Close Menu
    What's Hot

    करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं अजिंक्य रहाणे, आलीशान बंगला, महंगी गाड़ियां, ब्रांड एंडोर्समेंट और कहां से कमाते हैं पैसे | Sports

    July 31, 2026

    40 लाख महिलाएं 1 अगस्त को पहली बार सम्मान राशि प्राप्त करने के लिए पंजीकरण करा रही हैं: मुख्यमंत्री मान

    July 31, 2026

    अमृतपाल का करीबी विक्रम सिंह 5 दिन के रिमांड पर

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      अमृतपाल का करीबी विक्रम सिंह 5 दिन के रिमांड पर

      July 31, 2026

      Ramayana Trailer: ‘रामायण’ के ट्रेलर से क्यों गायब ‘हनुमान’ सनी देओल ? जानिए मेकर्स ने क्या दी सफाई | National

      July 30, 2026

      सूरज हत्याकांड में गवाह कांस्टेबल दिनेश सस्पेंड

      July 30, 2026

      देश के 1 लाख से ज्यादा स्कूल सिर्फ एक शिक्षक के भरोसे

      July 30, 2026

      मिस्र में डामिएटा पोर्ट पर अमेरिकी गैस टैंकर पर ड्रोन अटैक

      July 30, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, July 31
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»रोहतक में पैसों के लेन-देन में युवक की हत्या, परिजनों ने शव सड़क पर रखकर लगाया जाम
    हरियाणा

    रोहतक में पैसों के लेन-देन में युवक की हत्या, परिजनों ने शव सड़क पर रखकर लगाया जाम

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJuly 31, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Rohtak News: मृतक की मां रानी देवी ने बताया कि सुनील का उसके दोस्तों ने ही अपहरण कर हत्या की है।
    Rohtak News: मृतक की मां रानी देवी ने बताया कि सुनील का उसके दोस्तों ने ही अपहरण कर हत्या की है।

    2 दिन पहले हुआ था सुनील का अपहरण, बेरी हेड पर नहर से मिला शव
    (मेरा हरियाणा), रोहतक: जिले के काठ मंडी निवासी युवक का 28 जुलाई को अपहरण किया गया था, जिसका आज बेरी हेड पर नहर से शव मिला है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंपा। परिजनों ने शव रोड पर रखकर जाम लगाते हुए हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की।

    28 जुलाई को सुनील का हुआ था अपहरण

    मृतक की पहचान काठ मंडी निवासी 26 वर्षीय सुनील के रूप में हुई, जो 28 जुलाई की रात करीब 1 बजे अपने दोस्त सुमित, कौशल और सन्नी के साथ पुल के नीचे बैठा हुआ था। इसी समय एक काले रंग की स्कोर्पियो गाड़ी आई और उसमें से 4 युवक उतरे, जिन्होंने हथियारों के दम पर सुनील का अपहरण कर लिया।

    काफी तलाश करने के बाद भी नहीं लगा सुराग

    मृतक के भाई नीरज ने बताया कि आरोपियों के हाथ में डंडे और हथियार थे, जिनके बल पर जबरन सुनील का अपहरण किया गया। सुनील के पास जो फोन था, वह भी बंद आ रहा था। काफी तलाश करने के बाद भी जब सुनील का पता नहीं लगा तो पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।


    Haryana News देश का स्पोर्ट्स पावर हाउस बना हरियाणा 86894

    मृतक के भाई ने 4 लोगों पर लगाया हत्या का आरोप

    मृतक के भाई नीरज ने सुनील के अपहरण और हत्या का आरोप 4 लोगों पर लगाया है। जिनमें सर्वेश, तनवीर निवासी राम नगर, दीपक उर्फ साहील छिकारा निवासी नजदीक सुनारिया चौक और कार्तिक उर्फ छुटन शामिल है। चारों ने मिलकर पहले अपहरण किया और बाद में हत्या कर शव नहर में फेंक दिया।

    पुलिस के आश्वासन पर खोला जाम

    मृतक की मां रानी देवी ने बताया कि सुनील का उसके दोस्तों ने ही अपहरण कर हत्या की है। जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, वह संस्कार नहीं करेंगे। पुलिस ने मामले में परिजनों को आरोपियों को जल्द काबू करने का आश्वासन देते हुए जाम को खुलवाया।

    जल्द पुलिस गिरफ्त में होंगे आरोपी

    शिवाजी कॉलोनी थाना इंचार्ज राकेश ने बताया कि 2 दिन पहले एक युवक के अपहरण की शिकायत दर्ज हुई थी, जिसका शव आज बेरी हेड पर नहर से मिला है। युवक का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। जल्द ही इस मामले में जो भी आरोपी हैं, उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत का बांग्लादेश दौरा होगा या नहीं? BCB अध्यक्ष तमीम इकबाल ने दिया बड़ा अपडेट | Sports
    Next Article अमृतपाल का करीबी विक्रम सिंह 5 दिन के रिमांड पर
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    दिल्ली से नोएडा-गाजियाबाद तक बारिश का अटैक, अगले 5 दिन मौसम का ‘ट्विस्ट’, IMD ने किया अलर्ट

    July 30, 2026

    पंजाब-हरियाणा में सरकारी छुट्टी, अहमदाबाद में बारिश का अलर्ट, स्कूल हॉलिडे पर जानें अपडेट

    July 30, 2026

    सड़क पार कर रहा था शख्स, तेज रफ्तार में आई कार, मारी ऐसी चक्कर 50 फीट दूर जाकर गिरा, CCTV में कैद वीडियो

    July 30, 2026

    100 कैमरे, 10 DSP समेत 800 पुलिस जवान, नूंह में ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा के लिए कड़ी सुरक्षा, 3 साल पहले हुआ था खूब बवाल

    July 30, 2026

    हरियाणा के कुरुक्षेत्र चलती कार में लगी आग, ड्राइवर ने कूद कर बचाई जान

    July 30, 2026

    हाउस टैक्स समय पर, लेकिन सफाई नहीं…अंबाला के न्यू शिवपुरी में बदबू के बीच जीने को मजबूर लोग

    July 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं अजिंक्य रहाणे, आलीशान बंगला, महंगी गाड़ियां, ब्रांड एंडोर्समेंट और कहां से कमाते हैं पैसे | Sports

    By परवेश चौहानJuly 31, 2026

    अजिंक्य रहाणे ने लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व…

    40 लाख महिलाएं 1 अगस्त को पहली बार सम्मान राशि प्राप्त करने के लिए पंजीकरण करा रही हैं: मुख्यमंत्री मान

    July 31, 2026

    अमृतपाल का करीबी विक्रम सिंह 5 दिन के रिमांड पर

    July 31, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.