Close Menu
    What's Hot

    अंतिम तिथि से पहले भरे ITR, सहूलियत के साथ होंगे ये फायदे

    July 21, 2026

    Gurugram Viral Video: सोसाइटी में बास्केटबॉल खेल रहे थे लड़के, अचानक हुआ कुछ ऐसा, मच गई चीख-पुकार, वीडियो वायरल | गुरुग्राम

    July 21, 2026

    सिंघु और शंभू बॉर्डर सील, अमृतसर दिल्ली NH बंद, पुलिस ने सैंकड़ों किसान हिरासत में लिए

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Gurugram Viral Video: सोसाइटी में बास्केटबॉल खेल रहे थे लड़के, अचानक हुआ कुछ ऐसा, मच गई चीख-पुकार, वीडियो वायरल | गुरुग्राम

      July 21, 2026

      Farmers Protest: दिल्ली की तरफ बढ़ रहे हजारों किसान, US ट्रेड डील के विरोध में करेंगे महापंचायत ! बड़े आंदोलन की चेतावनी | National

      July 21, 2026

      सोनम वांगचुक बोले- मैं अनशन जारी रखूंगा

      July 21, 2026

      त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ की मौत

      July 20, 2026

      एनएचएआई ने शुरू की दो सर्विसेज, टोल प्लाजा के 20 किमी दायरे में रहने वालों को मिलेगा फायदा

      July 20, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, July 21
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»हिमालय की यात्रा पर जाने से पहले पढें! जानें हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के मौसम का हाल, IMD ने जारी की चेतावनी | National
    Breaking News

    हिमालय की यात्रा पर जाने से पहले पढें! जानें हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के मौसम का हाल, IMD ने जारी की चेतावनी | National

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारJuly 20, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    himachal weather forecast1
    पहाड़ों की प्लानिंग करने से पहले जान लें मौसम का हाल

    नई दिल्ली. अगर आप अगले कुछ दिनों में हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर या उत्तराखंड घूमने जाने की योजना बना रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इन तीनों राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में मानसून बेहद सक्रिय रहेगा, जिससे भूस्खलन, फ्लैश फ्लड और बादल फटने जैसी घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।

    आईएमडी ने हिमाचल प्रदेश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. उत्तराखंड में फ्लैश फ्लड और भूस्खलन को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है. विभाग का कहना है कि सक्रिय मानसूनी ट्रफ और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश की तीव्रता बढ़ रही है.

    मौसम विशेषज्ञ नवदीप दहिया ने भी लोगों से अपील की है कि रविवार से बुधवार तक हिमालयी राज्यों की यात्रा से बचें. उनके अनुसार इस दौरान कई इलाकों में बहुत भारी से अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है. उन्होंने कहा कि लगातार बारिश के कारण कई पहाड़ी मार्गों पर भूस्खलन, कुछ स्थानों पर बादल फटने और अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) का खतरा बना हुआ है. ऐसे मौसम में पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा जोखिम भरी साबित हो सकती है.

    शिमला स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 20 से 23 जुलाई के बीच हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में व्यापक बारिश होगी. कई जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. पहाड़ी सड़कों पर भूस्खलन और यातायात प्रभावित होने की आशंका भी जताई गई है.

    उत्तराखंड में अगले सात दिनों तक बारिश जारी रहने का अनुमान है. 20 जुलाई को कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी के जलग्रहण क्षेत्रों में कम से मध्यम स्तर के फ्लैश फ्लड का खतरा बताया है.

    आईएमडी के अनुसार जम्मू से बरेली होते हुए पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी तक फैली मानसूनी ट्रफ, जम्मू क्षेत्र के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और उत्तर-पश्चिम भारत में पहुंचे नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण हिमालयी राज्यों में मानसून ने जोर पकड़ लिया है. यही वजह है कि 20 जुलाई से बारिश और तेज होने की संभावना है.

    मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि:

    गैर-जरूरी पहाड़ी यात्रा से बचें.
    भूस्खलन संभावित मार्गों पर जाने से परहेज करें.
    नदी-नालों और तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूर रहें.
    स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग की ताजा चेतावनियों का पालन करें.

    विशेषज्ञों का मानना है कि 20 से 23 जुलाई के बीच हिमालयी राज्यों में मौसम सबसे अधिक खराब रह सकता है. ऐसे में सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यात्रा की योजना स्थगित करना ही सबसे सुरक्षित विकल्प होगा.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझज्जर में गाय के बछड़े को बचाने के चक्कर में 4 लोगों की मौत, कुएं में उतरे थे सभी, जहरीली गैस से गई जान
    Next Article IMD Weather Update Today: देशभर में मानसून का कहर जारी, कई राज्यों में भारी से अत्यधिक बारिश का अलर्ट; दिल्ली में येलो अलर्ट | National
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      Gurugram Viral Video: सोसाइटी में बास्केटबॉल खेल रहे थे लड़के, अचानक हुआ कुछ ऐसा, मच गई चीख-पुकार, वीडियो वायरल | गुरुग्राम

      July 21, 2026

      Farmers Protest: दिल्ली की तरफ बढ़ रहे हजारों किसान, US ट्रेड डील के विरोध में करेंगे महापंचायत ! बड़े आंदोलन की चेतावनी | National

      July 21, 2026

      सोनम वांगचुक बोले- मैं अनशन जारी रखूंगा

      July 21, 2026

      त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ की मौत

      July 20, 2026

      एनएचएआई ने शुरू की दो सर्विसेज, टोल प्लाजा के 20 किमी दायरे में रहने वालों को मिलेगा फायदा

      July 20, 2026

      एअर इंडिया पर 96 हजार रुपए का जुर्माना, यात्रा से दो घंटा पहले रद्द किया था टिकट

      July 20, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      अंतिम तिथि से पहले भरे ITR, सहूलियत के साथ होंगे ये फायदे

      By परवेश चौहानJuly 21, 2026

      इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई नजदीक आ गई है। अगर…

      Gurugram Viral Video: सोसाइटी में बास्केटबॉल खेल रहे थे लड़के, अचानक हुआ कुछ ऐसा, मच गई चीख-पुकार, वीडियो वायरल | गुरुग्राम

      July 21, 2026

      सिंघु और शंभू बॉर्डर सील, अमृतसर दिल्ली NH बंद, पुलिस ने सैंकड़ों किसान हिरासत में लिए

      July 21, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.