Close Menu
    What's Hot

    Video: दिल्ली प्रीमियर लीग में बवाल! गुस्से में गेंद को मारी लात और सुपर ओवर में पहुंचा मैच, आखिरी बॉल पर हुआ ड्रामा | Sports

    August 5, 2026

    ई-20 के विरोध में पीएम मोदी से मिलने जा रहे केजरीवाल को पुलिस ने रोका

    August 5, 2026

    102 की उम्र, फिर भी हरिद्वार जाने की जिद! पोतों ने जो किया वो देखकर नम हो जाएंगी आंखें

    August 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      102 की उम्र, फिर भी हरिद्वार जाने की जिद! पोतों ने जो किया वो देखकर नम हो जाएंगी आंखें

      August 5, 2026

      लाल सागर में मिसाइल हमला कर भारतीय जहाज डुबोया, भारत ने कहा- घटना बेहद चिंताजनक

      August 5, 2026

      US में नौकरी का सपना हुआ महंगा, पढ़ाई के बाद लौटना होगा वापस, नहीं तो 1 करोड़ रुपये का शुल्क

      August 5, 2026

      Assam Flood News: असम में बाढ़ से भारी तबाही, हजारों लोग हुए बेघर, फसल और सड़कें तबाह, अब तक 87 की मौत | National

      August 5, 2026

      UP को मिल सकता है नमो भारत ट्रेन के 4 नए रूट का तोहफा, पूरी पश्चिमी यूपी में बिछेगा जाल

      August 4, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, August 5
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»10 समन, कानूनी लड़ाई, 2 घंटे की पूछताछ और फिर अरेस्ट… केजरीवाल के मामले में अब तक क्या-क्या हुआ ?
    Breaking News

    10 समन, कानूनी लड़ाई, 2 घंटे की पूछताछ और फिर अरेस्ट… केजरीवाल के मामले में अब तक क्या-क्या हुआ ?

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाMarch 22, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


     दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल (55 साल) की गिरफ्तारी के बाद देश की सियासत गरमा गई है. ED की टीम गुरुवार शाम 10वें समन के साथ केजरीवाल के घर पहुंची और कथित शराब नीति घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में दो घंटे तक पूछताछ की और गिरफ्तार कर ले गई. इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल को गिरफ्तारी पर अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया था. उसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की. लेकिन, ईडी की टीम पहले ही एक्शन मोड में आ गई. फिलहाल, केजरीवाल मुख्यमंत्री रहते हुए गिरफ्तार होने वाले देश के पहले नेता बन गए हैं.प्रवर्तन निदेशालय आज केजरीवाल को PMLA कोर्ट में पेश करेगी और पूछताछ के लिए रिमांड मांगेगी. इधर, गिरफ्तारी के खिलाफ आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई संभव है.

    वहीं, केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद सरकार और विपक्ष के बीच लड़ाई नए सिरे से शुरू हो गई है. बीजेपी इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी जीत बता रही है तो आम आदमी पार्टी इसकी वजह बीजेपी का डर बता रही है. आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सुबह 10 बजे के बाद सड़कों पर उतरेंगे और देशभर में बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे. दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी का कहना है कि अरविंद ही सीएम बने रहेंगे. AAP और अन्य विपक्षी दलों ने ईडी एक्शन को लोकतंत्र की हत्या बताया है. बीजेपी ने कहा, कानून से भ्रष्टाचारी नहीं बच सकता है. सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज केजरीवाल के परिवार से मिल सकते हैं.

    कब-कब भेजे ED ने समन ?

    मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को केंद्रीय जांच एजेंसी ने पहला समन 2 नवंबर 2023 को भेजा था, लेकिन वे पेश नहीं हुए और उन्होंने इस समन को गैरकानूनी बताया था. उसके बाद जांच एजेंसी ने केजरीवाल को सिलसिलेवार 21 दिसंबर 2023, 3 जनवरी, 18 जनवरी, 2 फरवरी, 19 फरवरी, 26 फरवरी और 4 मार्च, 21 मार्च को समन भेजा था. लेकिन सीएम केजरीवाल किसी भी समन पर पेश नहीं हुए और केंद्र सरकार पर एजेंसी के गलत इस्तेमाल का आरोप लगाया. इस बीच, केजरीवाल हाईकोर्ट पहुंचे और अंतरिम राहत देने के लिए याचिका दायर की. गुरुवार को HC ने ईडी से सबूत मांगे और फिर अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया. HC के फैसले के कुछ देर बाद ही ईडी के 10 अफसरों की टीम 10वां समन लेकर केजरीवाल के आवास पर पहुंची. यहां शाम 7 बजे से तलाशी ली. फिर रात 9 बजे केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया और अपने साथ ईडी मुख्यालय ले गए.

    आखिर कौन से वो आरोप हैं, जिसमें फंस गए केजरीवाल?


    ईडी की टीम ने केजरीवाल के रूप में चौथी बड़ी गिरफ्तारी की है. सवाल उठता है कि आखिर केजरीवाल पर वो आरोप क्या हैं, जिसकी वजह से ईडी की टीम ने चंद घंटे में गिरफ्तार कर लिया. दरअसल, शराब घोटाले को लेकर पहला आरोप ईडी की चार्जशीट के मुताबिक यही है कि अरविंद केजरीवाल ने शराब घोटाले के एक आरोपी से फोन पर बात की और कहा- विजय नायर मेरा आदमी है, ट्रस्ट करो. चार्जशीट के मुताबिक दूसरा आरोप है- नई शराब नीति के तहत आंध्र प्रदेश के एक सांसद से मुलाकात करके उन्हें केजरीवाल ने व्यापार करने का न्योता दिया. सांसद से जुड़े लोगों ने कारोबार किया भी. तीसरा आरोप है कि नई शराब नीति कैसी बने, इस मीटिंग में सिसोदिया और अधिकारी केजरीवाल के सामने मौजूद थे.

    केजरीवाल को नई शराब नीति में हुए बदलाव की जानकारी थी. चौथा आरोप के कविता ने अन्य लोगों के साथ मिलकर दिल्ली शराब नीति में फायदा पाने के लिए अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं के साथ साजिश रची. ईडी के मुताबिक नई शराब नीति से फायदा पहुंचाने के बदले आम आदमी पार्टी के नेताओं तक 100 करोड़ रुपए पहुंचाए गए. नतीजा ये हुआ है कि दिल्ली के शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल चौथे नेता हैं, जिनकी गिरफ्तारी हो गई है. केजरीवाल से पहले इसी महीने तेलंगाना के पूर्व सीएम केसीआर की बेटी के कविता को ईडी ने अरेस्ट किया. उससे पहले पिछले साल संजय सिंह और मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी की गई थी.

    संजय सिंह: दिनेश अरोड़ा की गवाही पर अक्टूबर 2023 को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया था. संजय सिंह ने ही दिनेश अरोड़ा की मुलाकात मनीष सिसोदिया से करवाई थी.

    मनीष सिसोदिया: सीबीआई ने 26 फरवरी 2023 को गिरफ्तार किया था. उन पर शराब नीति का ड्राफ्ट तैयार करने और कथित घोटाले से जुड़े साक्ष्य मिटाने का आरोप है.

    कैसे हुई गिरफ्तारी…जानिए टाइमलाइन

    – गुरुवार शाम 7 बजे ED की टीम अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची. करीब 44 मिनट बाद सीएम से पूछताछ शुरू हो गई. रात 9 बजकर 05 मिनट पर ED ने केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया. इसके ठीक दो घंटे बाद ED उन्हें लेकर अपने दतफ्र चली गई.

    – रात 11 बजे अरविंद केजरीवाल को लेकर ED की टीमें निकलती हैं. करीब आधे घंटे बाद वो ED दफ्तर में पहुंचती हैं. इस दौरान अरविंद केजरीवाल गाड़ी में बैठे नजर आते हैं. इस तरह सिर्फ 4 घंटे में ED की टीम ने अरविंद केजरीवाल से पूछताछ की, घर की तलाशी ली और उन्हें गिरफ्तार कर ईडी दफ्तर ले गए.

    – ईडी दफ्तर में ही डॉक्टरों ने मेडिकल टेस्ट किया. फिर वहां लॉकअप में रखा गया. केजरीवाल की पूरी रात एसी लॉकअप में कटी. अब आज उन्हें PMLA कोर्ट में पेश करने की तैयारी है. उधर गिरफ्तारी के विरोध में केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट भी पहुंचे हैं, जिस पर आज सुनवाई है.

    द भारत ख़बर डॉट कॉम

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleAAP नेता औऱ दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका
    Next Article हरियाणा में एक अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद, इतने घंटे में खाते में पहुंचेगा फसल का पैसा
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    102 की उम्र, फिर भी हरिद्वार जाने की जिद! पोतों ने जो किया वो देखकर नम हो जाएंगी आंखें

    August 5, 2026

    लाल सागर में मिसाइल हमला कर भारतीय जहाज डुबोया, भारत ने कहा- घटना बेहद चिंताजनक

    August 5, 2026

    US में नौकरी का सपना हुआ महंगा, पढ़ाई के बाद लौटना होगा वापस, नहीं तो 1 करोड़ रुपये का शुल्क

    August 5, 2026

    Assam Flood News: असम में बाढ़ से भारी तबाही, हजारों लोग हुए बेघर, फसल और सड़कें तबाह, अब तक 87 की मौत | National

    August 5, 2026

    UP को मिल सकता है नमो भारत ट्रेन के 4 नए रूट का तोहफा, पूरी पश्चिमी यूपी में बिछेगा जाल

    August 4, 2026

    नदियों में बह रहा तेजाबी पानी! राजस्थान सरकार को SC ने लगाई फटकार, नागरिकों को जहर देना शर्मनाक

    August 4, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    Video: दिल्ली प्रीमियर लीग में बवाल! गुस्से में गेंद को मारी लात और सुपर ओवर में पहुंचा मैच, आखिरी बॉल पर हुआ ड्रामा | Sports

    By परवेश चौहानAugust 5, 2026

    हिम्मद सिंह ने गुस्से में गेंद को मारी लात और सुपर ओवर में पहुंचा मैच…

    ई-20 के विरोध में पीएम मोदी से मिलने जा रहे केजरीवाल को पुलिस ने रोका

    August 5, 2026

    102 की उम्र, फिर भी हरिद्वार जाने की जिद! पोतों ने जो किया वो देखकर नम हो जाएंगी आंखें

    August 5, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.