Close Menu
    What's Hot

    अमेरिका-ईरान में शर्तों को लेकर विवाद

    June 15, 2026

    ‘अब हमारे साथ 22 लोकसभा सांसद…’ TMC के बागी सांसदों ने ठोका बड़ा दावा

    June 15, 2026

    भारतीय जहाज विराट 1 ओमान तट के पास दुर्घटनाग्रस्त

    June 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      अमेरिका-ईरान में शर्तों को लेकर विवाद

      June 15, 2026

      भारतीय जहाज विराट 1 ओमान तट के पास दुर्घटनाग्रस्त

      June 15, 2026

      नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी में शामिल होंगे टीएमसी के बागी सांसद

      June 14, 2026

      इमैनुएल मैक्रों और पीएम मोदी के बीच हुई द्विपक्षीय बैठक

      June 14, 2026

      कॉकरोच जनता पार्टी का हैदराबाद और बेंगलुरु में प्रदर्शन

      June 14, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, June 15
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Haryana Family ID Update : अब फैमली आईडी में जोड़े गए तीन नए विकल्प, ऐसे बना सकते हैं फैमली आईडी अलग-अलग
    Breaking News

    Haryana Family ID Update : अब फैमली आईडी में जोड़े गए तीन नए विकल्प, ऐसे बना सकते हैं फैमली आईडी अलग-अलग

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाDecember 6, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    Haryana Family ID Update


    Haryana Parivar Pehchan Patra (PPP): हरियाणा में परिवार पहचान पत्र को लेकर बड़ा अपडेट है। इसके लिए विभाग ने नए तीन विकल्प दे दिए है। जिसमें अब तलाक, मृत्यु और शादी के बाद परिवार पहचान पत्र से सदस्य का नाम हटाया जा सकेगा।

    मानव सूचना एवं संसाधन विभाग ने सदस्य को हटाने के लिए तीन नए विकल्प खोले हैं। इन तीनों विकल्पों के खुलने से परिवार पहचान पत्र में तलाक की स्थिति में सदस्य का नाम परिवार पहचान पत्र से हटाया जा सकेगा।

    इसके साथ ही यदि परिवार के किसी सदस्य की मृत्यु हो जाती है तो मृत्यु प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर उसका नाम हटाना संभव होगा। यदि किसी सदस्य की शादी हो जाती है तो उसका नाम पुरानी फैमिली आईडी से हटाकर उसमें जोड़कर नई आईडी बनाई जा सकती है।

    इनसे संबंधित शिकायतें मानव सूचना एवं संसाधन विभाग में दर्ज कराई जा सकती हैं। उनकी शिकायतें सरल केंद्र और कॉमन सर्विस सेंटरों पर भी ऑनलाइन दर्ज की जाएंगी। इसके लिए संबंधित सदस्य का प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा।

    पिछले तीन माह से विभिन्न कारणों से परिवार पहचान पत्र में किसी भी सदस्य का नाम जोड़ने या हटाने का विकल्प बंद कर दिया गया था। लेकिन अब ये विकल्प फिर से खोल दिए गए हैं। इसके बाद प्रदेश भर में परिवार पहचान पत्र सदस्यों से जुड़ी कई शिकायतों का समाधान संभव हो सकेगा।

    तलाक होने पर सदस्य को हटाने के लिए तलाकशुदा के दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करने होंगे। इसी तरह मृत्यु के बाद भी मृत्यु प्रमाण पत्र अनिवार्य होगा, तभी उस सदस्य का नाम परिवार पहचान पत्र से हटाया जा सकेगा। अगर परिवार में शादी है तो उस सदस्य की अलग फैमिली आईडी भी बनाई जाएगी। अब उनके पुराने परिवार से उनका नाम हटाना संभव होगा।

    पहली शादी के बाद भी न तो नए सदस्य का नाम जुड़ पाता था और न ही शादी होने पर पुराने सदस्य का नाम हट पाता था। इन विकल्पों को विभाग ने पोर्टल पर ही बंद कर दिया था। इसके चलते सभी जिला मुख्यालयों पर शिकायतों का अंबार लग गया। अब इन शिकायतों का समाधान होने के बाद ऑनलाइन सीएससी पर दस्तावेज अपलोड कर ऐसे विकल्पों से जुड़ा काम किया जा सकेगा।

    अब एक ही घर में दो मीटर होने पर फैमिली आईडी अलग-अलग होगी

    अब अगर एक ही घर में रहने वाले सदस्यों को अलग-अलग फैमिली आईडी बनानी है तो उसके लिए दो बिजली मीटर की जरूरत होगी। मीटर नंबर पुरानी फैमिली आईडी में दर्ज होगा। जबकि दूसरा नया बिजली मीटर नई फैमिली आईडी में दर्ज होगा। 

    बिजली मीटर की शर्त ने अलग-अलग परिवार पहचान पत्र बनाने वालों की भी मुश्किलें बढ़ा दी हैं, क्योंकि निगम में पहले से ही बिजली मीटर लगाने के मानक तय किए जा चुके हैं। एक घर में दो मीटर लगाने का नियम नहीं है। इसके चलते अधिकतर परिवार अब कभी मानव सूचना एवं संसाधन विभाग तो कभी बिजली निगम कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं।

    source https://www.nayaharyana.com/2023/12/haryana-family-id-update.html

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleHaryana News: भिवानी में बनेगा NH-709 पर रेलवे ओवरब्रिज, हरियाणा सरकार ने लिया फैसला
    Next Article हरियाणा में ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा’ पोर्टल हुआ लॉन्च, 28 लाख से ज्यादा बुजुर्ग उठा सकते हैं फायदा, ये रहा पोर्टल लिंक
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    अमेरिका-ईरान में शर्तों को लेकर विवाद

    June 15, 2026

    भारतीय जहाज विराट 1 ओमान तट के पास दुर्घटनाग्रस्त

    June 15, 2026

    नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी में शामिल होंगे टीएमसी के बागी सांसद

    June 14, 2026

    इमैनुएल मैक्रों और पीएम मोदी के बीच हुई द्विपक्षीय बैठक

    June 14, 2026

    कॉकरोच जनता पार्टी का हैदराबाद और बेंगलुरु में प्रदर्शन

    June 14, 2026

    देहरादून में भाजपा नेता की हत्या के बाद बवाल, पत्नी ने आरोपियों के घर ईंटें बरसाई, 3 घरों और ट्रैक्टर को भी लगाई आग

    June 14, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    अमेरिका-ईरान में शर्तों को लेकर विवाद

    By अंकित कुमारJune 15, 2026

    US-Iran Agreement : अमेरिका-ईरान में शर्तों को लेकर विवाद अमेरिका ने ईरान का अरबों रुपए…

    ‘अब हमारे साथ 22 लोकसभा सांसद…’ TMC के बागी सांसदों ने ठोका बड़ा दावा

    June 15, 2026

    भारतीय जहाज विराट 1 ओमान तट के पास दुर्घटनाग्रस्त

    June 15, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.