Close Menu
    What's Hot

    पप्पू यादव की प्रेस कांफ्रेंस में बवाल, युवक ने चप्पल फेंकी, चाकू भी निकाला

    August 2, 2026

    पहले गला घोंटा, फिर दिया करंट… सनकी पति ने 59 साल की पत्नी को दी दर्दनाक मौत, हत्यारे की तलाश में पुलिस

    August 2, 2026

    Hardik Pandya Video: हार्दिक पंड्या ने मुंडवाया सिर, गर्ल फ्रेंड के साथ वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में आए नजर | Sports

    August 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      पप्पू यादव की प्रेस कांफ्रेंस में बवाल, युवक ने चप्पल फेंकी, चाकू भी निकाला

      August 2, 2026

      बांकीपुर में किस के सिर सजेगा ताज?

      August 2, 2026

      जेलेंस्की ने अमेरिका और यूरोपीय देशों से पैट्रियट मिसाइलें मांगी

      August 2, 2026

      गंदे शब्द बोलने वाली लड़की को PM मोदी ने किया माफ, बेटी की मां ने जताया आभार

      August 2, 2026

      Magh Mela 2027: माघ मेला की तिथियों की घोषणा, मकर संक्रांति को पहला स्नान, इस बार 50 दिन का होगा आयोजन | National

      August 2, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, August 2
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»पहले गला घोंटा, फिर दिया करंट… सनकी पति ने 59 साल की पत्नी को दी दर्दनाक मौत, हत्यारे की तलाश में पुलिस
    हरियाणा

    पहले गला घोंटा, फिर दिया करंट… सनकी पति ने 59 साल की पत्नी को दी दर्दनाक मौत, हत्यारे की तलाश में पुलिस

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाAugust 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    भिवानी: हरियाणा के जिला भिवानी स्थित बवानीखेड़ा कस्बे में एक बुजुर्ग द्वारा अपनी ही पत्नी की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि पहले पति ने अपनी पत्नी के मुंह में कपड़ा ठुंस दिया, फिर गला घोंटा और बाद में उसको करंट लगाया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई. 59 वर्षीय मृतक महिला के 5 बेटा-बेटी हैं.

    जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान पड़ोस के चरखी दादरी जिला के गांव दुधवा निवासी करीब 59 वर्षीय दर्शना के रूप में हुई है. मृतका के भाई राजकुमार ने बताया कि उसकी बहन दर्शना की हत्या की गई है. उसने बताया कि उसका जीजा सनकी किस्म का व्यक्ति है. उसने बेरहमी से बहन की हत्या की है. उसके पास भांजे की पत्नी का फोन आया था. उसने बताया कि दर्शना के मुंह में कपड़ा ठुंसा गया, गला घोंटा गया और करंट लगाकर हत्या की गई है. सिर पर भी चोट मारी गई है. भाई ने बताया कि मृतका को कुल 5 बेटे-बेटी हैं. इससे पहले भी कई बार दोनों के बीच झगड़े हो चुके हैं. दर्शना चूड़ी बेचने का काम करती थी और उसका पति कुछ नहीं करता था.

    मृतका के बेटे हंसराज ने की शिकायत
    पुलिस ने बताया कि अभी यह कंफर्म नहीं है कि किस बात को लेकर विवाद हुआ. हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है. बवानीखेड़ा थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि दर्शना नामक महिला की उसके ही पति रामकिशन ने गला घोंटकर व करंट लगाकर हत्या कर दी. इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मृतका के बेटे हंसराज की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज किया गया है.

    आरोपी पति फरार, जांच में जुटी पुलिस
    उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच के अनुसार दर्शना व रामकिशन की आपस में अनबन हो जाती थी. प्रथम दृष्टता यह भी सामने आया है कि रामकिशन सनकी किस्म का व्यक्ति था, जो अपने आप में ही रहता था और किसी से ज्यादा बातचीत नहीं करता था. अभी आरोपी फरार है, उसको गिरफ्तार करने के लिए टीमें लगी हुई हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि आखिर ये हत्या है या कुछ और.

    News18 न्यूजलेटर

    अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

    खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleHardik Pandya Video: हार्दिक पंड्या ने मुंडवाया सिर, गर्ल फ्रेंड के साथ वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में आए नजर | Sports
    Next Article पप्पू यादव की प्रेस कांफ्रेंस में बवाल, युवक ने चप्पल फेंकी, चाकू भी निकाला
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    ‘मैं Paytm से अकाउंट अपडेट करने आया हूं’… फल विक्रेता को पहले किया गुमराह, फिर उड़ा ले गया 39000

    August 2, 2026

    देर रात बहादुरगढ़ के नाहरा-नाहरी रोड फ्लाईओवर पर कार-बाइक की जोरदार टक्कर, 1 की मौत और अन्य घायल

    August 2, 2026

    लंदन से हरियाणा लाई जाएगी 11वीं सदी की मां सरस्वती की प्रतिमा

    August 2, 2026

    लव मैरिज के 8 साल बाद पति की संदिग्ध मौत, अब पत्नी से पुलिस कर रही पूछताछ

    August 2, 2026

    IMD Weather Alert: कई राज्यों में आज झमाझम बारिश, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में कैसा रहेगा मौसम? जानिए वेदर अपडेट

    August 2, 2026

    रोहतक में इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर शीलू बल्हारा के पूरे परिवार पर केस दर्ज

    August 2, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    पप्पू यादव की प्रेस कांफ्रेंस में बवाल, युवक ने चप्पल फेंकी, चाकू भी निकाला

    By अंकित कुमारAugust 2, 2026

    Pappu Yadav: पप्पू यादव बोले- मेरा का क्या गुनाह है? गुनाह बृजभूषण तिवारी का है,…

    पहले गला घोंटा, फिर दिया करंट… सनकी पति ने 59 साल की पत्नी को दी दर्दनाक मौत, हत्यारे की तलाश में पुलिस

    August 2, 2026

    Hardik Pandya Video: हार्दिक पंड्या ने मुंडवाया सिर, गर्ल फ्रेंड के साथ वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में आए नजर | Sports

    August 2, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.