Close Menu
    What's Hot

    हिमाचल के चंबा में बारिश का कहर, 64 मकान और आठ दुकानें क्षतिग्रस्त, 22 वाहन दबे

    July 28, 2026

    क्या बेडरूम में रख सकते हैं लाफिंग बुद्धा, आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती? – News18 हिंदी

    July 28, 2026

    कब और कहां होगी रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी, जानें यहां

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      हिमाचल के चंबा में बारिश का कहर, 64 मकान और आठ दुकानें क्षतिग्रस्त, 22 वाहन दबे

      July 28, 2026

      यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन की रिपोर्ट, आर्थिक तंगी के कारण समय से पहले बूढ़ा हो रहा दिमाग

      July 28, 2026

      कमाऊ पत्नी नहीं दे सकती दोहरी वित्तीय मार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने अंतरिम मेंटेनेंस घटाकर आधा किया

      July 28, 2026

      Supreme Court Orders: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, हिरासत में लिए गए छात्रों को रिहा करने का निर्देश | National

      July 28, 2026

      Canada Drug Bust: कनाडा में 950 करोड़ रुपये के ड्रग्स जब्त, पंजाबी मूल के 19 लोग गिरफ्तार, तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ | Punjab

      July 28, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, July 28
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»जॉनसन एंड जॉनसन देगी 550 करोड़ रुपये का मुआवजा, मुकदमों को खत्म करना मकसद, आरोपों को नकारा
    दुनिया

    जॉनसन एंड जॉनसन देगी 550 करोड़ रुपये का मुआवजा, मुकदमों को खत्म करना मकसद, आरोपों को नकारा

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJuly 28, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    J&J Cancer Lawsuits: हेल्थकेयर प्रॉडक्ट बनाने वाली दुनिया की दिग्गज कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन ने बेबी पाउडर से होने वाले कैंसर के मामलों से जुड़े मुकदमों को निपटाने के लिए 5.5 अरब डॉलर (लगभग 52,000 करोड़ रुपये) का मुआवजा देने की पेशकश की है। अमेरिका में हजारों लोगों ने यह दावा करते हुए मुकदमा दायर किया है कि कंपनी के टेल्कम पाउडर और अन्य प्रॉडक्ट के इस्तेमाल की वजह से उन्हें कैंसर की बीमारी हुई है।

    मुकदमों को खत्म करना है मकसद

    कंपनी का प्रस्ताव का मकसद उन मुकदमों को खत्म करना है, जिनसे वह काफी समय से मुसीबत में है। हालांकि, कंपनी ने टाल्क-आधारित प्रॉडक्ट के इस्तेमाल से कैंसर होने की बात से इनकार किया है। साथ ही, उसने अपने बेबी पाउडर का फॉर्मूला बदल दिया है।

    ‘आरोपों में कोई दम नहीं’

    कंपनी के कानूनी मामलों के वाइस प्रेसीडेंट एरिक हास ने सोमवार को कहा कि आरोपों में ‘कोई दम नहीं’ है और जॉनसन एंड जॉनसन मामले के पूरी तरह से समाधान के लिए तैयार है। जॉनसन एंड जॉनसन ने कहा कि लगभग 76,000 मामलों का निपटारा किया जाएगा, जिनमें से ज्यादातर मामले टाल्क से जुड़े दावों के हैं। कंपनी ने कहा कि वह अगले साल 300 करोड़ रुपये तक ऑफर करेगी और 2028 तक कोई बकाया नहीं रहेगा।

    ‘लीगल कंपनियों को स्वीकार करना होगा प्रस्ताव’

    जॉनसन एंड जॉनसन ने कहा कि इस प्रस्ताव को अंतिम रूप देने से पहले, राज्य और संघीय अदालतों में ओवेरियन कैंसर के 95% दावों का प्रतिनिधित्व करने वाली कानूनी फर्मों को इसे स्वीकार करना होगा। हास ने एक बयान में कहा कि कंपनी को भरोसा है कि अगर मामला और आगे बढ़ता, तो भी “आखिरकार जीत कंपनी की ही होती”, ठीक वैसे ही जैसे अब तक कोर्ट में सुने गए ज्यादातर मामलों में हुई है। उन्होंने आगे कहा कि प्रस्तावित समाधान से “कंपनी इस मामले को पीछे छोड़ सकेगी” और जॉनसन एंड जॉनसन “जान बचाने वाली दवाएं और उपकरण बनाने के अपने मिशन पर ध्यान केंद्रित कर सकेगी।”

    कंपनी पर हजारों मुकदमे लंबित

    कंपनी पर अमेरिका में कई मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। लोगों ने इसके प्रोडक्ट्स से कैंसर होने की बात कही हैं। पिछले साल अक्टूबर के महीने में लॉस एंजिल्स के कोर्ट ने एक महिला के परिवार को करीब 8,749 करोड़ रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया था जिसकी कैंसर से मौत हो गई थी। साल 2021 में इस महिला की मेसोथेलियोमा से मौत हो गई थी, जिसके बाद परिवार ने दावा किया था कि इस कंपनी के टैल्क बेस्ड बेबी पाउडर में एस्बेस्टस फाइबर मौजूद होते हैं जिससे कैंसर का खतरा होता है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइंग्लैंड दौरे की शर्मनाक हार के बाद मचा बवाल, टीम इंडिया के सहायक कोच ने छोड़ा पद-रिपोर्ट | Sports
    Next Article WATCH VIDEO: नोएडा सेक्टर 16 में मेट्रो पिलर के नीचे का डिवाइडर गिरा, मूसलाधार बारिश से दिल्ली-एनसीआर बेहाल | National
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      Instamart के सीईओ ने दिया इस्तीफा, नंदिता बनीं नई CEO, अचानक आया फैसला

      July 28, 2026

      मामूली गिरावट पर बंद हुआ स्टॉक मार्केट

      July 28, 2026

      15 अगस्त पर Flipkart की बंपर सेल, जानें कब से होगा शुरू और कितना डिस्काउंट

      July 28, 2026

      एयर इंडिया को जबरदस्त झटका, 22,238 करोड़ रुपये का नुकसान, डूबेगी कंपनी?

      July 28, 2026

      अगर आपका Bank of Baroda में खाता है, तो तुरंत बदलें अपने फोन की ये Settings

      July 28, 2026

      TAX नहीं देते? फिर भी भरें इनकम टैक्स रिटर्न, मिलेंगे ये फायदे

      July 27, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      हिमाचल के चंबा में बारिश का कहर, 64 मकान और आठ दुकानें क्षतिग्रस्त, 22 वाहन दबे

      By अंकित कुमारJuly 28, 2026

      Himachal Weather: लगातार बारिश के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और मलबा आने की आशंका…

      क्या बेडरूम में रख सकते हैं लाफिंग बुद्धा, आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती? – News18 हिंदी

      July 28, 2026

      कब और कहां होगी रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी, जानें यहां

      July 28, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.