कहा- इजराइल, ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देगा
Iran US War Peace Deal Controversy, (द भारत ख़बर), तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी: इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, लोग यह समझते हैं कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के कहने पर काम करते हैं, लेकिन यह सच नहीं है। नेतन्याहू यरुशलम में आयोजित एक समिट में बोल रहे थे। इजराइली पीएम ने कहा कि इजराइल और अमेरिका करीबी सहयोगी जरूर हैं, लेकिन दोनों देशों के अपने-अपने हित हैं और हर मुद्दे पर उनकी राय एक जैसी नहीं होती। वहीं, स्विट्जरलैंड में अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत दूसरे दिन शुरू हो गया है। पहला दिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के तीखे बयानों की वजह से तनावपूर्ण रहा था।
दक्षिणी लेबनान से नहीं हटेंगी इजराइली सेना
नेतन्याहू ने दोहराया कि इजराइल, ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देगा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार इस पर कोई समझौता नहीं करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक जरूरत महसूस होगी तब तक इजराइली सेना दक्षिणी लेबनान में रहेगी।
अमेरिका-ईरान के बीच परमाणु मुद्दे पर अब तक कोई बातचीत नहीं हुई
ईरानी न्यूज एजेंसी तस्नीम ने सोमवार को दावा किया कि स्विट्जरलैंड में अब तक ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु मुद्दे पर कोई बातचीत नहीं हुई है। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स से जुड़ी एजेंसी ने ईरानी डेलिगेशन टीम के करीबी सूत्र के हवाले से यह दावा किया है।
ये भी पढ़ें : West Asia Crisis Update : ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देंगे : नेतन्याहू

