नई दिल्ली. न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में धमाकेदार दर्ज करने के बाद टीम इंडिया ने वनडे में भी ऐसी ही शुरुआत की है. 5 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला भारत ने 5 विकेट से अपने नाम किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम अर्शदीप सिंह की घातक गेंदबाजी के आगे महज 185 रन पर ही ढेर हो गई. बारिश की वजह से भारत के सामने जीत के लिए 32 ओवर में 143 रन का संशोधित लक्ष्य रखा गया था. 22.4 ओवर में टीम इंडिया ने महज 5 विकेट गंवाकर इसे हासिल कर 1-0 की बढ़त बनाई.
भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की शुरुआत जीत के साथ की है. टॉस जीतकर कप्तान शुभमन गिल ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड के ईडन पार्क भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महज 185 रन पर पूरी टीम को समेट दिया. अर्शदीप सिंह ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 शिकार किए जबकि गुरनूर बरार ने तीन बल्लेबाजों को आउट किया. अर्शदीप ने 10 ओवर में 70 रन खर्चे तो वहीं गुरनूर ने 9.2 ओवर में 44 रन दिए. अंशुल कंबोज ने 10 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट चटकाए. न्यूजीलैंड के लिए टिम सेईफर्ट ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए जबकि ग्लेन फिलिप्स ने 30 रन की पारी खेली.
Sublime touch 🫡
@imVkohli gets to his 80th ODI half-century in just 35 deliveries.
He also becomes the first player to get to 13000 ODI runs, batting at No 3 👏👏
#NZvIND #TeamIndia https://t.co/oiEZiY77r9
— BCCI (@BCCI) November 4, 2026
न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ 40.2 ओवर में 185 रन बनाए. भारतीय टीम बल्लेबाजी करने उतरी और ओपनर रोहित शर्मा बिना खाता खोले वापस लौट गए. विराट कोहली और कप्तान शुभमन गिल ने पारी को आगे बढ़ाया.
Revised target is 143 in 32 overs.
#TeamIndia need 79 runs to win in 20 overs.
#NZvIND
— BCCI (@BCCI) November 4, 2026
मैच को बारिश की वजह से कुछ देर रोकना पड़ा. जब मैच दोबारा शुरू हुआ तो टीम इंडिया के सामने 32 ओवर में 143 रन का संशोधित लक्ष्य था. 22.4 ओवर में 5 विकेट गंवाकर भारत ने इसे हासिल कर लिया. टीम की तरफ से विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 74 रन की पारी खेली. कप्तान शुभमन 37 रन बनाकर आउट हुए.

