
ममता ने पार्टी के बागी नेताओं को ‘गद्दार’ और ‘चोर’ बताया
Shaheed Divas Rally, (द भारत ख़बर), कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बिरला तारामंडल के पास ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस ने वार्षिक शहीद दिवस आयोजित किया। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम ममता बनर्जी ने भाजपा सरकार और बागियों पर जमकर हमला बोला। टीएमसी छोड़ने वालों को ममता ने गद्दार करार दिया। ममता ने न सिर्फ रिताब्रता के गुट पर निशाना साधा।
बागियों के लिए पार्टी में कोई जगह नहीं
बल्कि बीजेपी सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि वह पार्टी छोड़कर जाने वालों या बागी नेताओं का स्वागत नहीं करेंगी, भले ही वे वापस आना चाहें। इसके अलावा उन्होंने रैली के मंच से घोषणा की कि वह जल्द ही सभी जिलों में पार्टी को फिर से संगठित करने और संगठन पर अपनी पकड़ मजबूत करने का काम शुरू करेंगी।
असंतुष्टों से भाजपा में जाने को कहा
उन्होंने असंतुष्टों से भाजपा के सहयोगी के रूप में काम करना बंद करने और इसके बजाय औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल होने का आग्रह किया। उन्होंने कहा- अगर आप भाजपा का समर्थन करना चाहते हैं, तो भाजपा में जाइए। आप जितने ज्यादा लोग भाजपा छोड़ेंगे, मुझे उतनी ही खुशी होगी। मेरे छात्र और युवा कार्यकर्ता हर पद भरने के लिए मौजूद हैं। मैं गद्दारों को चुनौती देती हूं कि वे सीधे भाजपा में शामिल हों और चुनाव लड़ें।
पार्टी चिन्ह कोई नहीं छीन सकता
टीएमसी प्रमुख ने कहा कि बागी, भाजपा की मदद से, पार्टी के जुड़वां फूल चिन्ह को छीनने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वे इसे छीन नहीं सकता, क्योंकि वह संस्थापक-अध्यक्ष हैं। बनर्जी ने यह भी घोषणा की कि वह जल्द ही पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों का दौरा शुरू करेंगी।
ये भी पढ़ें: मेदांता में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, हाईकोर्ट का निर्देश, डॉक्टरों का पैनल बनाए अस्पताल
