Close Menu
    What's Hot

    IMD Weather Alert: रविवार की छुट्टी का मजा बारिश ना कर दे किरकिरा, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में बदलेगा मौसम, तेज हवाओं का अलर्ट | State

    August 2, 2026

    IMD Weather Alert: कहीं धूमने का है प्लान तो जान लीजिए रविवार 2 अगस्त के मौसम का हाल | National

    August 2, 2026

    IMD Weather Alert: कई राज्यों में आज झमाझम बारिश, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में कैसा रहेगा मौसम? जानिए वेदर अपडेट

    August 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      IMD Weather Alert: कहीं धूमने का है प्लान तो जान लीजिए रविवार 2 अगस्त के मौसम का हाल | National

      August 2, 2026

      जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले में घायल दूसरे मजदूर ने भी तोड़ा दम

      August 1, 2026

      नेपाल के पर्वतारोही निर्मल पुर्जा की मौत

      August 1, 2026

      वकील ने मकान मालकिन को मारी गोली, मकान का कब्जा लेने पहुंची थी महिला, पुलिस के सामने दिया वारदात को अंजाम

      August 1, 2026

      अजीत डोभाल बोले- आजादी का मतलब मनमानी नहीं, जिम्मेदारी है

      August 1, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, August 2
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»IMD Weather Alert: कहीं धूमने का है प्लान तो जान लीजिए रविवार 2 अगस्त के मौसम का हाल | National
    Breaking News

    IMD Weather Alert: कहीं धूमने का है प्लान तो जान लीजिए रविवार 2 अगस्त के मौसम का हाल | National

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारAugust 2, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    2 अगस्त रविवार के मौसम का हाल

    IMD Weather Alert: देश भर में मानसून ने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया है. अगस्त का महीना वैसे भी भारी बारिश की सौगात लेकर आता है. देश के कई राज्य इस समय बारिश की वजह से परेशान हैं. झमाझम लगातार हुई बारिश से 15 से ज्यादा राज्य में जन जीवन प्रभावित हो चुका है.  मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की तरफ से 2 अगस्त कई राज्यों में फिर से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. दक्षिण-पूर्व राजस्थान और आसपास बना निम्न दबाव का क्षेत्र को इसक पीछे की वजह बताया जा रहा है. अगले 24 घंटे उत्तर भारत से लेकर पश्चिमी तट, मध्य भारत, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत तक इसकी चपेट में आ सकते हैं.

    रविवार को मौसम विभाग की तरफ से कई राज्यों में झमाझम बारिश के साथ आंधी, बिजली और तेज हवाएं चलने की आशंका जताई गई है. इन सभी इलाकों के लिए चेतावनी जारी करते हुए कहा गया है कि जलभराव, भूस्खलन और अचानक बाढ़ जैसी स्थिति भी बन सकती है.

    आईएमडी की तरफ से दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, गुजरात, कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और अंडमान-निकोबार में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा कर्नाटक, राजस्थान, केरल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल-सिक्किम में कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. गुजरात को लेकर खास अलर्ट जारी किया गया है यहां कुछ हिस्सों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है.

    देश की राजधानी दिल्ली में रविवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे. यहां कई जगहों पर हल्की से औसत बरसात देखने को मिल सकती है. जबकि कई स्थानों पर तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है. बारिश होने की वजह से लोगों को उमस से राहत मिलेगी. सड़कों पर सुबह और शाम दोनों ही समय निकलने से बचें क्योंकि बारिश की वजह से ट्रैफिक जाम के साथ जलभराव की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

    मानसून का असर उत्तर प्रदेश पर भी पड़ता दिख रहा है. 2 अगस्त, रविवार को दिन पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है. वहीं इसका असर पश्चिमी यूपी में देखने को मिलने वाला है. गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं को लेकर मौसम विभाग की तरफ से खास अलर्ट जारी किया गया है. पिछले कई दिनों से हुई लगातार बारिश की वजह से नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है. इसकी वजह से निचले इलाकों बसे शहरों के लोगों को खास कर किसानों को सावधान रहने की सलाह दी गई है.

    लगातार हो रही बारिश की वजह से उत्तराखंड में भूस्खलन, चट्टान गिरने और सड़कें बाधित होने की घटना हो सकती है. ऐसे में यहां घूमने जाने की योजना बनाने वालों को सावधान किया गया है. उत्तराखंड में अगले 24 घंटे काफी मुश्किल हो सकते हैं. जिन भी श्रद्धालुओं ने चारधाम के यात्रा की योजना बनाई हुई है उनके लिए निर्देश है कि वो मौसम अपडेट पर लगातार नजर रखें

    मानसून बिहार में भी पूरी तरह से सक्रिय है और रविवार को तो खास अलर्ट जारी किया है. यहां कई हिस्सों में जोरदार बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना भी जताई जा रही है. पिछले कुछ दिन हुई लगातार बारिश ने कई जिलों में जलभराव जैसे हालात पैदा कर दिए हैं. लोगों से मौसम विभाग ने ऐसे मौसम में खुले मैदान और पेड़ों के नीचे खड़े न होने की अपील की है.

    2 अगस्त, रविवार झारखंड में भारी मात्रा में बारिश होने की आशंका जताई गई है. गरज-चमक के साथ कई जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती हैं. बारिश के साथ ही बिजली गिरने की भी आशंका है. लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है. अगर जरूरत ना हो तो घर में ही रहे अनावश्यक यात्रा से बचे

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleIMD Weather Alert: कई राज्यों में आज झमाझम बारिश, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में कैसा रहेगा मौसम? जानिए वेदर अपडेट
    Next Article IMD Weather Alert: रविवार की छुट्टी का मजा बारिश ना कर दे किरकिरा, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में बदलेगा मौसम, तेज हवाओं का अलर्ट | State
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले में घायल दूसरे मजदूर ने भी तोड़ा दम

      August 1, 2026

      नेपाल के पर्वतारोही निर्मल पुर्जा की मौत

      August 1, 2026

      वकील ने मकान मालकिन को मारी गोली, मकान का कब्जा लेने पहुंची थी महिला, पुलिस के सामने दिया वारदात को अंजाम

      August 1, 2026

      अजीत डोभाल बोले- आजादी का मतलब मनमानी नहीं, जिम्मेदारी है

      August 1, 2026

      केंद्र ने कहा- एथेनॉल न मिलाते तो लोगों को होता नुकसान, कीमत होती 125 रुपये लीटर, लोगों को हुआ फायदा

      August 1, 2026

      Jammu Kashmir Cloudburst: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटा, कई दुकानें तिनके की तरह बहीं, राजौरी में भूस्खलन | National

      August 1, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      IMD Weather Alert: रविवार की छुट्टी का मजा बारिश ना कर दे किरकिरा, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में बदलेगा मौसम, तेज हवाओं का अलर्ट | State

      By परवेश चौहानAugust 2, 2026

      दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में बदलेगा मौसम नई दिल्ली. देश भर में जहां बारिश…

      IMD Weather Alert: कहीं धूमने का है प्लान तो जान लीजिए रविवार 2 अगस्त के मौसम का हाल | National

      August 2, 2026

      IMD Weather Alert: कई राज्यों में आज झमाझम बारिश, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में कैसा रहेगा मौसम? जानिए वेदर अपडेट

      August 2, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.