एक्ट्रेस की इन तस्वीरों से नहीं हटेगी नजर
Alia Bhatt, (द भारत ख़बर), मुंबई: बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन के बारे में बात की जाए तो इस लिस्ट में आलिया भट्ट का नाम टॉप पर शामिल रहता है। इस बाद का अंदाजा आप आलिया की तस्वीरों को देखकर आसानी से लगा सकते हैं, जिनमें उनकी बेबाक खूबसूरती नजर आती है। सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट काफी एक्टिव रहती हैं और इंस्टाग्राम पर उनकी लेटेस्ट तस्वीरें भी सामने आती रहती हैं।
इस आधार पर हम आपक लिए आलिया की उन फोटोज को लेकर आए हैं, जिनमें वह बेहद कमाल की लग रही हैं। आलिया भट्ट की इन इंस्टा फोटोज को देखकर उनकी हॉटनेस और सादगी का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। ब्यूटी के इस कॉम्बो में आलिया का लुक काफी ज्यादा शानदार लग रहा है, जिस पर आप भी अपने नजरें नहीं हटा पाएंगे।

जमकर लाइक्स और कमेंट्स कर रहे फैंस

अपनी इन लेटेस्ट तस्वीरों की बदौलत अब आलिया भट्ट फैंस की फेवरेट बन गई हैं। फोटोज में आलिया की कातिलाना अदाएं और किलर लुकिंग को देखकर फैंस आलिया के हुस्न के दीवाने हो रहे हैं और उनकी तस्वीरों पर जमकर लाइक्स और कमेंट्स कर रहे हैं। आलिया भट्ट की कोई भी तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आती है, तो वह चंद मिनटों में वायरल होने लगती है। इंस्टा पर मौजूद आलिया के 84.5 मिलियन फॉलोअर्स के बीच उनकी ये फोटोज का चर्चा का विषय बनती हैं और हर तरफ छाने लगती हैं।
3 जुलाई को रिलीज होगी ऐल्फा

आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म का नाम ऐल्फा है, जो लंबे समय से चर्चा का विषय बनी हुई है। बुधवार को आलिया की इस स्पाई थ्रिलर का लेटेस्ट टीजर सामने आ गया है, जिसमें आलिया सीक्रेट एजेंट की भूमिका में नजर आ रही हैं। बात की जाए यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली आलिया भट्ट की ऐल्फा की रिलीज डेट की तरफ तो टीजर रिलीज के साथ इसकी नई रिलीज डेट का भी ऐलान किया गया है, जो 3 जुलाई 2026 है। इस मूवी में बॉबी देओल, शरवरी वाघ और अनिल कपूर भी मौजूद हैं।
ये भी पढ़ें: 38 की उम्र में पहली बार मां बनेगी एक्ट्रेस, मेटरनिटी फोटोशूट में दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो

