Close Menu
    What's Hot

    छोटे टैक्सपेयर्स 31 दिसंबर तक कर सकेंगे अघोषित विदेशी संपत्ति की घोषणा

    August 15, 2026

    विदेशी संपत्तियों को रिटर्न में नहीं दिखाया? सरकार लाई यह स्कीम, बस इतना लगेगा शुल्क

    August 15, 2026

    यूपी में स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, आईटीबीपी के डीआईजी और ड्राइवर की मौत

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      यूपी में स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, आईटीबीपी के डीआईजी और ड्राइवर की मौत

      August 15, 2026

      Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बड़ा हादसा, चिनाब नदी में गिरी SUV, 5 लोगों की मौत | National

      August 15, 2026

      Delhi-Mumbai Expressway: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई कार, 4 की मौत, खाटू श्याम जा रहा था परिवार | National

      August 15, 2026

      PM Modi Look: लाल किले पर मरून-पीले-सफेद बांधनी पगड़ी में दिखे पीएम मोदी, फिर याद आया पुराना अंदाज | National

      August 15, 2026

      Nainital Bus Accident: नैनीताल में दिल्ली-हरियाणा के पर्यटकों से भरी बस खाई में गिरी, एक की मौत, 20 की बची जान | National

      August 15, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, August 15
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»पार्टी के लिए बदनाम 5 क्रिकेटर, किसी ने आलीशान बंगले में बनाया क्लब, कोई महिलाओं से रिश्ते की वजह से हुआ बर्बाद | Sports
    खेल

    पार्टी के लिए बदनाम 5 क्रिकेटर, किसी ने आलीशान बंगले में बनाया क्लब, कोई महिलाओं से रिश्ते की वजह से हुआ बर्बाद | Sports

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJuly 22, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    5 Most Notorious Cricketers
    पार्टी के लिए बदनाम 5 क्रिकेटर

    नई दिल्ली. क्रिकेट के मैदान पर अपने धमाकेदार खेल की वजह से सुर्खियां बटोरने वाले कुछ इंटरनेशनल क्रिकेटर ऐसे हुए जिनको मैदान के बाहर रंगीन मिजाज के लिए विवाद झेलना पड़ा. क्रिस गेल, इमरान खान और एंड्रयू फ्लिंटॉफ जैसे खिलाड़ियों अपनी ग्लैमरस लाइफस्टाइल और पार्टी कल्चर की वजह से चर्चा में रहे. मैदान पर शानदार प्रदर्शन के साथ-साथ इन खिलाड़ियों की सोशल लाइफ भी अक्सर मीडिया की सुर्खियां बनी. आइए जानते हैं ऐसे पांच क्रिकेटरों के बारे में.

    वेस्टइंडीज के पूर्व ओपनर और विस्फोटक बैटर रहे क्रिस गेल को ‘यूनिवर्स बॉस’ के नाम से पुकारा जाता है. गेल अपनी तूफानी बल्लेबाजी के साथ पार्टी लाइफ के लिए भी जाने जाते हैं. आईपीएल हो या कैरेबियन प्रीमियर लीग उनको अक्सर टीम सेलिब्रेशन और पार्टी करने की वजह से सुर्खियां मिली. गेल को पार्टी का इतना शौक है कि जमैका में अपने आलीशान बंगले में ही एक स्ट्रिप क्लब बनाया हुआ है.

    Chris Gayle 215 Against Zimbabwe

    वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज टीनो बेस्ट का भी नाम रंगीन मिजाज की वजह से चर्चा में रहता है. उन्होंने अपने इंटरव्यू और अपनी आत्मकथा में खुलकर क्रिकेट के दौरान पार्टियों और टीम के माहौल की बातें की है. बेस्ट की छवि प्ले बॉय की मानी जाती है. इसके पीछे वजह है उनका खुद कबूल किया गया सच. उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलासा किया था कि अपने क्रिकेट करियर के दौरान सैकड़ों महिलाओं के साथ संबंध थे.

    पाकिस्तान को एक मात्र वनडे वर्ल्ड कप दिलाने वाले पूर्व कप्तान इमरान खान की छवि भी प्ले बॉय की माना जाती थी. अपने शुरुआती क्रिकेट करियर में कई महिलाओं के साथ रिश्ते की वजह से उन्होंने सुर्खियां बटोरी थी. उनकी ग्लैमरस लाइफस्टाइल और कई मशहूर हस्तियों से खबरें उस समय मीडिया में चर्चा का विषय बनीं थी. पार्टी करने के लिए मशहूर इमरान खान को कई बार क्लब में देर रात देखा गया था.

    Imran Khan Misusing Interim Bail

    इंग्लैंड के महानतम ऑलराउंडर में शामिल एंड्रयू फ्लिंटॉफ को भी उनकी ग्लैमरस लाइफ स्टाइल के लिए जाना जाता है. अपने पीक पर उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट को चोट की वजह से अलविदा कहा. फ्लिंटॉप को बेहतरीन क्रिकेट के अलावा चर्चित पार्टी की घटनाओं के कारण जाना जाता है. 2007 विश्व कप के दौरान हुई एक घटना ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं. रंगीन मिजाज ये खिलाड़ी इंग्लैंड के क्लब में कई बार पार्टी करते देखा गया. जानकार मानते हैं जरूरत से ज्यादा शराब और पार्टी प्रेम ने उनका करियर जल्दी खत्म कर दिया.

    दुनिया के महानतम स्पिनर में शुमार ऑस्ट्रेलिया के दिवंगत स्पिनर शेन वॉर्न जिसने सफल गेंदबाज थे विवादों से भी उतने ही घिरे रहे. मैदान पर मैच के दौरान दर्शक से बीयर लेकर पीने का मामला काफी चर्चा में रहा था. शेन वार्न की निजी जिंदगी विवादों में रही. तथाकथित महिलाओं से रिश्ते की वजह से भी उनकी छवि को काफी नुकसान पहुंचा था. उनकी ग्लैमरस लाइफस्टाइल, सेलिब्रिटी दोस्तों और सामाजिक आयोजनों में मौजूदगी अक्सर मीडिया की सुर्खियां बनती थी.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleममता बोलीं- बागी नेताओं के लिए दरवाजे बंद, बंगाल में भाजपा के खिलाफ एकजुट हो ‘इंडिया’ गठबंधन
    Next Article Ashutosh Sharma Joins Hampshire: 11 बॉल पर ठोकी फिफ्टी, IPL में भी किया धमाका, इंग्लैंड की काउंटी टीम की तरफ से खेलेगा | Sports
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      IND vs SL 1st Test: भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला, 600वें टेस्ट में उतरी टीम इंडिया, देखें प्लेइंग XI | Cricket

      August 15, 2026

      15 अगस्त को टीम इंडिया का रिकॉर्ड कैसा, कितने मैच खेले, जाने जीत और हार के आंकड़े | Sports

      August 15, 2026

      गॉल टेस्ट में उतरने से पहले लीक हो गया गौतम गंभीर का प्लेइंग XI, बॉलिंग कोच से हो गई चूक, श्रीलंका अलर्ट | Sports

      August 13, 2026

      विकेटकीपर की टेस्ट टीम में जगह पर संकट, सरफराज खान की वजह मामला हुआ गंभीर, श्रीलंका में एसिड टेस्ट | Sports

      August 13, 2026

      केकेआर ने पोस्ट किया हार्दिक पंड्या का वीडियो, क्या IPL डील हो गई डन! Wait for it से मची खलबली | Sports

      August 13, 2026

      टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाशदीप और मुकेश कुमार से छीन सकता है DSP पद, बिहार सरकार ने रखी शर्तें, अगले 5 साल तक… | State

      August 13, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      छोटे टैक्सपेयर्स 31 दिसंबर तक कर सकेंगे अघोषित विदेशी संपत्ति की घोषणा

      By परवेश चौहानAugust 15, 2026

      Income Tax Rules: योजना के तहत कुल रकम दो हिस्सों में होगी। पहला हिस्सा घोषित…

      विदेशी संपत्तियों को रिटर्न में नहीं दिखाया? सरकार लाई यह स्कीम, बस इतना लगेगा शुल्क

      August 15, 2026

      यूपी में स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, आईटीबीपी के डीआईजी और ड्राइवर की मौत

      August 15, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.