पति राज संग बिताए खास पल, शेयर किया जून का फोटो डंप
Samantha, (द भारत ख़बर), मुंबई: साउथ एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु के घर जल्ह ही नन्हा मेहमान आने वाला है। वो और पति राज निदिमोरु पेरैंट्स बनने वाले हैं, जिस खबर को एक्ट्रेस ने पिछले महीने कंफर्म कर दिया था। 39 साल की एक्ट्रेस फिलहाल इस स्पेशल फेज को एन्जॉय कर रही हैं। इसी बीच उन्होंने अपना जून फोटो डंप शेयर किया है।
जिसमें एक्ट्रेस फिल्म और प्रेग्नेंसी… दो अलग-अलग चीजों को दिखा रही हैं। समांथा रुथ प्रभु काफी फिट हैं और उसकी वजह उनका शानदार रूटीन और वर्कआउट सेशन है। हाल ही में पता भी लगा था कि शूटिंग के दौरान उन्हें मॉर्निंग सिकनेस समेत कई परेशानियां हो रही थीं। लेकिन फिर भी वर्कआउट नहीं छोड़ा। वो प्रेग्नेंसी में जिम में खूब पसानी बहाती नजर आ रही हैं। जी हां, एक्ट्रेस उस आउटफिट में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं।

इस दौरान उन्होंने एक नो-मेकअप लुक तस्वीर भी शेयर की है। जिमसें समांथा रुथ प्रभु के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ देखा जा सकता है। जी हां, वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वो कैप्शन में भी लिखती हैं- जून का महीना किसी फेयरीटेल जैसा लगा।

साथ ही उन्होंने प्रमोशंस की तस्वीर भी दिखाई। एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी फिल्म मां इंति बंगारम सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फीमेल लीड तेलुगु फिल्म बन गई है। दरअसल इस फिल्म की काफी तारीफ हो रही है, जिसने अबतक बॉक्स आॅफिस पर 80 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है।

समांथा रुथ प्रभु ने प्रमोशंस के दौरान पति राज निदिमोरु के साथ भी खास पल बिताए। कभी गाड़ी में, तो कभी प्रमोशनल इवेंट से एक्ट्रेस ने तस्वीर शेयर की है। बताते चलें कि समांथा रुथ प्रभु ने पति राज के साथ मिलकर ही फिल्म को प्रोड्यूस किया है। जिसे अब प्यार मिल रहा है।
ये भी पढ़ें: शादी के बाद Dua Lipa का ग्लैमरस अंदाज, पति संग रोमांटिक तस्वीरें हुईं वायरल

