Israel Lebanon Conflict, (द भारत ख़बर), तेल अवीव: इजरायल के लेबनान में हिज्बुल्लाह पर हमलों में 16 लोगों की मौत हो गई है। शुक्रवार की रिपोर्ट्स के अनुसार इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने हिज्बुल्लाह द्वारा सीजफायर (युद्धविराम) के बार-बार उल्लंघन के जवाब में गुरुवार को रात भर दक्षिणी लेबनान पर कई हमले किए। जिसमें कम से कम 16 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।
सीजफायर के उल्लंघन के जवाब में किए हमले
आईडीएफ ने एक बयान में कहा कि हिज्बुल्लाह द्वारा सीजफायर (युद्धविराम) के बार-बार उल्लंघन के जवाब में उन्होंने रात भर दक्षिणी लेबनान पर कई हमले किए। इससे पहले दिन में, स्विस विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की कि अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली बातचीत टाल दी गई है। स्विट्जरलैंड के विदेश मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका, ईरान, कतर और पाकिस्तान के बीच होने वाली बातचीत टाल दी गई है और स्विट्जरलैंड इन बातचीत को आगे बढ़ाने में मदद करने के लिए तैयार है। बर्गेनस्टॉक में इससे जुड़ी तैयारी का काम जारी है। अभी और कोई जानकारी नहीं दी जा सकती।
स्विट्जरलैंड नहीं जाएंगे अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस
व्हाइट हाउस के एक प्रवक्ता ने कहा है कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस आगे की बातचीत के लिए स्विट्जरलैंड नहीं जाएंगे क्योंकि बातचीत की योजना अभी फाइनल नहीं हुई है। प्रवक्ता ने कहा कि जैसे ही मौका मिलेगा, एक प्रतिनिधिमंडल रवाना होने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, जैसा कि उपराष्ट्रपति ने अपनी प्रेस कान्फ्रेंस में कहा था, आने वाली तकनीकी बातचीत की योजना अभी फाइनल नहीं हुई है, और अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल जल्द से जल्द रवाना होने के लिए तैयार है। लेकिन इन बातचीत की लॉजिस्टिक्स (व्यवस्था) कभी भी आसान या पहले से तय नहीं रही है।
समझौते के उल्लंघन पर करेंगे जवाबी कार्रवाई : ईरान
प्रवक्ता ने कहा, जैसे ही हमें अगले कदमों के बारे में कोई पक्की जानकारी मिलेगी, हम उपराष्ट्रपति के दौरे की जानकारी दे देंगे। उन्होंने कहा, हम जल्द से जल्द तकनीकी बातचीत शुरू करने के लिए उत्सुक हैं। इस बीच, तेहरान में ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिवालय ने घोषणा की कि अगर दूसरी तरफ से समझौते का उल्लंघन किया जाता है, तो उसके अनुसार जवाबी कदम उठाए जाएंगे।
ये भी पढ़ें : Iran Warn US: समझौते के उल्लंघन का अमेरिका को दिया जाएगा करारा जवाब

