Close Menu
    What's Hot

    ₹1,000 प्रति माह का वादा टूटा, ₹51,000 बकाया, 89 लाख…

    July 3, 2026

    3 साल के लंबे इंतज़ार के बाद अपने नए टाइटल के साथ ओटीटी पर रिलीज़ हुई पंजाब 1995

    July 3, 2026

    भारत ने सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान को दिया कड़ा जवाब, कहा- आतंकवाद को बढ़ावा देना बंद करे

    July 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      भारत ने सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान को दिया कड़ा जवाब, कहा- आतंकवाद को बढ़ावा देना बंद करे

      July 3, 2026

      यूएन आॅफिस के बाहर युवक ने किया आत्मदाह

      July 3, 2026

      मुंबई को बारिश से नहीं राहत, आज भी आॅरेंज अलर्ट जारी

      July 3, 2026

      भारी बारिश से उत्तराखंड हाल बेहाल

      July 3, 2026

      मैंने भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित युद्ध रुकवाया : ट्रंप

      July 3, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, July 3
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»मान सरकार ने 1 जुलाई से 30 सितंबर तक
    पंजाब

    मान सरकार ने 1 जुलाई से 30 सितंबर तक

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानJuly 3, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    • तीन महीनों की अवधि के दौरान सरकारी फीस और सुविधा शुल्क का पूरा भार पंजाब सरकार स्वयं वहन करेगी: हरपाल सिंह चीमा

    Punjab Cabinet Meeting : मतदाता सूचियों के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) की प्रक्रिया को और अधिक सुगम बनाने तथा नागरिकों को बिना किसी वित्तीय बोझ के आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कराने को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अध्यक्षता में पंजाब कैबिनेट ने 1 जुलाई से 30 सितंबर, 2026 तक कई प्रमुख नागरिक सेवाओं के लिए सरकारी फीस और सुविधा शुल्क माफ करने को मंजूरी दे दी है।

    इस संबंध में निर्णय मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक के दौरान लिया गया।

    एस.आई.आर. के दौरान प्रमुख नागरिक सेवाओं के लिए सरकारी फीस माफ

    इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि कैबिनेट ने मतदाता सूचियों के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) की सुविधा के लिए तीन महीनों की अवधि हेतु कई प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस और फैसिलिटेशन चार्जेज़ माफ करने को मंजूरी दे दी है।

    इसके तहत जिन आवश्यक नागरिक सेवाओं में छूट दी जाएगी, उनमें जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, दसवीं और बारहवीं कक्षा के डुप्लीकेट प्रमाण पत्र जारी करना आदि सेवाएं शामिल हैं। यह लाभ 1 जुलाई से 30 सितंबर, 2026 तक सेवा केंद्रों, घर के नजदीक उपलब्ध सेवाओं तथा ऑनलाइन नागरिक सेवाएं पोर्टल के माध्यम से प्रदान की जाने वाली सेवाओं पर उपलब्ध होगा।

    संबंधित प्रशासनिक विभागों को इस निर्णय को लागू करने के लिए सभी आवश्यक सूचनाएं, निर्देश तथा संचालन संबंधी दिशा-निर्देश जारी करने के लिए अधिकृत किया गया है। सुशासन एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग को अन्य संबंधित विभागों के साथ मिलकर इस प्रस्ताव को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए आवश्यक सभी कार्रवाई करने हेतु भी अधिकृत किया गया है।

    इन तीन महीनों के दौरान सरकारी फीस और सुविधा शुल्क में दी जाने वाली छूट का पूरा खर्च पंजाब सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।

    इस दौरान कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा कराए जा रहे मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण के परिणामस्वरूप बड़ी संख्या में नागरिकों को संबंधित अधिकारियों के समक्ष जमा कराने के लिए निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र तथा शैक्षणिक प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेजों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, “भगवंत मान सरकार ने 1 जुलाई से 30 सितंबर, 2026 तक इन सेवाओं के लिए सरकारी फीस और सुविधा शुल्क माफ करने का निर्णय लिया है। यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि एस.आई.आर. प्रक्रिया के दौरान आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करते समय किसी भी नागरिक पर कोई वित्तीय बोझ न पड़े।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलॉक अप सीजन 2 में तबाही मचा रहीं श्रेया कालरा कौन हैं?
    Next Article भारत ने सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान को दिया कड़ा जवाब, कहा- आतंकवाद को बढ़ावा देना बंद करे
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      ₹1,000 प्रति माह का वादा टूटा, ₹51,000 बकाया, 89 लाख…

      July 3, 2026

      जमीन मालिकों के लिए आवासीय और व्यावसायिक प्लॉटों

      July 3, 2026

      पंजाब ने किशोरों को नशे से बचाने के लिए स्कूलों के जरिए नशे के खिलाफ बड़ी रणनीति शुरू की

      July 3, 2026

      वित्त मंत्री चीमा ने मल्टीपरपज

      July 3, 2026

      Punjab News: 92 साल के डॉ. (कर्नल) राजिंदर सिंह सम्मानित, कुल 58 डॉक्टरों…

      July 2, 2026

      मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संगरूर से SIR फ़ॉर्म भरकर चुनाव…

      July 2, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      ₹1,000 प्रति माह का वादा टूटा, ₹51,000 बकाया, 89 लाख…

      By श्वेता चौहानJuly 3, 2026

      Punjab News: भारतीय जनता पार्टी पंजाब के अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने मांग की कि…

      3 साल के लंबे इंतज़ार के बाद अपने नए टाइटल के साथ ओटीटी पर रिलीज़ हुई पंजाब 1995

      July 3, 2026

      भारत ने सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान को दिया कड़ा जवाब, कहा- आतंकवाद को बढ़ावा देना बंद करे

      July 3, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.