इस सिंगर ने दी थी आवाज
Sapna Choudhary, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी इस वक्त चर्चा में हैं। हाल ही में पता लगा कि सपना चौधरी को उनके पति के खिलाफ घरेलू हिंसा के मामले में बड़ी राहत मिली है। दिल्ली की द्वारका कोर्ट ने उनके पति यशवीर साहू पर अगली सुनवाई तक सपना से संपर्क करने और मिलने पर पाबंदी लगाई है। हरियाणवी डांसर सपना चौधरी अक्सर सुर्खियों में रही हैं। हालांकि, इस लंबे करियर में उन्होंने खूब स्ट्रगल किया और अपने दम पर करियर बनाया। महज 12 साल की उम्र से स्टेज परफॉर्मेंस करनी शुरू कर दी थी, वो भी फाइनेंशियल दिक्कतों के चलते। उनके गाने यूट्यूब पर खूब धमाल मचाते हैं।
2020 आया था चटक मटक गाना

आज हम सपना चौधरी के यूट्यूब पर सबसे ज्यादा व्यूज पाने वाले गाने के बारे में आपको बताएंगे। दरअसल 5 साल पुराने इस गाने का नाम चटक मटक है। साल 2020 में रिलीज हुए इस गाने को यूट्यूब पर 1.1 बिलियन यानी 110 करोड़ लोगों ने देखा है। सपना चौधरी ने इस गाने में जबरदस्त परफॉर्मेंस दी है। यह उनके पॉपुलर और फेमस गानों में से एक है। जो आपको हर हरियाणवी फंक्शन में सुनने को मिल जाएगा। दरअसल इस गाने में उन्होंने हरियाणवी ड्रेस भी पहनी है।

40 लाख लोगों ने लाइक किया था गाना
सपना चौधरी के इस गाने चटक मटक पर 59 हजार लोगों ने कमेंट्स किए हैं। साथ ही 40 लाख लोगों ने इसे लाइक भी किया है। इस गाने के लिरिक्स Bitu Sorkhi ने लिखे थे, साथ ही कुलदीप राठी ने डायरेक्शन की जिम्मेदारी संभाली। दरअसल रेणुका पंवार ने इस गाने को गाया है। यह उनका दूसरा ऐसा गाना है, जिसे बिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं। इससे पहले 52 गज को 1।7 बिलियन लोगों ने देखा था।
ये भी पढ़ें: 38 की उम्र में पहली बार मां बनेगी एक्ट्रेस, मेटरनिटी फोटोशूट में दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो

