकाय मंत्री ने बताया कि एआई आधारित एप इस अभियान की रियल-टाइम प्रगति पर नजर रखेगा। अधिकारी वीडियो कॉल पर उपलब्ध रहेंगे और बिना किसी पूर्व सूचना के कहीं भी औचक निरीक्षण किया जा सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस अभियान का उद्देश्य प्रत्यक्ष और दस्तावेजी परिणाम हासिल करना है।

    उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों से लेकर एमसी कमिश्नरों तक, सभी लोग सड़कों और गलियों में मौजूद रहेंगे ताकि आम जनता इस अभियान का प्रभाव जमीनी स्तर पर देख सके। यदि इसके बावजूद परिणाम दिखाई नहीं देते, तो लोग सीधे हमसे संपर्क कर सकते हैं।

    उन्होंने जोर देकर कहा कि यह सफाई अभियान मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर चलाया जा रहा है, ताकि पंजाब का प्रत्येक शहर और कस्बा साफ-सुथरा और स्वच्छ दिखाई दे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरियल लाइफ में बेहद हॉट हैं बंदर की ‘गायत्री’
    Next Article 18 वर्ष पूरे कर चुके युवाओं के लिए मौका, घर-घर सत्यापन के दौरान बनेंगे नए वोट
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      आप सरकार युवाओं के प्रवास को रोकने और पंजाब में ही तरक्की के मौके देने के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

      June 9, 2026

      मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने निर्माण मजदूरों के लिए बड़ी राहत का एलान किया

      June 8, 2026

      इन्वेस्टमेंट के लिए एक पसंदीदा डेस्टिनेशन के तौर पर उभर…

      June 8, 2026

      Punjab News: गलती से गोली चलने से ASI नारायण दास घायल

      June 8, 2026

      गुरदासपुर स्टेट यूनिवर्सिटी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एआई, रोबोटिक्स सहित 5 नए कोर्स शुरू होंगे

      June 8, 2026

      AAP ने की एलपीजी की बढ़ी कीमतों को तुरंत वापस लेने की मांग

      June 8, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      पूर्व सीएम ममता बनर्जी के घर पर सीआईडी की रेड

      By अंकित कुमारJune 9, 2026

      Mamata Banerjee: पूर्व सीएम ममता बनर्जी के घर पर सीआईडी की रेड नेता विपक्ष के…

      इस शहर को मिली बड़ी सौगात, 10.67 करोड़ रुपये से बनेगा आधुनिक 6-बेज बस स्टैंड – नया हरियाणा

      June 9, 2026

      कैजुअल-फॉर्मल के फ्यूजन में रश्मिका मंदाना ने ढाया कहर

      June 9, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.