Sun pharma drugs withdrawal: दिग्गज फार्मा कंपनी सन फार्मा (Sun Pharma) ने अपनी 11 दवाओं को बाजार से वापस मंगाया है। कंपनी के वितरण विभाग ने रिटेलर से इन दवाओं को कंपनी को वापस करने के लिए कहा है। कंपनी ने अपनी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी है। कंपनी ने बताया है कि इसका मकसद इन दवाओं का वितरण बंद करना है।
इन 11 दवाओं में ये शामिल हैं।
- डेपोप्रड (Depopred) 2ml
- ब्रिनोलर (बीकेसी फ्री)
- ब्रिंजोटिम आई ड्रॉप्स 5 एमएल (बीकेसी फ्री)
- लोटेप्रेड 5 एमएल
- लोटेप्रेड 1% आई ड्रॉप्स 5 एमएल
- लोटेप्रेड एलएस 0.2% आई ड्रॉप्स 5 एमएल
- लोटेप्रेड टी
- नेपाप्लाक्ट ओडी आई ड्रॉप्स 3 एमएल
- नेपालैक्ट-जेड
- टोबा-एफ
- नेपालैक्ट ई/डी 5 एमएल
इन दवाओं का इस्तेमाल ग्लूकॉमा, ऑपरेशन के बाद सूजन, एलर्जी की वजह से आंखों में होने वाली बीमारियां और बैक्टेरियल आई इन्फेक्शन में किया जाता है।
विद्ड्रॉअल का कारण नहीं बताया
टीओआई के सवाल का जवाब देते हुए सन फार्मा के प्रवक्ता ने कहा, ”हमने बचाव के तौर पर बाजार से आंखों से संबंधित कुछ दवाओं को वापस मंगाया है। उत्पाद की गुणवत्ता और मरीज की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है।” कंपनी ने हालांकि यह नहीं बताया कि वह इन दवाओं को वापस क्यों मंगा रही है। साथ ही उसने इस बात पर भी कोई टिप्पणी नहीं की कि क्या इन दवाओं की क्वालिटी या मैन्युफैक्चरिंग में कोई समस्या है या नहीं।

