Close Menu
    What's Hot

    स्कूलों में नशे के खिलाफ मान सरकार की नई पहल, विद्यार्थियों को सिखाए जा रहे बचाव के वैज्ञानिक तरीके

    September 14, 2026

    ‘अस्सलामुअलैकुम’ से शुरू, ‘जज़ाकल्लाह’ पर खत्म IPS बुशरा बानो का वीडियो, वायरल होने के बाद क्यों मचा बवाल? | National

    September 14, 2026

    हिमाचल में सोना-चांदी खरीदने से पहले जरूर देखें ये भाव

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      ‘अस्सलामुअलैकुम’ से शुरू, ‘जज़ाकल्लाह’ पर खत्म IPS बुशरा बानो का वीडियो, वायरल होने के बाद क्यों मचा बवाल? | National

      September 14, 2026

      Delhi News: ब्रिक्स समिट की सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल ने हथियार के साथ बनाई रील, दिल्ली पुलिस ने किया सस्पेंड | Delhi

      September 14, 2026

      पीछे सोता रहा ड्राइवर, यात्री ने किया कुछ ऐसा; वायरल वीडियो देख हर किसी के उड़े होश

      September 13, 2026

      आज है गणेश चतुर्थी का त्योहार, जानें आपके शहर में बैंक और स्कूल खुले रहेंगे या बंद

      September 13, 2026

      आज जारी होगी लाडली बहना योजना की 40वीं किस्त, जानें कितने रूपये आएंगे खाते में?

      September 13, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, September 14
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»‘अस्सलामुअलैकुम’ से शुरू, ‘जज़ाकल्लाह’ पर खत्म IPS बुशरा बानो का वीडियो, वायरल होने के बाद क्यों मचा बवाल? | National
    Breaking News

    ‘अस्सलामुअलैकुम’ से शुरू, ‘जज़ाकल्लाह’ पर खत्म IPS बुशरा बानो का वीडियो, वायरल होने के बाद क्यों मचा बवाल? | National

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारSeptember 14, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    IPS Bushra Bano, Bushra Bano Controversy, West Bengal IPS Officer, Assalamualaikum Video, JazakAllah Controversy, Hindu Legal Fund, आईपीएस बुशरा बानो, पश्चिम बंगाल पुलिस, बुशरा बानो का अस्सलामुअलैकुम विवाद
    आईपीएस बुशरा बानो के एक हालिया वीडियो पर विवाद हो गया है।

    IPS Bushra Bano Controversy: पश्चिम बंगाल की आईपीएस अफसर बुशरा बानो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो में उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रों को अस्सलामुअलैकुम कहकर संबोधित किया और अपनी बात के दौरान इंशाअल्लाह और आखिर में जज़ाकल्लाह जैसे धार्मिक शब्दों का इस्तेमाल किया। वीडियो को लेकर हिंदू लीगल फंड की ओर से पश्चिम बंगाल के गृह सचिव को शिकायत किए जाने की बात सामने आई है। शिकायत में सवाल उठाया है कि क्या किसी सरकारी अधिकारी को सार्वजनिक संदेश देते समय इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल करना चाहिए।

    आखिर क्या है पूरा विवाद?

    दरअसल बुशरा बानो ने एएमयू की रेजिडेंशियल कोचिंग को लेकर एक वीडियो संदेश दिया था। वह पुलिस की वर्दी में नजर आ रही थीं। वीडियो में आईपीएस बुशरा बानो ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रों को संबोधित करते हुए शुरुआत अस्सलामुअलैकुम से की और अपने आईपीएस बनने में यूनिवर्सिटी की कोचिंग का महत्व बताया। उन्होंने बताया कि कैसे एएमयू की कोचिंग की बदौलत वे आईपीएस बन सकीं। अपनी बात में इंशाअल्लाह और अंत में जज़ाकल्लाह कहकर संदेश समाप्त किया। इसी को लेकर शिकायतकर्ता संगठन ने उनके आधिकारिक पद पर रहते हुए धार्मिक अभिव्यक्तियों के इस्तेमाल पर सवाल उठाए हैं।

    कौन हैं IPS बुशरा बानो?

    बुशरा बानो उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से ताल्लुक रखती हैं और उनका शैक्षणिक संबंध अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) से रहा है। वह AMU की रेजिडेंशियल कोचिंग एकेडमी से भी जुड़ी रही हैं। बुशरा ने मैनेजमेंट में PhD की और UGC NET-JRF भी क्वालिफाई किया। सिविल सेवा में आने से पहले वह भारत और सऊदी अरब में शिक्षण से जुड़ी रहीं। उन्होंने सऊदी अरब की एक यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर भी काम किया था। उनकी कहानी इसलिए भी चर्चा में रही है क्योंकि उन्होंने परिवार और बच्चों की जिम्मेदारियों के बीच UPSC की तैयारी जारी रखी।

    दो बार पास की UPSC परीक्षा

    बुशरा बानो ने 2018 की UPSC सिविल सर्विस एग्जाम में 277वीं रैंक हासिल की थी। उस समय उन्हें इंडियन रेलवे ट्रैफिक सर्विसेज (IRTS) आवंटित हुई थी। इसके बाद उन्होंने दोबारा UPSC परीक्षा दी और 234वीं रैंक हासिल की। इस बार उनका चयन भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के लिए हुआ और उन्हें पश्चिम बंगाल कैडर मिला। उनकी UPSC यात्रा के दौरान गर्भावस्था और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच परीक्षा देने की कहानी भी मीडिया में काफी चर्चा में रही है।

    SDM से IPS तक का सफर

    IPS बनने से पहले बुशरा बानो उत्तर प्रदेश प्रशासन में भी काम कर चुकी हैं। वह फिरोजाबाद में SDM के तौर पर तैनात रही थीं। IPS में शामिल होने के बाद उन्होंने पश्चिम बंगाल में विभिन्न जिम्मेदारियां संभालीं। इससे पहले वह Hooghly Rural में ASP के पद पर तैनात थीं। जून 2026 में पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से कई IPS अधिकारियों के प्रमोशन के दौरान बुशरा बानो को भी एडिशनल SP के पद पर प्रमोट किया गया। उन्हें खड़गपुर, पश्चिम मेदिनिपुर में एडिशनल एसपी के पद पर पोस्ट किया गया।

    धार्मिक अभिव्यक्ति को लेकर बहस

    बुशरा बानो के वीडियो को लेकर उठे विवाद ने सरकारी अधिकारियों की सार्वजनिक भाषा और निजी धार्मिक पहचान के बीच संतुलन पर बहस को जन्म दिया है। कुछ लोगों का सवाल है कि सरकारी पद पर रहते हुए अधिकारी की सार्वजनिक बातचीत में धार्मिक रूप से पहचाने जाने वाले शब्दों से बचना चाहिए। इस मामले में फिलहाल एक शिकायत दर्ज किए जाने की बात सामने आई है। फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

    Previous articleGanesh Chaturthi 2026 Vrat: गणेश चतुर्थी पर जरूर पढ़ें ये 2 कथाएं, दूर होंगे जीवन के विघ्न!
    Next articleHisar Crime News: हिसार में पूर्व सरपंच की संदिग्ध हालात में मौत, बेटे पर आरोप, पुलिस ने रुकवाया अंतिम संस्कार

    Amit Upadhyay

    Amit Upadhyay is an accomplished journalist with nearly a decade of versatile experience spanning print and digital media. He is currently leading the National Desk as Chief Sub Editor for ITV’s Aaj Samaaj Website. Armed with Bachelor’s and Master’s degrees in Journalism, Amit’s distinguished career includes foundational roles at Amar Ujala, Sandhya Times (Times Group) and Dainik Bhaskar, where he drove international and national news operations. He later expanded his digital footprint during the pandemic with ABP News managing extensive verticals. He spent 4 years establishing deep expertise in health journalism at News18 India.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहिमाचल में सोना-चांदी खरीदने से पहले जरूर देखें ये भाव
    Next Article स्कूलों में नशे के खिलाफ मान सरकार की नई पहल, विद्यार्थियों को सिखाए जा रहे बचाव के वैज्ञानिक तरीके
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      Delhi News: ब्रिक्स समिट की सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल ने हथियार के साथ बनाई रील, दिल्ली पुलिस ने किया सस्पेंड | Delhi

      September 14, 2026

      पीछे सोता रहा ड्राइवर, यात्री ने किया कुछ ऐसा; वायरल वीडियो देख हर किसी के उड़े होश

      September 13, 2026

      आज है गणेश चतुर्थी का त्योहार, जानें आपके शहर में बैंक और स्कूल खुले रहेंगे या बंद

      September 13, 2026

      आज जारी होगी लाडली बहना योजना की 40वीं किस्त, जानें कितने रूपये आएंगे खाते में?

      September 13, 2026

      15 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची, दिल्ली स्वरूप नगर में भीषण अग्निकांड, पड़ोसी घर के 6 लोग धुएं से प्रभावित | Crime

      September 13, 2026

      BRICS Summit 2026: आज खत्म होगा 18वां शिखर सम्मेलन, ‘डायलॉग और डिप्लोमेसी’ पर जोर | National

      September 13, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      स्कूलों में नशे के खिलाफ मान सरकार की नई पहल, विद्यार्थियों को सिखाए जा रहे बचाव के वैज्ञानिक तरीके

      By श्वेता चौहानSeptember 14, 2026

      पंजाब सरकार ने साक्ष्य-आधारित नशा रोकथाम पाठ्यक्रम के लिए सीईजीए बर्कले, नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत…

      ‘अस्सलामुअलैकुम’ से शुरू, ‘जज़ाकल्लाह’ पर खत्म IPS बुशरा बानो का वीडियो, वायरल होने के बाद क्यों मचा बवाल? | National

      September 14, 2026

      हिमाचल में सोना-चांदी खरीदने से पहले जरूर देखें ये भाव

      September 14, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.