Close Menu
    What's Hot

    सरकारी कर्मचारियों की हुई मौज.. अब 1.92 फिटमेंट फैक्टर से इतनी होगी आय, जानें कितनी होगी बेसिक सैलरी?

    July 24, 2026

    बेन स्टोक्स तो गए! 4 साल पहले कप्तानी छोड़ने वाले धुरंधर को मिलेगी टेस्ट की कमान, पाकिस्तान से अगली सीरीज | Sports

    July 24, 2026

    जंगल की आग के कारण स्पेन में आपातकाल

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      जंगल की आग के कारण स्पेन में आपातकाल

      July 24, 2026

      सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, कोर्ट की कार्यवाही के वीडियो को बिना इजाजत सोशल मीडिया नहीं कर सकते पोस्ट | National

      July 24, 2026

      JNU-DU Warning on CJP Protest: जेएनयू और दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रों को वॉर्निंग, CJP प्रोटेस्ट में न जाएं, वरना एक्शन लेंगे | Delhi

      July 24, 2026

      Jammu Kashmir Landslide: भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे दूसरे दिन भी बंद, फंसे लोगों के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन | National

      July 24, 2026

      हिमाचल में शराब ठेके पर पुलिस कर्मियों ने किया बवाल

      July 24, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, July 24
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»जंगल की आग के कारण स्पेन में आपातकाल
    Breaking News

    जंगल की आग के कारण स्पेन में आपातकाल

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारJuly 24, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Spain Fire: इस समय भीषण गर्मी और जंगल की आग की मार झेल रहा है यूरोप।
    Spain Fire: इस समय भीषण गर्मी और जंगल की आग की मार झेल रहा है यूरोप।

    बढ़ता तापमान, लंबे समय तक सूखा और तेज हवाएं जंगल की आग को बना रही ज्यादा खतरनाक
    Spain Fire, (द भारत ख़बर), मैड्रिड: स्पेन के जंगलों में आग लगी है। राजधानी मैड्रिड के पश्चिम में पहाड़ों पर बसे कस्बों से 10,000 से अधिक लोगों को निकाला गया है। इस इलाके और पड़ोसी अविला प्रांत में लगी तीन आग की घटनाओं के कारण सरकार को राष्ट्रीय आपातकाल घोषित करना पड़ा, जिससे उसे राहत और बचाव कार्यों के समन्वय की जिम्मेदारी संभालने का अधिकार मिल गया।

    आग ने सरकार को पहली बार सिर्फ वाइल्डफायर की वजह से राष्ट्रीय आपातकाल घोषित करने पर मजबूर कर दिया। स्पेन सरकार के मुताबिक, आग पर काबू पाने के लिए 270 से ज्यादा आपातकालीन कर्मियों, दर्जनों दमकल इकाइयों और सैन्य इमरजेंसी यूनिट को तैनात किया गया है। कई इलाकों में हेलिकॉप्टर लगातार पानी की बौछार कर रहे हैं, लेकिन तेज गर्मी, सूखी हवाओं और लंबे सूखे ने हालात बेहद चुनौतीपूर्ण बना दिए हैं।

    350 से अधिक जगहों पर लगी आग

    जंगल की आग की वजह से ऐसा कदम पहली बार उठाया गया है। इससे पहले स्पेन ने पिछले साल देशव्यापी बिजली कटौती के दौरान इसी स्तर का आपातकालीन अलर्ट घोषित किया था। यूरोपीय वन अग्नि सूचना सेवा के अनुसार, इस साल अब तक स्पेन में 350 से अधिक जगहों पर आग लगी है। वहीं, फ्रांस ने अटलांटिक तट पर लगी आग से निपटने के लिए यूरोपीय संघ से मदद मांगी है, क्योंकि भीषण गर्मी के कारण पूरे यूरोप में आग फैल गई और हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाना पड़ा।

    कैप फेरेट प्रायद्वीप को कराया गया खाली, 40000 लोगों को निकाला गया

    फ्रांसीसी अधिकारियों ने जंगल की भीषण आग के कारण पर्यटन के लिए मशहूर कैप फेरेट प्रायद्वीप को पूरी तरह खाली करने का आदेश दिया। इस इलाके से करीब 40,000 लोगों को निकाला गया और कई लोगों को नाव के जरिए सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

    आग से लड़ाई में गधों की एंट्री

    इस बार आग बुझाने की कोशिशों में एक ऐसा तरीका भी चर्चा में है, जिसने दुनिया का ध्यान खींचा है। स्पेन के कई इलाकों में गधों को जंगलों में छोड़ा जा रहा है, ताकि वे सूखी घास, झाड़ियों और छोटी वनस्पतियों को चर सकें। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, यही सूखी घास जंगल की आग को तेजी से फैलाने का सबसे बड़ा र्ईंधन बनती है।

    जब गधे और दूसरे चरने वाले जानवर इसे पहले ही साफ कर देते हैं तो आग को फैलने के लिए कम सामग्री मिलती है और उसकी रफ्तार धीमी पड़ सकती है। इसे आधुनिक तकनीक के साथ इस्तेमाल की जाने वाली प्राकृतिक और पर्यावरण अनुकूल रणनीति माना जा रहा है।

    ये भी पढ़ें: पेपर लीक संशोधन बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी, 10 साल की सजा और 10 करोड़ जुर्माने का प्रावधान, सीजेपी बोली- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं करेंगे

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकांवड़ यात्रा पर हरियाणा रोडवेज का बड़ा ऐलान, हरिद्वार के लिए चलेंगी स्पेशल बसें, जानिए समय और किराया
    Next Article बेन स्टोक्स तो गए! 4 साल पहले कप्तानी छोड़ने वाले धुरंधर को मिलेगी टेस्ट की कमान, पाकिस्तान से अगली सीरीज | Sports
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, कोर्ट की कार्यवाही के वीडियो को बिना इजाजत सोशल मीडिया नहीं कर सकते पोस्ट | National

      July 24, 2026

      JNU-DU Warning on CJP Protest: जेएनयू और दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रों को वॉर्निंग, CJP प्रोटेस्ट में न जाएं, वरना एक्शन लेंगे | Delhi

      July 24, 2026

      Jammu Kashmir Landslide: भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे दूसरे दिन भी बंद, फंसे लोगों के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन | National

      July 24, 2026

      हिमाचल में शराब ठेके पर पुलिस कर्मियों ने किया बवाल

      July 24, 2026

      पंजाब पुलिस का एएसआई नहर में कूदा

      July 23, 2026

      देश में पिछले 2 दिनों में नॉर्मल से 170-180% बारिश हुई

      July 23, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      सरकारी कर्मचारियों की हुई मौज.. अब 1.92 फिटमेंट फैक्टर से इतनी होगी आय, जानें कितनी होगी बेसिक सैलरी?

      By परवेश चौहानJuly 24, 2026

      8th pay commission 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों की उम्मीदें…

      बेन स्टोक्स तो गए! 4 साल पहले कप्तानी छोड़ने वाले धुरंधर को मिलेगी टेस्ट की कमान, पाकिस्तान से अगली सीरीज | Sports

      July 24, 2026

      जंगल की आग के कारण स्पेन में आपातकाल

      July 24, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.