नई दिल्ली. केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2026 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने CTET के 22वें एडिशन की नई परीक्षा तारीखों की घोषणा कर दी है. बोर्ड की तरफ से इस बात की जानकारी दी गई है कि परीक्षा को साल के अंत में आयोजित किया जाएगा. सोमवार, 14 सितंबर को जारी सार्वजनिक सूचना में बताया गया कि CTET 2026 परीक्षा को 12 और 13 दिसंबर को कराया जाएगा. पहले इसी महीने कराया जाना था लेकिन स्थगित कर दिया गया था.
CBSE ने परीक्षा की जानकारी सबसे साथ साझा करते बताया कि इसमें बैठने वाले अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा शहर और परीक्षा की तारीख की जानकारी परीक्षा से करीब 15 दिन पहले मिल जाएगी. CTET की आधिकारिक वेबसाइट पर इसे उपलब्ध कराया जाएगा. जो भी इन परीक्षा में बैठने वाले हैं उन सभी उम्मीदवारों को परीक्षा से जुड़ी हर अपडेट को चेक करते रहना होगा. इसके लिए CTET पोर्टल पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है.
आपको बता दें कि CTET 2026 ने जो शुरुआती अधिसूचना जारी की थी उसके मुताबिक परीक्षा को 6 सितंबर 2026 को कराया जाना था. इसे लेकर CBSE की तरफ से इसी साल मई में एक नोटिफिकेशन भी जारी किया था. इसके लिए 11 मई से 10 जून तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चलाई गई थी. परीक्षा प्रक्रिया के दौरान सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद आवेदन का मौका कुछ योग्य अभ्यर्थियों के लिए दोबारा खोला गया. इस आदेश के बाद CBSE की तरफ से 25 अगस्त से 1 सितंबर 2026 तक CTET एपलिकेशन पोर्टल दोबारा खेल दिया गया था. जैसे ही आवेदन करने की प्रकिया को दोबारा खोला गया तो अभ्यर्थियों की संख्या काफी ज्यादा बढ़ गई. इसी की वजह से सितंबर की जगह जो परीक्षा कराने की तारीख जारी की गई थी इसे आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया.
बोर्ड की तरफ से परीक्षा में बैठने वाले अभ्यार्थिओं के लिए एडमिट कार्ड को लेकर भी जानकारी दी गई है. CTET 2026 का एडमिट कार्ड परीक्षा से दो दिन पहले डाउनलोड किया जा सकेगा. यह आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा. अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें. अब CTET 2026 की परीक्षा 12 और 13 दिसंबर को आयोजित होगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपनी तैयारी जारी रखते हुए CBSE की ओर से जारी होने वाली आगामी सूचनाओं पर नजर रखनी चाहिए.

