Alpha Box Office Collection Day 2, (द भारत ख़बर) एंटरटेनमेंट डेस्क: आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा की कमाई में शनिवार को दूसरे दिन 20 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई। ओपनिंग-डे पर शुकव्रार को घरेलू बाजार में फिल्म का कलेक्शन 24 करोड़ रुपए के ग्रॉस मार्क को पार कर गया, जबकि दुनिया भर में फिल्म ने 37 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की। इस रफ़्तार और रविवार को होने वाली बढ़त को देखते हुए, फिल्म अपने ओपनिंग वीकेंड के आखिर तक 45 करोड़ रुपए का आंकड़ा छूने की उम्मीद कर रही है।
शनिवार को 6,882 शो में 11.25 करोड़ कमाए
‘अल्फा’तीन जुलाई शुक्रवार को रिलीज हुई। इसमें आलिया के साथ शरवरी भी मुख्य भूमिका में हैं और दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री दर्शकों का ध्यान खींच रही है। फिल्म बॉक्स आफिस पर पहले दिन से अच्छी कमाई कर रही है।
सैकनिल्क (Sacnilk) के अनुसार, शिव रवैल के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म ने शनिवार को 6,882 शो में 11.25 करोड़ की कमाई की। यह शुक्रवार के 9.25 करोड़ के नेट कलेक्शन से 21.6% ज़्यादा है। इन नए आंकड़ों के साथ, ‘अल्फा’ का भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 24.60 करोड़ और नेट कमाई 20.50 करोड़ हो गई है।
दूसरे दिन ओवरसीज़ कलेक्शन 7 करोड़
ओवरसीज़ कलेक्शन की बात करें तो, फ़िल्म ने दूसरे दिन 7 करोड़ की कमाई की, जिससे इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 13 करोड़ हो गया।
यह भी पढ़ें : Alpha Box Office Day 1: करोड़ों के बजट पर भारी पड़ी कमजोर ओपनिंग, पहले दिन ही लड़खड़ाई ‘अल्फा’

