Close Menu
    What's Hot

    Haryana Gold Silver Rate Today: हरियाणा में सोने-चांदी के भाव में तेजी, 24 कैरेट गोल्ड ₹1.39 लाख के पार | Haryana

    November 3, 2026

    Dhirendra Shastri Row: भगवान कृष्ण पर टिप्पणी से भड़के पप्पू यादव, धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ दर्ज कराई FIR | National

    November 3, 2026

    हरियाणा-बिहार के बीच शुरू होगी सीधी बस सेवा, जानें किन शहरों को मिलेगा फायदा

    November 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Dhirendra Shastri Row: भगवान कृष्ण पर टिप्पणी से भड़के पप्पू यादव, धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ दर्ज कराई FIR | National

      November 3, 2026

      Tripura News: भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF जवानों पर भीड़ का हमला, हथियार छीनने की कोशिश, 8 गिरफ्तार | National

      November 3, 2026

      IMD Weather Update: आज दिल्ली-हरियाणा और पंजाब में मौसम सामान्य, दक्षिण भारत में चक्रवाती तूफान का खतरा | National

      November 3, 2026

      Sharad Pawar News: खांसी और सीने में दर्द के बाद शरद पवार अस्पताल में भर्ती, सुप्रिया सुले ने दिया अपडेट | National

      November 3, 2026

      Flights Ticket: फेस्टिव सीजन में महंगे हो सकते हैं IndiGo के फ्लाइट टिकट, जानिए क्या है पूरा मामला | National

      November 2, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, November 3
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»30 साल बाद घर लौटेगा जवान का शव, पत्नी बोली- पति को देखकर ही आखिरी सांस लूंगी
    Breaking News

    30 साल बाद घर लौटेगा जवान का शव, पत्नी बोली- पति को देखकर ही आखिरी सांस लूंगी

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारJuly 19, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    ITBP Soldier Dorje Morup: एवरेस्ट पर मारे गए 340 से ज्यादा पर्वतारोहियों में से अधिकांश के शव आज भी वहीं पड़े हुए हैं।
    ITBP Soldier Dorje Morup: एवरेस्ट पर मारे गए 340 से ज्यादा पर्वतारोहियों में से अधिकांश के शव आज भी वहीं पड़े हुए हैं।

    डीएनए टेस्ट से पुष्टि हुई पुष्टि
    ITBP Soldier Dorje Morup, (द भारत ख़बर), लेह: माउंट एवरेस्ट की बफीर्ली चोटियों पर 26,247 फीट ऊंचे ‘डेथ जोन’ में पिछले 30 सालों से एक पर्वतारोही बर्फ में जमा हुआ है। पैरों में हरे जूते होने के कारण दुनिया उसे ‘ग्रीन बूट्स’ के नाम से जानती है। सालों तक इसे आईटीबीपी के हेड कांस्टेबल शेवांग पाल्जोर का शव माना गया, लेकिन हाल में हुए डीएनए टेस्ट से पुष्टि हुई कि यह लांस नायक दोरजे मोरुप का पार्थिव शरीर है।

    एवरेस्ट फतह करने निकली पहली भारतीय तीन सदस्यीय टीम का हिस्सा थे दोरजे मोरुप

    दोरजे मोरुप, शेवांग पाल्जोर और सूबेदार शेवांग समनला 1996 में तिब्बत के उत्तरी मार्ग से एवरेस्ट फतह करने निकली पहली भारतीय तीन सदस्यीय टीम का हिस्सा थे। 10 मई 1996 को शिखर के पास तीनों भीषण बफीर्ले तूफान में फंस गए थे। यह अभियान बाद में ‘1996 माउंट एवरेस्ट डिजास्टर’ के नाम से जाना गया, जिसमें उस सीजन में 12 पर्वतारोहियों की मौत हुई थी।

    दोरजे के बेटे फुंतसोग भी भारतीय सेना में कार्यरत

    दोरजे की पत्नी कोनचोक यांगस्किट अब सुन नहीं सकतीं। वह पति की पेंशन पर गुजर-बसर करती हैं। जब से बेटे फुंतसोग दोरजे ने पिता का शव लाने वाले मिशन की सूचना दी, तब से वह रो रही हैं। उन्होंने बेटे को कागज पर लिखकर दिया है कि उनकी आखिरी इच्छा एक बार पति को देखने की है।

    उन्होंने लिखा, उन्हें देखकर ही आखिरी सांस लूंगी। दोरजे के बेटे फुंतसोग भारतीय सेना में हैं। उन्होंने बताया कि आईटीबीपी से उन्हें अब तक मिशन की पूरी जानकारी नहीं मिली है। मां ने पिता के इंतजार में पूरी जिंदगी रो-रोकर बिता दी। अब उनकी आंखों में उम्मीद नजर आ रही है।

    पैरों में पहने हरे रंग के जूतों के कारण शव को ग्रीन बूट्स नाम दिया गया

    1996 में ब्रिटिश पर्वतारोही और फिल्ममेकर मैट डिकिन्सन ने पहली बार बर्फ में फंसे दोरजे मोरुप के शव का वीडियो रिकॉर्ड किया था। बाद में यह फुटेज समिट फीवर डॉक्यूमेंट्री में भी दिखाई गई। पैरों में पहने हरे रंग के जूतों के कारण इस शव को ग्रीन बूट्स नाम दिया गया।

    यह शव एवरेस्ट के उत्तरी मार्ग पर एक छोटी गुफा में पड़ा था जो ग्रीन बूट्स गुफा नाम से मशहूर हुआ। शिखर पर जाने वाले लगभग सभी पर्वतारोही इसी रास्ते से होकर गुजरते थे। उनके लिए यह रास्ते की पहचान (लैंडमार्क) बन गया था।

    30 साल तक शव क्यों नहीं निकाला जा सका

    दोरजे का शव जिस जगह है, वह 8 हजार मीटर (करीब 26,247 फीट) से ऊपर का ‘डेथ जोन’ है। यहां समुद्र तल की तुलना में सिफे करीब 33% आॅक्सीजन होती है। इतनी ऊंचाई पर शरीर तेजी से जवाब देने लगता है। कोशिकाएं मरने लगती हैं। यहां हेलिकॉप्टर भी नहीं पहुंच सकते।

    इसलिए यहां से शव वापस लाना दुनिया के सबसे मुश्किल अभियानों में गिना जाता है। यही वजह है कि एवरेस्ट पर मारे गए 340 से ज्यादा पर्वतारोहियों में से अधिकांश के शव आज भी वहीं पड़े हैं।

    ये भी पढ़ें: राममंदिर चढ़ावा चोरी पर राहुल पीएम मोदी को लिखी चिट्‌ठी, कहा- आपकी चुप्पी स्वीकार नहीं, जवाबदेही सुनिश्चित करना आपका कर्तव्य

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleक्या चिराग पासवान पंजाब चुनाव 2027 में बनने जा रहे नए खिलाड़ी? हरमंदिर साहिब में मत्था टेकते ही तेज हुई सियासी अटकलें!
    Next Article Ben Duckett World Record: बेन डकेट ने ध्वस्त किया विव रिचर्ड्स का 47 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड, गेंदबाजी की तहस-नहस | Sports
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      Dhirendra Shastri Row: भगवान कृष्ण पर टिप्पणी से भड़के पप्पू यादव, धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ दर्ज कराई FIR | National

      November 3, 2026

      Tripura News: भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF जवानों पर भीड़ का हमला, हथियार छीनने की कोशिश, 8 गिरफ्तार | National

      November 3, 2026

      IMD Weather Update: आज दिल्ली-हरियाणा और पंजाब में मौसम सामान्य, दक्षिण भारत में चक्रवाती तूफान का खतरा | National

      November 3, 2026

      Sharad Pawar News: खांसी और सीने में दर्द के बाद शरद पवार अस्पताल में भर्ती, सुप्रिया सुले ने दिया अपडेट | National

      November 3, 2026

      Flights Ticket: फेस्टिव सीजन में महंगे हो सकते हैं IndiGo के फ्लाइट टिकट, जानिए क्या है पूरा मामला | National

      November 2, 2026

      Imran Khan News: आमिर खान के भांजे इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 7 दिसंबर तक नहीं छोड़ना होगा देश | National

      November 2, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Haryana Gold Silver Rate Today: हरियाणा में सोने-चांदी के भाव में तेजी, 24 कैरेट गोल्ड ₹1.39 लाख के पार | Haryana

      By परवेश चौहानNovember 3, 2026

      हरियाणा में आज सोने की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। Haryana Gold Silver Price Update:…

      Dhirendra Shastri Row: भगवान कृष्ण पर टिप्पणी से भड़के पप्पू यादव, धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ दर्ज कराई FIR | National

      November 3, 2026

      हरियाणा-बिहार के बीच शुरू होगी सीधी बस सेवा, जानें किन शहरों को मिलेगा फायदा

      November 3, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.