नई दिल्ली. भारत इस समय BRICS सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है. आज इसका दूसरा दिन है और पहले दिन कुछ ऐसा हुआ जो हर तरफ चर्चा का विषय बन गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शनिवार रात डिनर का आयोजन किया गया था. चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद समेत कुछ नेता इसमें शामिल नहीं हुए. ये खबर सामने आने के बाद से ही हर तरफ इसके पीछे की वजह जानने की बेताबी उठने लगी.
भारत में चल रहे BRICS सम्मेलन में एक दशक के बाद चीन के राष्ट्रपति शामिल होने पहुंचे लेकिन वो पहले दिन पीएम मोदी द्वारा किए गए डिनर के आयोजन में नहीं पहुंचे. इसे लेकर जो जानकारी सामने आई है उसके बारे में हम आपको बता देते हैं. मामले से परिचित लोगों ने बताया शी जिनपिंग ने लंबी यात्रा और समय के अंतर के कारण हुई थकान की वजह से डिनर में हिस्सा नहीं लिया.BRICS सम्मेलन में शामिल होने चीनी राष्ट्रपति शनिवार दोपहर दिल्ली पहुंचे थे. उन्होंने शिखर सम्मेलन में भाग लेने के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक भी की. बताया जा रहा है कि लंबी उड़ान के बाद दिनभर कई महत्वपूर्ण राजनयिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहने के कारण शी काफी थके गए थे. इस मामले की जानकारी रखने वाले लोगों की माने तो इसी वजह से उन्होंने डिनल में शामिल ना होने का फैसला लिया और आराम करना सही समझा.

पीएम की तरफ से दिए गए डिनर में शामिल होने वाले विदेशी मेहमानों की बात करें तो रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यहीं मौजूद थे. इस अलावा BRICS के कई अन्य नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा आयोजित डिनर में हिस्सा लिया. इस दौरान केंद्रीय मंत्रियों और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों की भी मौजूदगी रही.डिनर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए.
इतना ही नहीं इस डिनर में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी शामिल होने पहुंचे थे. केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री संसद भवन से दो बसों के जरिए सेंट्रल दिल्ली स्थित भारत मंडपम पहुंचे थे.

