Close Menu
    What's Hot

    हरियाणा के अस्पतालों से ब्लड बैंकों तक अपग्रेड होंगी सुविधाएं, आधुनिक उपकरणों की खरीद मंजूर

    October 23, 2026

    STCL सल्यूट तिरंगा क्रिकेट लीग का भव्य आगाज, 11 शहरों के 15 हजार खिलाड़ियों में से चुनी गईं 128 प्रतिभाएं | Cricket

    October 23, 2026

    विधायक कुलदीप धालीवाल बोले- भाजपा पंजाबी कलाकारों को क्यों निशाना बना रही है 

    October 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      IndiGo Flight Update: इंडिगो ने सऊदी अरब की उड़ानें फिर रद्द कीं, रियाद की फ्लाइट 31 अक्टूबर तक बंद | National

      October 23, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली-NCR से पंजाब-हरियाणा तक बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार | National

      October 23, 2026

      IMD Weather Update: कहीं गर्मी तो कहीं ठंड का असर, दिल्ली-हरियाणा-पंजाब से लेकर हिमाचल तक बदलेगा मौसम | National

      October 22, 2026

      France Unrest: फ्रांस में हिंसक प्रदर्शनों के बीच भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी, नागरिकों को दी सलाह | World

      October 22, 2026

      अमित शाह की हुंकार, कहा- बहानेबाजी की राजनीति से पंजाब में नहीं बचेगी ‘आप’ सरकार, बनेगी NDA की सरकार

      October 22, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, October 23
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»बारिश, गर्मी और ओलावृष्टि से फसल है बचानी, तो अपनाएं नेट हाउस खेती.. यहां जानिए इसके अनगिनत फायदे
    हरियाणा

    बारिश, गर्मी और ओलावृष्टि से फसल है बचानी, तो अपनाएं नेट हाउस खेती.. यहां जानिए इसके अनगिनत फायदे

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJuly 23, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    अंबाला: कभी तेज धूप, कभी भारी बारिश और कभी असमय ठंड… बदलते मौसम ने खेती को पहले से कहीं ज्यादा जोखिम भरा बना दिया है. सबसे अधिक चिंता उन किसानों की बढ़ी है जो सब्जियों और बागवानी फसलों पर निर्भर हैं, क्योंकि थोड़ी-सी मौसम की गड़बड़ी भी पूरी फसल को नुकसान पहुंचा सकती है. ऐसे समय में हरियाणा सरकार की संरक्षित खेती योजना किसानों के लिए राहत और बेहतर कमाई का नया रास्ता बनकर उभर रही है. बता दें कि अंबाला जिले में अब कई किसान परंपरागत खेती छोड़कर नेट हाउस और पॉली हाउस जैसी आधुनिक तकनीकों को अपना रहे हैं.

    नेट हाउस में मौसम का असर होता है कम

    इस बारे में लोकल 18 को जानकारी देते हुए अंबाला जिला बागवानी अधिकारी सत्यनारायण ने बताया कि नेट हाउस के जरिए किसान नियंत्रित वातावरण में खेती कर सकते हैं, जिससे फसल पर गर्मी, बारिश, ओलावृष्टि और ठंड का असर काफी कम हो जाता है. यही वजह है कि इस तकनीक से उगाई गई सब्जियों की गुणवत्ता बेहतर रहती है और बाजार में उन्हें अच्छे दाम मिलते हैं.

    सरकार दे रही है 50 प्रतिशत तक सब्सिडी

    उन्होंने बताया कि सरकार नेट हाउस लगाने पर करीब 50 प्रतिशत तक अनुदान देती है और एक परिवार अधिकतम एक एकड़ क्षेत्र में नेट हाउस स्थापित कर सकता है. उन्होंने कहा कि एक एकड़ नेट हाउस तैयार करने में लगभग 28 लाख रुपये का खर्च आता है, जिसमें करीब 14 लाख रुपये तक की सहायता सरकार की ओर से दी जाती है. इससे किसानों पर शुरुआती निवेश का बोझ काफी कम हो जाता है.

    जुलाई-अगस्त में लगाएं नेट हाउस, उगाएं ये फसलें

    उन्होंने बताया कि जुलाई और अगस्त का महीना नेट हाउस लगाने के लिए सबसे उपयुक्त समय होता है, क्योंकि इस दौरान तैयार संरचना में किसान सर्दियों की फसलें सुरक्षित तरीके से उगा सकते हैं. नेट हाउस में टमाटर, खीरा, शिमला मिर्च, बेल वाली सब्जियां और फूलों की खेती की जाती है. नियंत्रित तापमान और नमी के कारण इन फसलों की पैदावार सामान्य खेती की तुलना में अधिक होती है.


    1784784343 Haryana news हरियाणा के अनुबंध कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत 86596

    ड्रिप इरिगेशन से पानी की होती है बचत

    बागवानी अधिकारी सत्यनारायण ने बताया कि इस पद्धति का एक बड़ा फायदा पानी की बचत है. नेट हाउस में ड्रिप इरिगेशन के जरिए सिंचाई की जाती है, जिससे जरूरत के अनुसार ही पानी दिया जाता है. साथ ही रोग और कीटों का प्रकोप कम होने से दवाइयों और रासायनिक खादों का उपयोग भी घट जाता है. इससे उत्पादन लागत कम होती है और किसानों को बेहतर लाभ मिलता है.

    इस तरह करें योजना के लिए आवेदन

    उन्होंने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए किसान को “मेरी फसल मेरा ब्यौरा” (MFMB) पोर्टल पर अपनी जमीन और फसल का पंजीकरण कराना होता है. इसके बाद “Protected Cultivation” या “Net House Subsidy Scheme” का चयन कर आवेदन किया जाता है. आवेदन के साथ आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो, जमीन की जमाबंदी तथा मिट्टी और पानी की जांच रिपोर्ट जमा करनी होती है. विभागीय निरीक्षण के बाद मंजूरी मिलने पर ही निर्माण कार्य शुरू किया जाता है.

    कम जमीन में ज्यादा उत्पादन का बेहतर विकल्प

    उन्होंने बताया कि बदलते मौसम के इस दौर में नेट हाउस केवल खेती की नई तकनीक नहीं, बल्कि किसानों के लिए जोखिम कम करने, पानी बचाने और स्थायी आय बढ़ाने का मजबूत माध्यम बनता जा रहा है. सरकार की यह योजना खासकर उन किसानों के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जो कम जमीन में अधिक उत्पादन और बेहतर मुनाफा चाहते हैं.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleDelhi Metro Update: यात्री कृपया ध्यान दें, आज दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन रहेंगे बंद ! जानिए कब शुरू होगी एंट्री-एग्जिट | Delhi
    Next Article Sonam Raghuvanshi Bail Cancelled: सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत हुई रद्द, फिर जाना होगा जेल ! | National
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    हरियाणा के अस्पतालों से ब्लड बैंकों तक अपग्रेड होंगी सुविधाएं, आधुनिक उपकरणों की खरीद मंजूर

    October 23, 2026

    करवा चौथ पर अंबाला के कपड़ा मार्केट में प्लाजो, शरारा सेट, राजस्थानी सूट की बढ़ी डिमांड, 150 से 25000 तक हैं उपलब्ध

    October 23, 2026

    हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार, कई निर्माण कार्यों को मिली प्रशासनिक मंजूरी

    October 23, 2026

    चंडीगढ़ में मर्डरः एक घंटे में लिया पिटाई का इंतकाम, नाबालिग की हत्या, ऑटो चालक के कंधे को चिरते हुए निकली गोली, VIDEO आया सामने

    October 23, 2026

    हरियाणा में भ्रष्टाचार पर लगाम के लिए सरकार का अनूठा कदम, अब करप्शन करके बचना होगा मुश्किल

    October 23, 2026

    हरियाणा को बड़ा पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी, बनने जा रहा नया हेरिटेज कॉरिडोर

    October 22, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    हरियाणा के अस्पतालों से ब्लड बैंकों तक अपग्रेड होंगी सुविधाएं, आधुनिक उपकरणों की खरीद मंजूर

    By प्रमोद रिसालियाOctober 23, 2026

    Haryana News: हरियाणा सरकार ने जिला अस्पतालों को अपग्रेड, ब्लड बैंकों को मजबूत करने, जांच…

    STCL सल्यूट तिरंगा क्रिकेट लीग का भव्य आगाज, 11 शहरों के 15 हजार खिलाड़ियों में से चुनी गईं 128 प्रतिभाएं | Cricket

    October 23, 2026

    विधायक कुलदीप धालीवाल बोले- भाजपा पंजाबी कलाकारों को क्यों निशाना बना रही है 

    October 23, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.