Close Menu
    What's Hot

    वंदे मातरम गाने को लेकर गृह मंत्रालय के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज

    March 25, 2026

    धारूहेड़ा के इस वार्ड से कब हटेंगे मौत के खंभे

    March 25, 2026

    नेचुरल गैस और पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स डिस्ट्रीब्यूशन आॅर्डर 2026 लागू, घर के पास पीएनजी पाइपलाइन, तो कनेक्शन लेना ही होगा

    March 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      वंदे मातरम गाने को लेकर गृह मंत्रालय के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज

      March 25, 2026

      नेचुरल गैस और पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स डिस्ट्रीब्यूशन आॅर्डर 2026 लागू, घर के पास पीएनजी पाइपलाइन, तो कनेक्शन लेना ही होगा

      March 25, 2026

      ईरान बोला- अमेरिका के खोखले वादों का दौर खत्म हुआ, ताकत होती तो जीत चुका होता

      March 25, 2026

      देश के इस राज्य में 40 साल बाद होगी राष्ट्रीय बेडमिंटन चैंपियनशिप

      March 25, 2026

      पश्चिम एशिया के हालात पर जारी सर्वदलीय बैठक का टीएमसी ने किया बहिष्कार, राहुल गांधी भी नहीं होंगे शामिल

      March 25, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, March 25
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Dada Lakhmi Part-2 Movie: हरियाणवी दर्शकों के खुशख़बरी, फिल्म दादा लखमी के दूसरे पार्ट की रुपरेखा तैयार
    Breaking News

    Dada Lakhmi Part-2 Movie: हरियाणवी दर्शकों के खुशख़बरी, फिल्म दादा लखमी के दूसरे पार्ट की रुपरेखा तैयार

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJanuary 1, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link
    Dada Lakhmi Part-2 Movie

    Dada Lakhmi Movie: हरियाणा के सूर्य कवि पंडित लखमी चंद पर बनी फिल्म को दूसरा पार्ट जल्द ही दर्शकों को देखने को मिलेगा। एक इन्टरव्यू में इस फिल्म के मुख्य अभिनेता और बॉलीवुड में अपना लोहा मनवा चुके यशपाल शर्मा ने कहा कि निश्चित रूप से इस की रूपरेखा लगभग तैयार है।

    उन्होंने कहा है कि पहली पार्ट से भी बड़ी फिल्म बनाने का सपना है। बजट को लेकर कुछ समस्या है। कुछ लोगों ने इसमें पैसा लगाने का प्रस्ताव दिया है। परंतु हम लोग उन के साथ मिलकर ही आगे बढ़ेंगे जिनकी रूह में हरियाणवी बसती हो। यह फिल्म मिशन है, व्यापार नहीं है। 

    दादा लखमी के निर्माण और रिलीज के दौरान पैसों को लेकर अफवाहों पर उन्होंने कहा कि जिसको न बिजनेस का और न ही फिल्म निर्माण व वितरण का ज्ञान है, वे ही इधर उधर की बातें कर रहे हैं। वे दुराग्रह व पूर्वाग्रह से ग्रसित हैं। मैं यह चुनौती देता हूं कि कोई हरियाणा जैसे छोटे क्षेत्र में फिल्म से करोड़ों कमा कर दिखाये। ये सब बचकाना बाते हैं, जिनका कोई आधार नहीं है।

    यशपाल शर्मा ने कहा कि हरियाणा की माटी का मुझ पर कर्ज है, मुझे नहीं पता मैं कितना यह कर्ज उतार पाऊंगा। उन्होंने बताया कि इस समय वह अभिनय में बहुत व्यस्त हैं। अक्षय कुमार, आमिर खान जैसे कलाकारों के साथ भी फिल्में फ्लोर पर हैं, इनमें वेलकम 3, चंदू चैंपियन, अफगानी स्नो इत्यादि हैं। 

    कुछ वेब सीरीज भी शर्मा कर रहे हैं, जिनकी विषय वस्तु को वह लीक से हट कर बताते हैं। उन्होंने बताया कि एक पंजाबी फिल्म कुड़ी हरियाणे वल दी के सिलसिले में यहां आया हूं। फिल्म हरियाणा की एक लड़की की कहानी है। फिल्म में यशपाल शर्मा का किरदार मुख्य अदाकारा सोनम बाजवा के पिता का है। सभी लोग पूरी मेहनत से फिल्म बना रहे हैं। 

    मैं पाठकों को यही कहना चाहूंगा कि दादा लखमी की तरह इस फिल्म को भी अपना भरपूर प्यार दें। दादा लखमी हरियाणवी फिल्मों के इतिहास में मील का पत्थर साबित हुई, क्या आपको ऐसा आभास था पर उन्होंने कहा कि दादा लखमी को केवल हरियाणा में ही देखा और सराहा नहीं गया है बल्कि दूसरे राज्यों में भी खूब प्यार मिला है। 

    उन्होंने कहा कि दर्शकों ने दादा लखमी को एक त्यौहार की तरह बना दिया। दूर दराज से लोग थियेटरों में देखने के लिए आते। इसके अलावा अन्य प्लेटफॉर्म पर भी दर्शकों ने फिल्म को खूब देखा। फिल्म समालोचकों ने इसे अनूठी बायोपिक कह कर इसकी प्रशंसा की। मेरे पास लोगों के जो संदेश आ रहे हैं, उससे निर्माण से जुड़े सभी लोग अभिभूत हैं और हम उन सभी संदेशों को प्रकाशित करने की योजना बना रहे हैं।

    source https://www.nayaharyana.com/2024/01/dada-lakhmi-part-2-movie.html

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleWeather Update Live : हरियाणा में कोल्ड वेव से शुरुआत हुई नए साल की, इन 14 में मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
    Next Article इनेलो का सबसे बड़ा महिला चेहरा बन रही सुनैना चौटाला, उचाना में अपने दम पर कर दिया सबसे सफल आयोजन
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    वंदे मातरम गाने को लेकर गृह मंत्रालय के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज

    March 25, 2026

    नेचुरल गैस और पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स डिस्ट्रीब्यूशन आॅर्डर 2026 लागू, घर के पास पीएनजी पाइपलाइन, तो कनेक्शन लेना ही होगा

    March 25, 2026

    ईरान बोला- अमेरिका के खोखले वादों का दौर खत्म हुआ, ताकत होती तो जीत चुका होता

    March 25, 2026

    देश के इस राज्य में 40 साल बाद होगी राष्ट्रीय बेडमिंटन चैंपियनशिप

    March 25, 2026

    पश्चिम एशिया के हालात पर जारी सर्वदलीय बैठक का टीएमसी ने किया बहिष्कार, राहुल गांधी भी नहीं होंगे शामिल

    March 25, 2026

    विपक्षी सांसदों ने एलपीजी सप्लाई के मुद्दे पर संसद परिसर में किया विरोध प्रदर्शन

    March 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    वंदे मातरम गाने को लेकर गृह मंत्रालय के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज

    By अंकित कुमारMarch 25, 2026

    Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम गाने को लेकर गृह मंत्रालय के सर्कुलर के खिलाफ दायर…

    धारूहेड़ा के इस वार्ड से कब हटेंगे मौत के खंभे

    March 25, 2026

    नेचुरल गैस और पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स डिस्ट्रीब्यूशन आॅर्डर 2026 लागू, घर के पास पीएनजी पाइपलाइन, तो कनेक्शन लेना ही होगा

    March 25, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.