Close Menu
    What's Hot

    66 साल की उम्र में दूसरी शादी, 5 भारतीय क्रिकेटर जिनकी पहली शादी टूटी तो थामा दूसरे का हाथ | Sports

    July 22, 2026

    मान सरकार की शिक्षा क्रांति से पंजाब के विद्यार्थियों को अपना व्यवसाय शुरू करने में मिली बड़ी मदद 

    July 22, 2026

    सोना-चांदी के दाम में बड़ा उछाल, खरीदने से पहले जान लें आज का रेट

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Shamli-Gorakhpur Expressway: यूपी को मिलेगा एक और नया एक्सप्रेसवे, कुछ घंटों में पूरा होगा 700 KM लंबा सफर | Uttar Pradesh

      July 22, 2026

      Himachal Pradesh Cloudburst: हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा में 18 मकान मलबे में दबे, 150 सड़कें बंद | National

      July 22, 2026

      ममता बोलीं- बागी नेताओं के लिए दरवाजे बंद, बंगाल में भाजपा के खिलाफ एकजुट हो ‘इंडिया’ गठबंधन

      July 22, 2026

      राहुल-प्रियंका को पीएम आवास के बाहर से उठाकर ले गई पुलिस, 3 घंटे बाद छोड़ा

      July 21, 2026

      खराब मरम्मत के लिए बाइक मैकेनिक दोषी, 66000 रुपए जुर्माना देना होगा

      July 21, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, July 22
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»अरविंद केजरीवाल बोले- मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी
    पंजाब

    अरविंद केजरीवाल बोले- मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानJuly 22, 2026No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    • मेडिकल या लीगल सहायता के लिए 8588833548 नंबर पर कॉल करें, ‘‘आप’’ की टीम तुरंत मदद करेगी : केजरीवाल

    नई दिल्ली : सोमवार को जंतर-मंतर पर छात्रों और युवाओं पर पुलिस लाठीचार्ज के बाद मुकदमे दर्ज होने पर ‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल खुद सामने आकर इन बच्चों और उनके पैरेंट्स को कानूनी और मेडिकल सहायता देने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि बच्चों के साथ हुई बर्बरता बेहद शर्मनाक है। मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ आम आदमी पार्टी खड़ी है। आप सब हमारे बच्चे हो। आप बिल्कुल घबराना मत, हम आपके साथ खड़े हैं। ये लड़ाई हम मिलकर लड़ेंगे। लीगल या मेडिकल सहायता के लिए 8588833548 नंबर पर कॉल करें। आम आदमी पार्टी की लीगल और मेडिकल टीम तुरंत मदद करेगी। उन्होंने कहा कि हम आपके लिए अच्छे से अच्छा लीगल टीम उपलब्ध करवाएंगे।

    मंगलवार को “आप” मुख्यालय पर प्रेस वार्ता कर पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सोमवार को जिस तरह से मोदी सरकार ने हमारे देश के बच्चों और युवाओं पर बर्बरता से हमला किया है, मुझे लगता है कि इतिहास में ऐसा कभी देखने को नहीं मिला। मोदी जी ने तो अंग्रेजों को भी पीछे छोड़ दिया है। अंग्रेजों ने भी शायद कभी स्वतंत्रता सेनानियों पर इस तरह से लाठीचार्ज या हमला नहीं किया होगा, जिस तरह से मोदी सरकार ने सोमवार को अपने ही देश के बच्चों पर किया है।

    अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सोशल मीडिया पर ऐसे अनगिनत वीडियो हैं, जिनमें बच्चे पुलिस के सामने गिड़गिड़ा रहे हैं और लड़कियां हाथ जोड़ रही हैं, लेकिन पुलिस लगातार उनकी पिटाई कर रही है। कई वीडियो में दिख रहा है कि निहत्थे बच्चों पर बिना किसी उकसावे के हमला किया जा रहा है। मैंने देखा कि दो-तीन पुलिस वाले खड़े हैं और वहां से गुजरने वाले हर बच्चे पर बिना किसी वजह के लाठियां बरसा रहे हैं। कई जगह तो जहां कोई जरूरत ही नहीं थी और केवल 20-25 बच्चे बैठे थे, वहां भी आंसू गैस के गोले छोड़ दिए गए।

    अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बच्चों पर कई झूठी एफआईआर दर्ज की गई हैं। मैंने सोशल मीडिया पर देखा कि कई माता-पिता लिख रहे हैं कि उनके बच्चे गायब हैं और मिल नहीं रहे हैं। शायद पुलिस उन्हें उठाकर किसी जेल या अज्ञात जगह ले गई है और कोई कुछ बताने वाला नहीं है। इस तरह की क्रूरता आज तक कभी नहीं देखी गई। ऐसा लगता है कि मोदी जी ने जलियांवाला बाग के जनरल डायर को भी पीछे छोड़ दिया है। कुछ लोगों का तो यहां तक कहना है कि शायद जनरल डायर की आत्मा ने ही मोदी जी के रूप में जन्म लिया है।

    अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अभी थोड़ी देर पहले मोदी सरकार की पुलिस ने एक प्रेस रिलीज जारी करके धमकी दी है कि जिन लोगों ने सोमवार को प्रदर्शन में हिस्सा लिया था, उन सबके खिलाफ सख्त एफआईआर करेंगे। मैं मोदी जी से कहना चाहता हूं कि यह देश आपके पिताजी का नहीं है, यह 140 करोड़ लोगों का है। इस तरह की धमकियां देना बंद कीजिए, नहीं तो देश के लोग आपको ऐसा मजा चखाएंगे कि इतिहास याद रखेगा कि इस देश में एक तानाशाह का क्या हश्र हुआ था। उन्होंने देश के बच्चों और उनके माता-पिता को आश्वस्त करते हुए कहा कि आप बिल्कुल चिंता मत करना, हम सब एक साथ हैं। हम आपके बच्चों को कुछ नहीं होने देंगे।

    अरविंद केजरीवाल ने एक हेल्पलाइन नंबर 8588833548 जारी करते हुए कहा कि अगर किसी को लीगल मदद की जरूरत है, किसी के बच्चे नहीं मिल रहे हैं, बच्चों पर झूठा केस कर दिया गया है या उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है, तो वे इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। आम आदमी पार्टी ने एक लीगल टीम बनाई है जो आपकी मदद करेगी। अगर जरूरत पड़ी तो देश का बड़े से बड़ा वकील भी आपके बच्चों के लिए खड़ा करेंगे। किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। मोदी जी धमकियां अपनी जेब में रखें, यह देश आपकी धमकियों से डरने वाला नहीं है। हम 140 करोड़ लोग एक साथ हैं। आपने इस देश के युवाओं और बच्चों पर हमला करके पूरे 140 करोड़ लोगों पर हमला किया है। अगर किसी को मेडिकल या अन्य किसी भी तरह की मदद चाहिए, तो वे हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करने के बजाय मैसेज करें। मैसेज मिलते ही हमारी टीम तुरंत संपर्क करेगी और हर संभव मदद पहुंचाएगी।

    मैं किसी कारण से पंजाब था, लेकिन मेरे दोनों बच्चे प्रदर्शन में शामिल होकर युवाओं के साथ चल रहे थे : केजरीवाल

    अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कुछ लोग मुझसे पूछ रहे थे कि मैं सोमवार को प्रदर्शन में क्यों नहीं था? मुझे किसी कारण से पंजाब जाना पड़ा था, लेकिन मेरे दोनों बच्चे प्रदर्शन में मौजूद थे। वे 4-5 घंटे तक बाकी प्रदर्शनकारियों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे। जहां आंसू गैस के गोले छोड़े गए, मेरे बच्चे वहीं मौजूद थे। हमारे सभी नेता और पूरी आम आदमी पार्टी वहां मौजूद थी। यह पूरा देश 140 करोड़ लोगों का एक परिवार है। किसी को इन तानाशाहों से डरने की जरूरत नहीं है, हम सब एक साथ हैं और मिलकर लड़ेंगे।

    लगातार हो रही एफआईआर और प्रदर्शन को प्रायोजित होने के आरोपों पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह भाजपा वालों का एक तय नैरेटिव है। अगर मोदी जी कहते हैं कि ये बच्चे एंटी-नेशनल थे। मैं कहना चाहता हूं कि मोदी जी, इस देश के सबसे बड़े देशद्रोही आप खुद हैं। अगर वे कहते हैं कि ये बच्चे आतंकवादी थे, तो सबसे बड़े आतंकवादी भी आप ही हैं। यह देश अब आपसे दुखी हो चुका है। बच्चों पर लगाए जा रहे ये सभी आरोप बिल्कुल गलत हैं।

    बच्चों की छोटी मांग है पेपर लीक बंद करो, मोदी इतना भी नहीं कर सकते, क्यों?- केजरीवाल

    केजरीवाल ने आगे कहा कि ये हमारे बच्चे हैं और ये आपसे आखिर मांग क्या रहे हैं? ये सिर्फ इतना कह रहे हैं कि पेपर लीक कराना बंद कीजिए। एक प्रधानमंत्री होकर भी आप पेपर लीक कराना बंद नहीं कर सकते। या तो आप पूरी तरह बेबस हैं, या फिर पेपर लीक का पैसा आप तक पहुंच रहा है। और इसके बावजूद आप इन्हीं बच्चों को देशद्रोही और आतंकवादी कह रहे हैं।

    एक सवाल के जवाब में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सोमवार को ऐसे वीडियो वायरल हुए हैं जिनमें पुलिस बच्चों के ऊपर पत्थर मार रही है। क्या पुलिस का काम पत्थर मारना है? ऐसे वीडियो भी सामने आए हैं जिनमें पुलिस अपनी ही गाड़ियां तोड़ रही है और सादे कपड़ों में आकर लाठीचार्ज कर रही है। क्या यह सही है? आप इस तरह के झूठे आरोप लगाकर अपने ही देश के बच्चों को जेल के अंदर डाल देंगे?

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलड़ाई का असर, लगातार तीसरे दिन लाल निशान पर खुला बाजार, नहीं थम रही HDFC में गिरावट
    Next Article बाढ़ गई, लेकिन नहीं बदले हालात… आज भी टूटी सड़क पर चलने को मजबूर हैं मंझावली के ग्रामीण, लगा रहे हैं प्रशासन से मरम्मत की गुहार
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      मान सरकार की शिक्षा क्रांति से पंजाब के विद्यार्थियों को अपना व्यवसाय शुरू करने में मिली बड़ी मदद 

      July 22, 2026

      कल्याणकारी योजनाओं के तहत DBT के ज़रिए लाभार्थियों…

      July 21, 2026

      Punjab News: ADC ने आठ ट्रैवल एजेंसियों के लाइसेंस रद्द किए

      July 21, 2026

      छात्रों पर लाठीचार्ज और राहुल गांधी व सांसदों पर पुलिस…

      July 21, 2026

      पेपर लीक मामले में न्याय की मांग, लाठीचार्ज से दबाने की…

      July 21, 2026

      562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन; विभिन्

      July 21, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      66 साल की उम्र में दूसरी शादी, 5 भारतीय क्रिकेटर जिनकी पहली शादी टूटी तो थामा दूसरे का हाथ | Sports

      By परवेश चौहानJuly 22, 2026

      एक से ज्यादा बार शादी करने वाले भारतीय क्रिकेटर नई दिल्ली. क्रिकेट की दुनिया में…

      मान सरकार की शिक्षा क्रांति से पंजाब के विद्यार्थियों को अपना व्यवसाय शुरू करने में मिली बड़ी मदद 

      July 22, 2026

      सोना-चांदी के दाम में बड़ा उछाल, खरीदने से पहले जान लें आज का रेट

      July 22, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.