आंसर शीट में रफ वर्क के लिए भी बढ़ाई गई जगह
NEET UG Re Exam, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: नीट यूजी रीएग्जाम के लिए समय सीमा बढ़ा दी गई है। नीट यूजी रीएग्जाम का समय पहले 180 मिनट था, जिसे बढ़ाकर अब 195 मिनट कर दिया है। इसके अलावा अब आंसर शीट में रफ वर्क के लिए भी जगह बढ़ाई गई है।
गौरतलब है कि नीट-यूजी परीक्षा 3 मई 2026 को हुई थी, लेकिन पेपर लीक के आरोपों के बाद 12 मई को एनटीए ने इसे रद्द कर दिया। मामले की जांच सीबीआई कर रही है और अब 21 जून 2026 को दोबारा परीक्षा होगी, जिसे लेकर नए बदलाव किए गए हैं।
भारत में 551 और विदेश में 14 जगहों पर होगा एग्जाम, लॉकडाउन रहेंगे सेटर्स
एग्जाम होने तक पेपर सेटर्स को कड़े प्रतिबंध का पालन करना होगा। उन्हें 21 जून तक लॉकडाउन में रखा जाएगा ताकि पेपर लीक होने की आशंका न रहे। एग्जाम आयोजन के लिए देश भर के 551 शहर और विदेशों में 14 शहरों को चुना गया है।
पेपर ले जाने के लिए इंडियन एयरफोर्स के विमान का इस्तेमाल किया जाएगा
अधिकारियों के अनुसार एग्जाम से संबंधित सभी काम जैसे प्रश्नों की सेटिंग, ट्रांसलेशन, प्रिंटिंग, पैकेजिंग, स्टोरेज से लेकर ट्रांसपोर्टेशन और डिस्ट्रिब्यूशन की कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सरकार द्वारा क्वेश्चन पेपर से संबंधित सभी सामान ले जाने के लिए इंडियन एयरफोर्स एयरक्राफ्ट का इस्तेमाल किया जाएगा।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विशेष नजर
डिजिटल क्षेत्र में अधिकारी 24 घंटे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और मैसेजिंग पर नजर जमाए हुए हैं ताकि फेक क्वेश्चन पेपर, गलत सूचनाओं और संदिग्ध गतिविधियों को एग्जाम से दूर रखा जा सके।
ये भी पढ़ें: केंद्र सरकार ने डीजल खरीदने के नियम बदले, अब एक ग्राहक को 200 लीटर से ज्यादा डीजल नहीं मिलेगा

