Close Menu
    What's Hot

    मंत्री चीमा और हरजोट बैंस के साथ बैठक के बाद सफाई…

    July 27, 2026

    TAX नहीं देते? फिर भी भरें इनकम टैक्स रिटर्न, मिलेंगे ये फायदे

    July 27, 2026

    Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी को VVS Laxman ने कहा, अपनी फिटनेस पर काम करो, भविष्य उज्जवल है | Sports

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      पंजाब में नशा-हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार

      July 27, 2026

      अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प बोले- अमेरिका के पास जरूरत से भी ज्यादा हथियार

      July 27, 2026

      भारत को बड़ी कामयाबी, कारोबार के लिए फिर से खुला नाथू ला दर्रा, व्यापारियों में उत्साह

      July 27, 2026

      नेपाल में भारतीय करेंसी पर लगी रोक हटी

      July 27, 2026

      IMD Weather Alert: देशभर में मानसून का कहर, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जाने अपने राज्य के मौसम का हाल | National

      July 27, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, July 27
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान में माताएं, पत्नियां और बहनें बन रही हैं सबसे बड़ी ताकत
    पंजाब

    ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान में माताएं, पत्नियां और बहनें बन रही हैं सबसे बड़ी ताकत

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानJuly 27, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    • हर सफल नशा मुक्ति की शुरुआत परिवार के साथ से होती है; पंजाब के ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान में महिलाएं ही असली बदलाव की वाहक हैं: डॉ. बलबीर सिंह
    • मेरे पति ने इलाज से नई ज़िंदगी पाई, फिर हमने अपने एक रिश्तेदार को भी नशे की लत से बाहर निकालने में मदद की: रागिनी कौर, लुधियाना
    • जब पूरा परिवार साथ खड़ा हो, तो नशे से मुक्ति संभव है; आज मेरे पति पूरी तरह नशामुक्त हैं: बलविंदर कौर, मोगा

    Punjab News : भगवंत मान सरकार के ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान में महिलाएँ उम्मीद और बदलाव की सबसे बड़ी वाहक बनकर उभर रही हैं। हाल ही में मोगा में आयोजित एक जागरूकता कार्यक्रम ने पूरे पंजाब में गूँज रहे एक महत्त्वपूर्ण संदेश को सामने रखा कि माताएँ ,पत्नियाँ, बहनें और परिवार की अन्य महिलाएँ अपने प्रियजनों को उपचार और सामान्य जीवन में वापसी के लिए प्रेरित कर नशे के ख़िलाफ़ इस लड़ाई की अगुवाई कर रही हैं।

    जब कोई परिवार नशे की चपेट में आता है, तो उसका सबसे अधिक दुष्प्रभाव महिलाओं और बच्चों को झेलना पड़ता है। आर्थिक और मानसिक परेशानियों से लेकर घरेलू हिंसा के बढ़ते ख़तरे तक, नशा परिवारों को भीतर से तबाह कर देता है। लेकिन अब पंजाब में परिवार नशे को एक बीमारी के रूप में स्वीकार कर रहे हैं, अपने प्रियजनों को इलाज के लिए प्रेरित कर रहे हैं, उनके स्वस्थ होने की प्रक्रिया में साथ दे रहे हैं और उन्हें दोबारा नशे की गिरफ़्त में जाने से बचाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

    नशे से मुक्ति की इस प्रक्रिया में महिलाएँ प्रेरक, देखभाल करने वाली और मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हुए सबसे बड़ी शक्ति बनकर सामने आ रही हैं। इतना ही नहीं, वे अपने आसपास के लोगों और रिश्तेदारों को भी नशा मुक्ति उपचार के लिए प्रेरित कर रही हैं, ताकि वे भी सम्मानजनक जीवन की ओर लौट सकें।

    इन्हीं अनुभवों और प्रेरक कहानियों की गूंज एसएफसी कॉलेज, जलालाबाद में आयोजित “मेनेस ऑफ़ सब्सटांस अब्यूज़- अनकवरिंग द बर्डन ऑन वुमेन”(मादक पदार्थों का दुष्प्रभाव—महिलाओं पर पड़ने वाले बोझ को समझना) विषयक कार्यक्रम में सुनाई दी। इस कार्यक्रम में नशे से उबर चुके लोगों और उनके परिवारों की महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए तथा बताया कि कैसे उनके साहस, धैर्य और दृढ़ संकल्प ने उनके परिवार के सदस्यों को नशे की अंधेरी दुनिया से निकालकर सम्मानपूर्ण जीवन की ओर लौटाया।

    लुधियाना की रागिनी कौर ने बताया, “मेरे पति शादी से पहले ही नशे के आदी थे, लेकिन मुझे इसका पता शादी के बाद साथ रहने पर चला। हमने लगभग उम्मीद छोड़ दी थी, तभी किसी ने हमें उन्हें नशा मुक्ति एवं रिहैबिलिटेशन केंद्र ले जाने की सलाह दी। वहाँ इलाज से उन्हें बहुत लाभ हुआ। आज वे पूरी तरह नशामुक्त हैं। मेरे पति के पूरी तरह नशा मुक्त होने के बाद हमने अपने मामा के बेटे को भी उसी केंद्र में इलाज के लिए भेजा और वह भी सफलतापूर्वक नशे से बाहर आ गया।”

    मोगा के गांव बुट्टर कलां की बलविंदर कौर ने भी अपने पति के नशे से बाहर आने की कहानी साझा की। उन्होंने कहा, “नशे ने हमारे परिवार को मानसिक और आर्थिक रूप से पूरी तरह तोड़ दिया था। काउंसलिंग के दौरान हमें समझाया गया कि नशे से मुक्ति एक ऐसी यात्रा है, जिसमें पूरे परिवार की भूमिका होती है। मैं अपने पति को नशा मुक्ति केंद्र लेकर गई। आज वे पूरी तरह नशामुक्त हैं। इतना ही नहीं, हमारे पड़ोस का एक युवक, जो हेरोइन का आदी था, वह भी सफलतापूर्वक नशे से बाहर आ चुका है।”

    नशे के विरुद्ध ऐसी प्रेरणादायक सफलताएं इस बात को और मज़बूत करती हैं कि पंजाब की नशा मुक्ति रणनीति में परिवारों, विशेषकर महिलाओं, को केंद्र में रखना कितना आवश्यक है। नशे के ख़िलाफ़ महिलाओं की इस महत्त्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि सरकारी नशा मुक्ति केंद्रों में प्रत्येक मरीज़ के उपचार की प्रक्रिया में पारिवारिक काउंसलिंग को एक अनिवार्य हिस्सा बनाया जाए।

    लुधियाना के जिला नोडल मनोचिकित्सक डॉ. अरविंद गोयल ने भी इस विचार का समर्थन करते हुए कहा, “मादक पदार्थों की लत से मुक्ति सबसे अधिक सफल तब होती है, जब उपचार के साथ परिवार का मज़बूत सहयोग भी मिले। राज्य सरकार ने जहाँ पूरे पंजाब में निःशुल्क उपचार, परामर्श और रिहैबिलिटेशन सेवाओं को सुदृढ़ किया है, वहीं परिवार के सदस्यों की भागीदारी भी उतनी ही महत्त्वपूर्ण है। परिवार भावनात्मक संबल देता है, उपचार को नियमित रूप से जारी रखने के लिए प्रेरित करता है, कठिन परिस्थितियों से उबरने में मदद करता है और ऐसा वातावरण तैयार करता है, जिससे व्यक्ति लंबे समय तक नशामुक्त जीवन जी सके। अनेक मामलों में हमने देखा है कि माताएँ , पत्नियाँ और बहनें लोगों को नशामुक्ति की राह पर बनाए रखने में निर्णायक भूमिका निभाती हैं। नशामुक्ति एक सामूहिक प्रयास है, जिसमें परिवार जीवन को दोबारा सँवारने में सबसे प्रभावी सहायक साबित होता है।”

    पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा, “हर सफल नशा मुक्ति के पीछे एक परिवार, एक समुदाय और ऐसी सरकारी व्यवस्था होती है, जो उम्मीद और संवेदनशीलता को प्राथमिकता देती है। माताएं , पत्नियां और बहनें स्वस्थ, नशामुक्त और रंगला पंजाब की दिशा में बदलाव की मशालवाहक बन रही हैं। भगवंत मान सरकार के ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान की सबसे बड़ी सफलता यही है कि इसने नशे के ख़िलाफ़ लड़ाई को जन-आंदोलन का रूप दिया है और हम इस बदलाव का नेतृत्व कर रही महिलाओं की आवाज़ को आगे भी केंद्र में रखते रहेंगे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपंजाब में नशा-हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार
    Next Article Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी को VVS Laxman ने कहा, अपनी फिटनेस पर काम करो, भविष्य उज्जवल है | Sports
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      मंत्री चीमा और हरजोट बैंस के साथ बैठक के बाद सफाई…

      July 27, 2026

      पीएसपीसीएल के हड़ताली कर्मचारियों से तत्काल हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने की अपील

      July 27, 2026

      भगवंत मान ने कहा- साढ़े चार साल में पंजाब में एक भी पेपर लीक न होना गर्व की बात

      July 27, 2026

      CM मान ने कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की; कहा- उनकी अद्वितीय शहादत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी

      July 27, 2026

      सफाई कर्मचारियों के साथ हुई घटना के बाद सीएम मान ने बरनाला डीएसपी को तुरंत सस्पेंड करने का दिया आदेश

      July 25, 2026

      केजरीवाल बोले- मोदी जी, जब आपकी सीबीआई सबूत ही नहीं देगी, तो फास्ट ट्रैक का नाटक क्यों?

      July 25, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      मंत्री चीमा और हरजोट बैंस के साथ बैठक के बाद सफाई…

      By श्वेता चौहानJuly 27, 2026

      Punjab News: पंजाब सरकार ने सफाई कर्मचारियों के हित में एक बड़ा फैसला लिया है।…

      TAX नहीं देते? फिर भी भरें इनकम टैक्स रिटर्न, मिलेंगे ये फायदे

      July 27, 2026

      Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी को VVS Laxman ने कहा, अपनी फिटनेस पर काम करो, भविष्य उज्जवल है | Sports

      July 27, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.