वेलकम टू द जंगल के ट्रेलर लांच में पहुंची थी दिशा पाटनी
Disha Patani, (द भारत ख़बर), मुंबई: दिशा पाटनी ने वेलकम टू द जंगल के ट्रेलर लांच पर लाइम-ग्रीन रंग की हॉट ड्रेस पहनकर आग ही लगा दी। इस ड्रेस में उनका लुक काफी बोल्ड लग रहा था। चमकीले हरे रंग की इस ड्रेस में दिशा प्योर समर वाइब्स दे रही थीं। वेलकम टू द जंगल 26 जून को रिलीज होने वाली है।

इस फिल्म में दिशा के साथ अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडिस, अनिल कपूर, रवीना टंडन, सुनील शेट्टी और कई अन्य कलाकार भी शामिल हैं। दिशा ने जेडेड लंदन की ग्लैमरस ड्रेस पहनी थी जिस पर कमर पर कट-आउट और थाई स्लिट था। इस बॉडी हगिंग ड्रेस में वो काफी गॉर्जियस लग रही थीं।
सोशल मीडिया पर खूब लाइमलाइट बटोर रहा एक्ट्रेस का ये लुक

स्पैगेटी स्ट्रैप्स और स्कूप नेकलाइन ने ड्रेस को एक नाजुक और खूबसूरत टच दिया, जबकि कमर के पास मेश की डिटेलिंग ने इसके स्टाइल में और भी खास और आकर्षक अंदाज जोड़ दिया।
एक्सेसरीज के मामले में दिशा ने अपना लुक बहुत सिंपल रखा और हाथों में सिर्फ गोल्डन कलर के ब्रेसलेट पहने। 33 साल की इस एक्ट्रेस का ये लुक फिलहाल सोशल मीडिया पर खूब लाइमलाइट बटोर रहा है।
ये भी पढ़ें: बॉबी देओल की आॅनस्क्रीन बेटी ने इंटरनेट पर बोल्ड फोटोज से मचाई हलचल

