Close Menu
    What's Hot

    बंदरगाह की दुनिया में सबसे बड़ा दांव खेलेंगे अडाणी? बहुत बड़े पोर्ट पर नजर, सबसे बड़ा सौदा

    July 29, 2026

    Delhi Lakshmi Yojana: दिल्ली में हर महीने ₹2500 वाली योजना होगी शुरू, 3 से ज्यादा बच्चे तो नहीं मिलेगा लाभ, पढ़ें 5 बड़ी शर्तें | Delhi

    July 29, 2026

    कब होगा बांकीपुर उपचुनाव और कब सामने आएंगे नतीजे?

    July 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      कब होगा बांकीपुर उपचुनाव और कब सामने आएंगे नतीजे?

      July 29, 2026

      Nanak Ram Bhurji Death: यूपी के पूर्व मंत्री नानक राम भुर्जी नहीं रहे, लखनऊ में 7वीं मंजिल से गिरने के बाद मौत, कभी थे मुलायम के करीबी | Uttar Pradesh

      July 29, 2026

      अमेरिका पहुंचे जेलेंस्की-नेतन्याहू, ट्रम्प से करेंगे मुलाकात

      July 28, 2026

      सुप्रीम कोर्ट ने एनिमेटेड फिल्म ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ के विरोध पर उठाए सवाल, पूछा- क्या क्या एनिमेटेड फिल्म से आस्था घट जाएगी?

      July 28, 2026

      हिमाचल के चंबा में बारिश का कहर, 64 मकान और आठ दुकानें क्षतिग्रस्त, 22 वाहन दबे

      July 28, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, July 29
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»हुड्डा करेंगे फरीदाबाद में लग रहे 5 टोल खत्म, पलवल और गुड़गाँव तक मेट्रो का विस्तार, तिंगाव में ऐलान
    Breaking News

    हुड्डा करेंगे फरीदाबाद में लग रहे 5 टोल खत्म, पलवल और गुड़गाँव तक मेट्रो का विस्तार, तिंगाव में ऐलान

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाFebruary 5, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link
    Bhupinder Singh Hooda

    फरीदाबाद:  तिगांव में आयोजित जनआक्रोश रैली से पहले आज सुबह से हो रही बारिश और कड़ाके की सर्दी के बावजूद लोगों की भारी हाजिरी को देखकर गदगद हुए हुड्डा ने कहा कि ये साफ संकेत है कि हरियाणा में आने वाली सरकार कांग्रेस पार्टी की होगी। फरीदाबाद से उठी बदलाव की आवाज़ पूरे प्रदेश में जायेगी। रैली को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ. उदयभान, सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने भी संबोधित किया। 

    नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि फरीदाबाद शहर को पूर्व प्रधानमन्त्री नेहरु जी ने ये सोचकर बसाया था कि ये देश का पहला इंडस्ट्रियल टाउन होगा। हमारी सरकार ने अपने कार्यकाल में फरीदाबाद को आगे ले जाने के लिये बहुत से कार्य किये। लेकिन मौजूदा सरकार के 9 वर्षों में फरीदाबाद को फकीराबाद कहा जाने लगा। उन्होंने सवाल किया कि बीजेपी सरकार ने 9 साल में फरीदाबाद के लिये कोई एक काम किया हो तो बताए। 

    उन्होंने इस बात पर हैरानी जताई कि 9 साल में फरीदाबाद की जनसंख्या तो बढ़ी, लेकिन कोई एक नया कॉलेज नहीं खुला। इतना ही नहीं, सरकार 5 तरफ से फरीदाबाद में टोल वसूल रही है लेकिन यहाँ के लिए कोई काम नहीं कर रही। उनकी सरकार के समय बनी मेट्रो जहाँ छोड़ी थी वहीँ खड़ी है, उसके आगे एक नया खंबा नहीं बना। उन्होंने ऐलान किया कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार आने पर फरीदाबाद में जो 5 टोल लग रहे हैं उनको खत्म करेंगे और मेट्रो को पलवल व गुड़गाँव तक लेकर जाएंगे।  

    उन्होंने कांग्रेस सरकार बनने पर बुजुर्गों की पेंशन 6000 महीना करने और जिनकी पेंशन काटी गयी है उसे दोबारा शुरु करने का वादा किया। हुड्डा ने कहा कांग्रेस सरकार 500 रुपये में गैस सिलेंडर, कर्मचारियों के लिये पुरानी पेंशन स्कीम लागू करेगी। हर परिवार को 300 यूनिट बिजली मुफ्त देंगे। गरीब परिवारों के लिए 100-100 गज के मुफ्त प्लॉट, मकान बनवाएंगे, बच्चों के लिए स्कॉलरशिप योजना फिर लागू करेंगे और खाली पड़े 2 लाख पदों पर पक्की भर्ती शुरु करेंगे। 

    हुड्डा ने कहा कि आज बेरोजगारी में पूरे देश में हरियाणा नंबर 1 है और हरियाणा में फरीदाबाद नंबर 1 पर है क्योंकि यहां के छोटे-छोटे उद्योग बंद हो गये। बेरोजगारी से हताश नौजवान नशे के चंगुल में फंस गए। आज नशे से सबसे ज्यादा मौत हरियाणा में हो रही है। अकेले सिरसा जिले में कितनी मौतें हुई सबको पता है। अपराध में हरियाणा टॉप राज्यों में शामिल है। रोज कहीं फिरौती मांगी जा रही है तो कहीं लूट और कत्ल हो रहे हैं। उन्होंने सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस सरकार ने किसानों को मेरी फसल मेरा ब्यौरा, आम गरीबों को परिवार पहचान पत्र और पोर्टलों के झंझटों में फंसा दिया। लाखों गरीबों के राशन कार्ड, पेंशन काट दिए। यह ऐसी अजीब सरकार है जो लोगों से कहती है जो कोई शिकायत करके राशनकार्ड कटवायेगा उसे 500 रुपये इनाम मिलेगा।

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ. उदयभान ने बीजेपी सरकार के झूठे वायदों को गिनाते हुए जनता से पूछा कि इन्होंने एक भी वायदा पूरा किया हो तो जनता बताए। लोकसभा चुनाव सामने है। मोदी सरकार ने वादा किया था कि हर साल 2 करोड़ नौकरियां देंगे। लेकिन आंकड़े बता रहे हैं कि 10 साल में 20 करोड़ रोजगार की बजाय केवल 7 लाख 30 हजार रोजगार दिये और नोटबंदी लागू करके 12 करोड़ लोगों का रोजगार छीन लिया। देश भर में लाखों कारखाने, फैक्ट्री बंद हो गयी। अकेले फरीदाबाद में कई हजार फैक्ट्रियों में ताला लग गया। 

    नोटबंदी की लाइनों में 168 लोगों की जान चली गई। लोगों को फैसला करना होगा कि क्या नोटबंदी से अमीरों का काला धन सफेद नहीं हुआ। फरीदाबाद की बात करते हुए उदयभान ने कहा कि हर व्यक्ति को छत देने का वादा करने वाली बीजेपी सरकार ने 5000 गरीब परिवारों के घर पर बुल्डोजर चलाकर उन्हें उजाड़ दिया। पूरे प्रदेश में धड़ल्ले से अवैध माईनिंग, प्लॉटों पर अवैध कब्जे हो रहे हैं। ये आम गरीब, किसान, छोटे व्यापारी, कर्मचारी, महिला और युवा विरोधी सरकार है। लोगों ने इस जुमलेबाज सरकार से छुटकारा पाने का मन बना लिया है उन्हें बस चुनाव का इंतजार है। 

    सैंकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर रैली स्थल पर पहुंचे सांसद दीपेन्द्र हुड्डा का लोगों ने जोरदार नारे लगाकर स्वागत किया। अपने स्वागत से अभिभूत दीपेन्द्र हुड्डा को जनता ने दोनों हाथ उठाकर आश्वस्त किया कि इस बार फरीदाबाद की 9 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट कांग्रेस को जितायेगी। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा ने हमेशा इतिहास रचा है लोकसभा चुनाव में पूरा देश हरियाणा की तरफ देखेगा। आज हरियाणा के कोने-कोने से यही आवाज़ आ रही है कि बीजेपी जा रही है कांग्रेस सरकार आ रही है। उन्होंने कहा कि  हरियाणा वो प्रदेश है जहां सुबह उठते ही लोग राम का नाम लेते हैं। हम लेकर राम का नाम हरियाणा को सबसे आगे ले जाने का करेंगे काम।

    उन्होंने कांग्रेस की हुड्डा सरकार के समय फरीदाबाद में हुए काम गिनाते हुए बताया कि बदरपुर फ्लाईओवर, सिक्स लेन मथुरा रोड, मेट्रो, बाईपास, आईएमटी की स्थापना, ईएसआई मेडिकल कॉलेज, 

    source https://www.nayaharyana.com/2024/02/hooda-promises-metro-connectivity-from-faridabad-to-gurugram-palwal-nh.html

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleHaryana election 2024: जेल में बंद दिलबाग सिंह को लेकर अभय चौटाला का बड़ा ऐलान, आगामी विधानसभा में चुनाव में…
    Next Article 6 February 2024 Weather Update: आज का मौसम, जानें कैसा रहने वाला पूरे भारत का वेदर, यहां हो सकती है बारिश
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    कब होगा बांकीपुर उपचुनाव और कब सामने आएंगे नतीजे?

    July 29, 2026

    Nanak Ram Bhurji Death: यूपी के पूर्व मंत्री नानक राम भुर्जी नहीं रहे, लखनऊ में 7वीं मंजिल से गिरने के बाद मौत, कभी थे मुलायम के करीबी | Uttar Pradesh

    July 29, 2026

    अमेरिका पहुंचे जेलेंस्की-नेतन्याहू, ट्रम्प से करेंगे मुलाकात

    July 28, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने एनिमेटेड फिल्म ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ के विरोध पर उठाए सवाल, पूछा- क्या क्या एनिमेटेड फिल्म से आस्था घट जाएगी?

    July 28, 2026

    हिमाचल के चंबा में बारिश का कहर, 64 मकान और आठ दुकानें क्षतिग्रस्त, 22 वाहन दबे

    July 28, 2026

    यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन की रिपोर्ट, आर्थिक तंगी के कारण समय से पहले बूढ़ा हो रहा दिमाग

    July 28, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    बंदरगाह की दुनिया में सबसे बड़ा दांव खेलेंगे अडाणी? बहुत बड़े पोर्ट पर नजर, सबसे बड़ा सौदा

    By परवेश चौहानJuly 29, 2026

    Associated British Ports Deal: भारत में 15 बंदरगाहों का संचालन करने वाली गौतम अडाणी की…

    Delhi Lakshmi Yojana: दिल्ली में हर महीने ₹2500 वाली योजना होगी शुरू, 3 से ज्यादा बच्चे तो नहीं मिलेगा लाभ, पढ़ें 5 बड़ी शर्तें | Delhi

    July 29, 2026

    कब होगा बांकीपुर उपचुनाव और कब सामने आएंगे नतीजे?

    July 29, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.