नई दिल्ली. एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए खिताब पर कब्जा जमाया. पुरुष हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में अपना दबदबा कायम रखता. छठी बार खिताब अपने नाम कर लिया है. गुरुवार (5 नवंबर) को खेले गए फाइनल में भारत ने पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए जापान को 4-1 से हरा दिया.
इस जीत के साथ ही भारत एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में सबसे सफल टीम बन गया है. उसके नाम अब छह खिताब हो गए हैं. दूसरे स्थान पर मौजूद पाकिस्तान ने तीन बार यह ट्रॉफी जीती है. भारतीय टीम इससे पहले 2011, 2016, 2018 (संयुक्त विजेता), 2023 और 2024 में चैंपियन बनी थी. जापान का पहली बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीतने का इंतजार बरकरार है. टीम तीसरी बार फाइनल में पहुंचकर खिताब जीतने से चूक गई. इससे पहले उसे 2013 में पाकिस्तान और 2021 में दक्षिण कोरिया के खिलाफ फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था.
BACK-TO-BACK CHAMPIONS! INDIA DEFEND THEIR CROWN! 🇮🇳🏆
Team India are crowned champions of the Hero Asian Champions Trophy Punjab 2026 after a commanding 4-1 victory over Japan in the Final! The defending champions deliver when it matters most to retain their title on home soil! Their record-extending 6th ACT title!
#HockeyIsBack #HACT2026 #SatSriAkalAsia #IndiaKaGame
— Hockey India (@TheHockeyIndia) November 5, 2026
भले ही भारत ने मुकाबला 4-1 के बड़े अंतर से अपने नाम किया. जापान की ओर से काजुमासा मात्सुमोतो ने मैच के तीसरे मिनट में गोल करके अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी. हाफ टाइम तक जापान की टीम इस बढ़त को बरकरार रखने में सफल रही. तीसरे क्वार्टर में भारत ने वापसी की. शिलानंद लाकड़ा ने 42वें मिनट में गोल करके स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया. इसके बाद चौथे क्वार्टर में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. लगातार तीन गोल दागकर जापान की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. भारत की ओर से दिलप्रीत सिंह ने 47वें मिनट, जुगराज सिंह ने 52वें मिनट और विवेक सागर प्रसाद ने 53वें मिनट में गोल किया.
भारतीय पुरुष हॉकी टीम के लिए यह जीत इसलिए भी खास है, क्योंकि उसने लगातार दूसरे महीने एक बड़ा खिताब अपने नाम किया है. इससे पहले भारतीय टीम ने पिछले महीने नागोया में आयोजित 2026 एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था. एशियन गेम्स के फाइनल में भारत ने दक्षिण कोरिया को हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया था. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए भी अपनी जगह पक्की कर ली थी.

