फैंस को दिखाई नेचर की झलक
Sara Ali Khan, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: लंदन में फैमिली टाइम स्पेंड करने के बाद सारा अली खान अब स्विटजरलैंड गई हैं जहां से उन्होंने हाल ही में कुछ खूबसूरत नजारे कैमरे में कैद करके फैंस के साथ शेयर किए। एक्ट्रेस ने हाल ही में स्विट्जरलैंड के गस्टाड से कई तस्वीरें शेयर की हैं, जहां वह अपनी मां अमृता सिंह के साथ पहाड़ों के खूबसूरत नजारों का मजा ले रही हैं।
तस्वीरों के साथ, सारा ने एक इंस्पायरिंग कैप्शन लिखा, ‘पहाड़ों पर इसलिए मत चढ़ो ताकि दुनिया तुम्हें देख सके, बल्कि इसलिए ताकि तुम दुनिया को देख सको’।

फैंस ने बरसाया प्यार
सारा की इन तस्वीरों को देखकर फैंस खूब खुश हुए और उन्होंने कमेंट सेक्शन में प्यार बरसाया। एक ने लिखा, आपको अमृता जी के साथ देखकर अच्छा लगा। एक ने कमेंट किया, वाह कितना खूबसूरत नजारा है, आईकॉनिक प्लेस और आईकॉनिक लोग।

स्विटजरलैंड में आने से पहले सारा जून के मिड में लंदन में एक इवेंट में शामिल हुई थी जहां से उनकी तस्वीरें भी खूब वायरल हुई थीं। इवेंट में शामिल होने के बाद अब सारा स्विजरलैंड की पहाड़ियों में मां के साथ नेचर को एंजॉय कर रही हैं।
सारा का वर्कफ्रंट

सारा अली खान हाल ही में पति पत्नी और वो दो में नजर आई थीं जिसमें उनके साथ आयुष्मान खुराना, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी ने काम किया। अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो सारा अली खान कॉमेडी फिल्म उड़ता तीर में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ फिर से आयुष्मान खुराना नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए शेड्यूल की गई है।
ये भी पढ़ें: हॉलीवुड हीरोइन से कम नहीं हैं संजू बाबा की बेटी त्रिशाला दत्त

