Close Menu
    What's Hot

    मुख्यमंत्री मान बोले- पंजाब निवेशकों के लिए बनेगा प्राथमिकता वाला स्थान, सभी मंजूरियां सिंगल विंडो के माध्यम से

    October 9, 2026

    Delhi Metro: आज रात 9 बजे से बंद हो सकते हैं दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशन, CJP के प्रदर्शन से पहले पुलिस अलर्ट | Delhi

    October 9, 2026

    Haryana Gold Silver Price Today: हरियाणा में सोने की कीमतों में उछाल, चांदी भी चमकी, जानिए आज का भाव | Haryana

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      IMD Weather Update: आज दिल्ली-एनसीआर में छाएंगे बादल ! जानें हरियाणा, पंजाब और हिमाचल का मौसम अपडेट | National

      October 9, 2026

      IIT Bombay Fire: आईआईटी बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, दो बच्चों समेत 5 लोग झुलसे | National

      October 9, 2026

      IMD Weather Update: कई राज्यों में आज बदलेगा मौसम, दिल्ली-हरियाणा-पंजाब में तेज हवाएं, हिमाचल-उत्तराखंड में बारिश | National

      October 8, 2026

      Nana Patekar Death: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का कार्डियक अरेस्ट से निधन, 75 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा | National

      October 8, 2026

      राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ एक और FIR, पुलिस से धक्का-मुक्की और सरकारी काम में बाधा का आरोप | National

      October 8, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, October 9
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»एआई तस्वीरों से पुरुषों को जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का पर्दाफ़ाश
    Breaking News

    एआई तस्वीरों से पुरुषों को जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का पर्दाफ़ाश

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारJuly 10, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    UP Jhansi News
    UP Jhansi News: एआई तस्वीरों से पुरुषों को जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का पर्दाफ़ाश

    • झांसी पुलिस ने किया फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर का पर्र्दाफाश
    • नवाबाद थाने के तहत राय कॉलोनी में मकान से चल रहा था नेटवर्क 

    UP Jhansi News, (द भारत ख़बर), लखनऊ: उत्तर प्रदेश की झांसी पुलिस ने एक ऐसे फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से खूबसूरत लड़कियों की तस्वीरें तैयार करके पुरुषों के व्हाट्सऐप पर डालता था और उसके बाद उन पुरुषों से बातचीत करके उन्हें जाल में फंसाया जाता था। इसके बाद ब्लैकमेल का खेल शुरू होता था। गिरोह बीते तीन से चार साल से देशभर के 40 से अधिक उम्र के अविवाहित पुरुषों को निशाना बना रहा था।

    अखबारों में प्रकाशित मैट्रिमोनियल विज्ञापन तलाशता था गिरोह

    झांसी पुलिस की जांच के अनुसार गिरोह सबसे पहले अखबारों में प्रकाशित मैट्रिमोनियल विज्ञापन तलाशता था। फिर वहां से शादी के लिए रिश्ता तलाश रहे पुरुषों के मोबाइल नंबर निकाले जाते थे। कुछ दिन बाद उन नंबर पर कॉल की जाती थी। कॉल करने वाला सबसे पहले कहता, नमस्ते-आपका शादी के लिए रिश्ते का विज्ञापन देखा था। अगर आप ठीक समझें तो आपसे हम बात कर सकते हैं। कॉलर की आवाज इतनी भरोसेमंद होती थी कि हर कोई उस पर यकीन कर सकता था। पुलिस के मुताबिक, बातचीत के थोड़ी देर बाद गिरोह का सदस्य उस पुरुष को व्हाट्सऐप पर एक खूबसूरत लड़की की तस्वीर भेज देता था।

    फोटो में चेहरा पसंद के अनुसार तैयार किया जाता था

    फोटो में चेहरा एआई की मदद से सामने वाले की पसंद के अनुसार तैयार किया जाता था। पुरुषों को लगता था कि उसे उसकी जीवनसंगिनी मिलने वाली है। खूबसूरत तस्वीर भेजने के बाद पुरुषों की लड़कियों से रोज-रोज की बातें शुरु होती थीं। कई बार अश्लील बातें भी करवाई जाती थी। व्यक्ति को लगता था कि वह अपनी होने वाली पत्नी के साथ बातचीत कर रहा है, पर उसे यह अंदाजा नहीं होता था कि उसके व लड़की के बीच हो रही बातचीत का हर शब्द रिकॉर्ड किया जा रहा है। इसके बाद पुरुषों के ब्लैकमेल का खेल शुरू होता था। झांसी में नवाबाद थाने के तहत राय कॉलोनी स्थित एक मकान से पूरा नेटवर्क चल रहा था और नवाबाद पुलिस व साइबर क्राइम टीम को काफी समय से शिकायतें मिल रही थीं।

    9 महिलाएं और 2 पुरुष गिरफ्तार

    पुलिस जब छापेमारी के दौरान मकान के अंदर पहुंची तो वहां किसी सामान्य दफ्तर जैसा माहौल था। मोबाइल फोन, लैपटॉप, रजिस्टर और कई महिलाएं कॉल पर व्यस्त थीं। छापे में 9 महिलाएं और 2 पुरुष गिरफ्तार किए गए। मौके से 26 मोबाइल फोन, एक मैकबुक, आईफोन, रजिस्टर, सोने-चांदी के आभूषण समेत कई सामान बरामद हुए. पुलिस के मुताबिक, रजिस्टरों की जांच में करीब 41 लाख रुपए के लेन-देन का रिकॉर्ड भी मिला है।

    लड़कियों को दी जाती थी बाकायदा ट्रेनिंग

    पुलिस की जांच के मुताबिक, कॉल सेंटर में काम कर रही महिलाओं का काम सिफ फोन उठाना नहीं था। उन्हें बाकायदा ट्रेनिंग दी जाती थी कि किस तरह सामने वाले का भरोसा जीतना है, कैसे बातचीत को आगे बढ़ाना है और कब भावनात्मक जुड़ाव पैदा करना है।

    यह भी पढ़ें: UP Crime News: कानपुर में फिर रची गई ट्रेन को पलटाने की साजिश

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleफिल्मी स्टाइल में घेराबंदी, अंधाधुंध फायरिंग और एनकाउंटर, गुरुग्राम में पुलिस और दीपक नांदल गैंग के शार्पशूटर्स के बीच मुठभेड़ की पूरी इनसाइड स्टोरी
    Next Article चीमा ‘रंगला पंजाब विकास स्कीम’ को लेकर सख्त, समय…
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      IMD Weather Update: आज दिल्ली-एनसीआर में छाएंगे बादल ! जानें हरियाणा, पंजाब और हिमाचल का मौसम अपडेट | National

      October 9, 2026

      IIT Bombay Fire: आईआईटी बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, दो बच्चों समेत 5 लोग झुलसे | National

      October 9, 2026

      IMD Weather Update: कई राज्यों में आज बदलेगा मौसम, दिल्ली-हरियाणा-पंजाब में तेज हवाएं, हिमाचल-उत्तराखंड में बारिश | National

      October 8, 2026

      Nana Patekar Death: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का कार्डियक अरेस्ट से निधन, 75 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा | National

      October 8, 2026

      राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ एक और FIR, पुलिस से धक्का-मुक्की और सरकारी काम में बाधा का आरोप | National

      October 8, 2026

      नाना पाटेकर की आखिरी इच्छा बेटा करेगा पूरा, कहां होगा अंतिम संस्कार? राजकीय सम्मान के साथ दी जाएगी विदाई | Entertainment

      October 8, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      मुख्यमंत्री मान बोले- पंजाब निवेशकों के लिए बनेगा प्राथमिकता वाला स्थान, सभी मंजूरियां सिंगल विंडो के माध्यम से

      By श्वेता चौहानOctober 9, 2026

      फास्ट-ट्रैक पंजाब पोर्टल के माध्यम से आवेदन करने के 45 दिनों के भीतर सभी मंजूरियां…

      Delhi Metro: आज रात 9 बजे से बंद हो सकते हैं दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशन, CJP के प्रदर्शन से पहले पुलिस अलर्ट | Delhi

      October 9, 2026

      Haryana Gold Silver Price Today: हरियाणा में सोने की कीमतों में उछाल, चांदी भी चमकी, जानिए आज का भाव | Haryana

      October 9, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.