Close Menu
    What's Hot

    गंगा एक्सप्रेस-वे पर हादसा, चार की मौत

    February 9, 2026

    फैंस घबरा गए! गौरव खन्ना-आकांक्षा के तलाक की अफवाहों पर आया सच सामने

    February 9, 2026

    दिल्ली में कोहरे, ठंड और प्रदूषण से राहत

    February 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      गंगा एक्सप्रेस-वे पर हादसा, चार की मौत

      February 9, 2026

      सनाए ताकाइची दोबारा जापान की प्रधानमंत्री बनी

      February 9, 2026

      सांसद गौरव गोगोई ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के आरोपों को नकारा

      February 8, 2026

      भारत और मलेशिया के बीच कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर

      February 8, 2026

      Mohan Bhagwat: संघ कहेगा तो तुरंत पद छोड़ दूंगा: मोहन भागवत

      February 8, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, February 9
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»सैनिकों को 25 लाख रुपए की एक्स-ग्रेसिया देने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब
    Breaking News

    सैनिकों को 25 लाख रुपए की एक्स-ग्रेसिया देने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाDecember 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    चंडीगढ़ : देश की सेवा कर रहे बहादुर सैनिकों के सम्मान में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज सामान्य परिस्थितियों में जान गंवाने (फिजिकल कैज़ुअलिटी) वाले सशस्त्र बलों के 86 जवानों के लिए 21.50 करोड़ रुपए (प्रति सैनिक 25 लाख रुपए) की एक्स-ग्रेसिया को मंजूरी दी।

    यहां अपनी सरकारी आवास पर आज सुबह बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इन बहादुर सैनिकों के महान योगदान के सम्मान में पहली बार उनकी सरकार द्वारा शुरू की गई इस एक्स-ग्रेसिया राशि को तुरंत जारी करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि इससे पहले ऐसी कोई व्यवस्था नहीं थी, लेकिन उनकी सरकार ने यह पहल की है क्योंकि ये बहादुर योद्धा ड्यूटी के दौरान जान का नुकसान उठाते हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब देश का एकमात्र ऐसा राज्य है, जिसने सामान्य परिस्थितियों में जान गंवाने वाले सैनिकों के परिवारों को 25 लाख रुपए एक्स-ग्रेसिया के रूप में दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह राशि देश के 70 फीसदी अन्य राज्यों द्वारा शहीद सैनिकों के परिवारों को दी जाने वाली एक्स-ग्रेसिया से भी अधिक है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पद संभालने के बाद उनकी सरकार ने वतन के लिए इन नायकों द्वारा ड्यूटी के दौरान दी गई महान कुर्बानियों के सम्मान में परिवारों को एक-एक करोड़ रुपए देने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का यह छोटा सा प्रयास देश की एकता, अखंडता और प्रभुसत्ता को बनाए रखने के लिए हमारे सैनिकों के महत्वपूर्ण योगदान के प्रति सम्मान को दर्शाता है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि शहीदों के परिवारों को वित्तीय सहायता देना राज्य सरकार द्वारा सैनिकों और उनके परिवारों की भलाई सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता का प्रगटावा करता है।

    एक अन्य मामले पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने सैनिक स्कूल कपूरथला की कायाकल्प करने और इसकी उचित देख-रेख को सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि 190 एकड़ क्षेत्र में फैला यह स्कूल बहुत ही खूबसूरती से तैयार की गई धरोहर इमारत में स्थित है और राज्य सरकार इसकी देख-रेख के लिए प्रतिबद्ध है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे को पहले ही भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के सामने उठाया है, जो स्कूल के प्रबंधन की देख-रेख कर रहा है।

    इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य के युद्ध नायकों के सम्मान में हर जिले में युद्ध स्मारक बनाने की मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि ये अत्याधुनिक स्मारक 1-1.5 एकड़ क्षेत्र में बनाए जाएंगे, जो युद्ध नायकों को उचित श्रद्धांजलि देंगे। भगवंत सिंह मान ने इन युद्ध स्मारकों के डिज़ाइन को पंजाब भर के सभी जिलों में बनाने की सिद्धांतिक मंजूरी भी दे दी है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा में भूजल दोहन की स्थिति अत्यधिक गंभीर, पंजाब में 164% तक पहुंचा
    Next Article बहन के नाम संपत्ति होने की बात से हैवान बना अर्जुन, दिल्ली में ट्रिपल मर्डर के पीछे हैरान करने वाला सच
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    गंगा एक्सप्रेस-वे पर हादसा, चार की मौत

    February 9, 2026

    सनाए ताकाइची दोबारा जापान की प्रधानमंत्री बनी

    February 9, 2026

    सांसद गौरव गोगोई ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के आरोपों को नकारा

    February 8, 2026

    भारत और मलेशिया के बीच कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर

    February 8, 2026

    Mohan Bhagwat: संघ कहेगा तो तुरंत पद छोड़ दूंगा: मोहन भागवत

    February 8, 2026

    उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में जल्द फिर करवट लेगा मौसम

    February 8, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    गंगा एक्सप्रेस-वे पर हादसा, चार की मौत

    By अंकित कुमारFebruary 9, 2026

    UP Accident News : गंगा एक्सप्रेस-वे पर हादसा, चार की मौत पैदल जा रहे सात…

    फैंस घबरा गए! गौरव खन्ना-आकांक्षा के तलाक की अफवाहों पर आया सच सामने

    February 9, 2026

    दिल्ली में कोहरे, ठंड और प्रदूषण से राहत

    February 9, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.