Close Menu
    What's Hot

    जॉनसन एंड जॉनसन देगी 550 करोड़ रुपये का मुआवजा, मुकदमों को खत्म करना मकसद, आरोपों को नकारा

    July 28, 2026

    इंग्लैंड दौरे की शर्मनाक हार के बाद मचा बवाल, टीम इंडिया के सहायक कोच ने छोड़ा पद-रिपोर्ट | Sports

    July 28, 2026

    पंजाब में हाई अलर्ट, संगरूर में BJP ऑफिस पर पेट्रोल बम…

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन की रिपोर्ट, आर्थिक तंगी के कारण समय से पहले बूढ़ा हो रहा दिमाग

      July 28, 2026

      कमाऊ पत्नी नहीं दे सकती दोहरी वित्तीय मार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने अंतरिम मेंटेनेंस घटाकर आधा किया

      July 28, 2026

      Supreme Court Orders: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, हिरासत में लिए गए छात्रों को रिहा करने का निर्देश | National

      July 28, 2026

      Canada Drug Bust: कनाडा में 950 करोड़ रुपये के ड्रग्स जब्त, पंजाबी मूल के 19 लोग गिरफ्तार, तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ | Punjab

      July 28, 2026

      राजकोट में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, 194 यात्री थे सवार, कार्गो होल्ड में धुआं मिलने से मचा हड़कंप | National

      July 28, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, July 28
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दिल्ली»ADCP संदीप लांबा को दिल्ली HC से राहत, थप्पड़ विवाद में ट्रांसफर की मांग ठुकराई | National
    दिल्ली

    ADCP संदीप लांबा को दिल्ली HC से राहत, थप्पड़ विवाद में ट्रांसफर की मांग ठुकराई | National

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJuly 28, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Sandeep Lamba
    दिल्ली हाईकोर्ट ने संदीप लांबा से जांच हटाने की मांग ठुकराई

    नई दिल्ली. दिल्ली के जंतर मंतर में हुए छात्र आंदोलन के दौरान एक महिला को थप्पड़ मारते हुए एडिशनल डीसीपी संदीप लांबा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इसे लेकर दायर की गई याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को सुनवाई करने से इनकार कर दिया. इसमें 2025 के एक मामले की जांच एडिशनल डीसीपी संदीप लांबा से हटाकर किसी अन्य वरिष्ठ अधिकारी को सौंपने की मांग की गई थी. याचिकाकर्ता ने हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए उस वीडियो का हवाला दिया था. इसमें संदीप लांबा कथित तौर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान एक महिला को थप्पड़ मारते दिखाई दिए थे.

    न्यायमूर्ति गिरीश कठपालिया ने सुनवाई के दौरान कहा कि किसी अधिकारी की निष्पक्षता पर केवल एक वायरल वीडियो के आधार पर सवाल नहीं उठाया जा सकता. उन्होंने टिप्पणी की कि बड़े प्रदर्शनों के दौरान पुलिस किन परिस्थितियों में काम करती है. इसकी वास्तविक स्थिति से अधिकांश लोग परिचित नहीं होते. अदालत ने कहा कि यदि भीड़ संसद परिसर में घुस जाती और स्थिति बेकाबू हो जाती, तो गंभीर परिणाम सामने आ सकते थे. केवल एक वीडियो के आधार पर किसी अधिकारी की छवि को खराब नहीं किया जा सकता.

    यह मामला 68 साल की एक महिला की याचिका से जुड़ा है. महिला का आरोप है कि पिछले साल रमजान के दौरान पुलिस ने उन्हें जबरन उनके घर से हटाया और पूरी रात अवैध रूप से हिरासत में रखा. उनका कहना था कि संदीप लांबा उनकी शिकायत की निष्पक्ष जांच नहीं कर सकते. उन्होंने पहले जांच बंद करने का संकेत दिया था और उनका बयान भी दर्ज नहीं किया गया था. हाईकोर्ट के निर्देश पर 13 जुलाई को महिला का बयान दर्ज किया गया. इसके बाद महिला ने वायरल वीडियो का हवाला देते हुए जांच किसी अन्य अधिकारी को सौंपने की मांग की.

    याचिकाकर्ता के वकील ने अदालत में कहा कि लांबा सार्वजनिक रूप से वर्दी में एक महिला के साथ कथित दुर्व्यवहार करते दिखाई दिए हैं, जिससे उनकी निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठते हैं. लेकिन हाईकोर्ट ने इस दलील को स्वीकार नहीं किया. अदालत ने साफ किया कि किसी दूसरे मामले में लगे आरोपों के आधार पर यह नहीं माना जा सकता कि अधिकारी हर जांच में पक्षपात करेंगे. फिलहाल अदालत ने जांच को संदीप लांबा की निगरानी में ही जारी रखने का निर्णय बरकरार रखा.

    Previous articlePunjab News: छुट्टी पर आए फौजी ने भाई और साथी संग ज्वैलरी शॉप लूटी, गिरफ्तार
    Next articleGuru Purnima 2026: गुरु पूर्णिमा पर 56 साल बाद बन रहा महासंयोग, मेष-सिंह समेत इन 6 राशियों की लगेगी लॉटरी!

    Viplove Kumar

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleInstamart के सीईओ ने दिया इस्तीफा, नंदिता बनीं नई CEO, अचानक आया फैसला
    Next Article अंबाला में क्यों बढ़ रहे किडनी स्टोन के इतने मरीज? 99% लोग करते हैं ये गलतियां
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      अचानक काले बादलों से घिरी दिल्ली, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; आंधी संग हुई तेज बारिश

      July 28, 2026

      SC on Delhi Protest: सीजेपी प्रोटेस्ट में हुई हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट ने दिए SIT जांच के आदेश, CJI बोले- जवाबदेही तय हो | Delhi

      July 28, 2026

      IMD Weather Alert: आज दिल्ली में बारिश का अलर्ट, हरियाणा-पंजाब में भी बदलेगा मौसम, पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन का खतरा | National

      July 28, 2026

      72 घंटे से पानी को तरसे दिल्लीवासी, कई इलाकों में किल्लत, मुनक नहर लीकेज से सप्लाई ठप, कब मिलेगी पूरी राहत? | Delhi

      July 27, 2026

      Delhi Weather Alert: दिल्ली-एनसीआर में अगले 5 दिन खूब होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट | Delhi

      July 26, 2026

      IMD Weather Alert: आज दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल में कैसा रहेगा मौसम? जानें सभी राज्यों का वेदर अपडेट | National

      July 26, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      जॉनसन एंड जॉनसन देगी 550 करोड़ रुपये का मुआवजा, मुकदमों को खत्म करना मकसद, आरोपों को नकारा

      By परवेश चौहानJuly 28, 2026

      J&J Cancer Lawsuits: हेल्थकेयर प्रॉडक्ट बनाने वाली दुनिया की दिग्गज कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन ने…

      इंग्लैंड दौरे की शर्मनाक हार के बाद मचा बवाल, टीम इंडिया के सहायक कोच ने छोड़ा पद-रिपोर्ट | Sports

      July 28, 2026

      पंजाब में हाई अलर्ट, संगरूर में BJP ऑफिस पर पेट्रोल बम…

      July 28, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.