Close Menu
    What's Hot

    CM नायब सैनी बोले- ‘मोहब्बत की दुकान’’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी, AAP पर भी निशाना साधा

    October 29, 2026

    सस्ते कच्चे तेल और IT, बैंकिंग में तेजी का असर मार्केट पर दिखा, 905 अंकों की बंपर तेजी पर बंद हुआ बाजार

    October 29, 2026

    IND vs NZ 4th T20I Likely XI: अक्षर पटेल और वैभव सूर्यवंशी बाहर, कुलदीप यादव और ईशान किशन की होगी एंट्री! | Sports

    October 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Nagpur MLC Election Result: नागपुर एमएलसी चुनाव में BJP को झटका, कांग्रेस के अभिजीत वंजारी को मिली जीत | National

      October 29, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली से पंजाब-हरियाणा तक बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें हिमाचल समेत देशभर का हाल | National

      October 29, 2026

      MLC Elections Result 2026: चार राज्यों में MLC सीटों पर मतगणना जारी, जानिए यूपी-बिहार में किसकी टक्कर | National

      October 28, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली से पंजाब-हरियाणा और हिमाचल तक बदलेगा मौसम, कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट | National

      October 28, 2026

      MLC Election Results: यूपी में BJP का दबदबा, बिहार में सभी मौजूदा शिक्षक MLC चुनाव हारे, जानें सभी सीटों का हाल | National

      October 28, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, October 29
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»CM नायब सैनी बोले- ‘मोहब्बत की दुकान’’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी, AAP पर भी निशाना साधा
    पंजाब

    CM नायब सैनी बोले- ‘मोहब्बत की दुकान’’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी, AAP पर भी निशाना साधा

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानOctober 29, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी देश के 140 करोड़ लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने और गरीब व्यक्ति को मजबूत बनाने के लिए काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने गरीबों के घर उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर पहुंचाने और गरीबों को इलाज की सुविधा देने का काम किया, लेकिन कांग्रेस इन योजनाओं का भी विरोध करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को यह बताना चाहिए कि वह गरीबों के हित में किए जा रहे कामों का विरोध क्यों कर रही है।

    हरियाणा निवास चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश को दुनिया का नंबर एक राष्ट्र बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। किसानों को मजबूत करने के लिए उनके खातों में छह हजार रुपये की राशि पहुंचाई जा रही है। इसके बावजूद कांग्रेस प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणियां करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ओर से परिवार को लेकर की गई टिप्पणी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और देश के लोग कांग्रेस को इसके लिए माफ नहीं करेंगे। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर आपत्ति जताई।

    सीएम सैनी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘मोहब्बत की दुकान’ पर सवाल उठाते हुए कहा कि राहुल गांधी मोहब्बत की दुकान खोलने की बात करते हैं, लेकिन देश और प्रदेश के लोगों को मालूम है कि इस दुकान में जहर बिक रहा है। उन्होंने सवाल किया कि क्या राहुल गांधी की इस दुकान में 1984 के दंगों की भी जगह है? क्या हरियाणा में कांग्रेस के समय लोगों के घर और दुकानें जलाने तथा दलितों की बस्तियां जलाने की घटनाओं को भी इस दुकान में सजाया जाएगा? राहुल गांधी को देश को बताना चाहिए कि क्या यही उनकी मोहब्बत की दुकान है।

    सीएम ने कहा कि कांग्रेस लगातार चुनाव आयोग और ईवीएम को लेकर सवाल उठाती रही है। हाल ही में बैलेट पेपर से हुए चुनावों के परिणामों में कांग्रेस की स्थिति क्या रही, यह भी उसे बताना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस के इन आरोपों और बयानों को जनता समझ चुकी है।

    सीएम ने उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान दंगों और कानून-व्यवस्था की स्थिति का जिक्र करते हुए सवाल किया कि क्या अखिलेश यादव भी राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान में शामिल होकर इन घटनाओं का जवाब देंगे? उन्होंने कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन के नेताओं को देश की जनता को बताना चाहिए कि उनकी मोहब्बत की दुकान में आखिर क्या बिक रहा है।

    अरविंद केजरीवाल अपने दावों की सूची जारी करें : मुख्यमंत्री

    आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि  केजरीवाल दावा करते हैं कि उनके कार्यकाल में स्कूलों की ऐसी व्यवस्था की गई कि बच्चे डॉक्टर और इंजीनियर बन गए। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा है तो केजरीवाल को सूची जारी करनी चाहिए कि उनके कार्यकाल में कितने बच्चे डॉक्टर और कितने इंजीनियर बने।

    उन्होंने कहा कि केवल बड़े-बड़े दावे करने और झूठ बोलने से काम नहीं चलता। देश को गुमराह करने की कोशिश नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि केजरीवाल को अपने कार्यकाल में किए गए कामों और दावों का विवरण जनता के सामने रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है और पंजाब की जनता भी उसे बाहर का रास्ता दिखाने की तैयारी कर चुकी है।

    पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर उठाए सवाल

    पंजाब में जल्द चुनाव कराने की मांग से जुड़े सवाल पर सीएम सैनी ने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति गंभीर हुई है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग अब बदलाव चाहते हैं और प्रदेश को मजबूत बनाना चाहते हैं।

    पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि पांच साल तक लोगों को चुटकुले सुनाकर पेट नहीं भरा जा सकता। नशा खत्म करने को लेकर किए गए दावों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव के समय अब पंजाब के लोग इन दावों का हिसाब मांग रहे हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी के खिलाफ लोगों में भारी गुस्सा दिखाई दे रहा है। कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग कांग्रेस से भी परेशान हैं।

    खनन के मुद्दे पर कांग्रेस और आप पार्टी को घेरा

    पंजाब में अवैध खनन के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर भी सवाल उठाए। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा खनन मामले को लेकर उठाए गए सवाल पर मुख्यमंत्री  सैनी ने कहा कि  चन्नी के कार्यकाल में खनन के मामलों की स्थिति क्या थी, यह उन्हें भी याद रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों के कामकाज को देख चुकी है।

    गुजरात दौरे से हरियाणा में निवेश की उम्मीद, उद्योगों को किया आमंत्रित

    मुख्यमंत्री ने अपने गुजरात दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात को एक मजबूत और दिशा देने वाले प्रदेश के रूप में खड़ा किया है। गुजरात दौरे के दौरान उद्योगों को हरियाणा में निवेश के लिए आमंत्रित किया गया। उन्होंने कहा कि लगभग 50 हजार करोड़ रुपये के निवेश से जुड़े उद्योगों ने हरियाणा में रुचि दिखाई है और एमओयू हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें खुशी है कि गुजरात के उद्योगों ने हरियाणा में निवेश के प्रति रुचि दिखाई है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसस्ते कच्चे तेल और IT, बैंकिंग में तेजी का असर मार्केट पर दिखा, 905 अंकों की बंपर तेजी पर बंद हुआ बाजार
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने

      October 29, 2026

      आय से अधिक संपत्ति के मामले में बिक्रमजीत मजीठिया के…

      October 28, 2026

      पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी मानसा के भम्मे कलां गांव…

      October 28, 2026

      साहनेवाल के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में नशा-विरोधी…

      October 28, 2026

      पंजाब में अगले दो दिनों के लिए बारिश की चेतावनी, ठंड…

      October 27, 2026

      सब्जी मंडी में स्टॉल तोड़े जाने का मामला गरमाया, जांच…

      October 26, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      CM नायब सैनी बोले- ‘मोहब्बत की दुकान’’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी, AAP पर भी निशाना साधा

      By श्वेता चौहानOctober 29, 2026

      चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर…

      सस्ते कच्चे तेल और IT, बैंकिंग में तेजी का असर मार्केट पर दिखा, 905 अंकों की बंपर तेजी पर बंद हुआ बाजार

      October 29, 2026

      IND vs NZ 4th T20I Likely XI: अक्षर पटेल और वैभव सूर्यवंशी बाहर, कुलदीप यादव और ईशान किशन की होगी एंट्री! | Sports

      October 29, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.