Close Menu
    What's Hot

    MDR का असर दिखना शुरू, एमपी में पेट्रोल पंप नहीं लेंगे UPI से पेमेंट, लोगों की बढ़ेंगी दिक्कतें

    September 20, 2026

    Asian Games 2026: एलावेनिल वालारिवन ने जीता सिल्वर, शूटिंग में भारत की झोली में आया एक और पदक | Sports

    September 20, 2026

    चंडीगढ़ में शराब के ठेके के पास धमाका, दो बदमाशों ने बम जैसी चीज फेंकी, ग्राहकों में मची भगदड़

    September 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      DUSU Election Results 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन के चुनाव के नतीजे घोषित, ABVP की बंपर जीत | खास ख़बर

      September 20, 2026

      जगाधरी में भारी गोलीबारी कर एक व्यक्ति को मौत के घाट उतारा, दो अन्य घायल

      September 19, 2026

      LPG Cylinder Rule: 1 अक्टूबर से सब्सिडी वाले सिलेंडर के लिए आधार बायोमेट्रिक ऑथेंटिफिकेशन होगा जरूरी | National

      September 19, 2026

      मध्य प्रदेश में दर्दनाक हादसा, माता का दर्शन करने गया पूरा परिवार नाले में बहा, 8 लोगों की मौत

      September 19, 2026

      RBI ने महाराष्ट्र के मंत्री बाबासाहेब पाटिल को लातूर DCC बैंक के निदेशक पद से हटाने का दिया आदेश, क्यों किया ऐसा? | National

      September 19, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, September 20
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा के रेवाड़ी में तीन रेलवे फाटकों के स्थान पर बनेगा एकीकृत रेलवे ओवरब्रिज, यातायात होगा सुगम और सुरक्षित
    हरियाणा

    हरियाणा के रेवाड़ी में तीन रेलवे फाटकों के स्थान पर बनेगा एकीकृत रेलवे ओवरब्रिज, यातायात होगा सुगम और सुरक्षित

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाAugust 3, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    HARYANA NEWS: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज चंडीगढ़ में आयोजित बैठक में रेवाड़ी जिले में स्थित तीन व्यस्त रेलवे लेवल क्रॉसिंग के स्थान पर एकीकृत रेलवे ओवरब्रिज (Integrated ROB) के निर्माण को मंजूरी प्रदान की गई। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत शहर में लंबे समय से रेलवे फाटकों के कारण लगने वाले जाम की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित होगा तथा यातायात अधिक सुगम, सुरक्षित और निर्बाध बनेगा।

    हरियाणा स्टेट रोड्स एंड ब्रिजेज डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (HSRDC) द्वारा क्रियान्वित की जाने वाली इस परियोजना की अनुमानित लागत 207.29 करोड़ रुपये है। बैठक में लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा, विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अपूर्व कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

    इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद रेलवे फाटकों के बार-बार बंद रहने से होने वाली देरी समाप्त होगी और वाहनों का आवागमन बिना किसी बाधा के सुचारु रूप से हो सकेगा। इससे आम नागरिकों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड जैसी आपातकालीन सेवाओं को विशेष सुविधा मिलेगी।

    परियोजना के अंतर्गत दो लेन एवं चार लेन रेलवे ओवरब्रिज के साथ आवश्यक स्थानों पर रोड अंडरब्रिज (RUB), सर्विस रोड तथा अन्य आधुनिक आधारभूत सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा। इससे सड़क और रेलवे यातायात पूरी तरह अलग हो जाएगा, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना में उल्लेखनीय कमी आएगी और सड़क सुरक्षा को नई मजबूती मिलेगी।


    1785780535 aryan seth

    यह परियोजना रेवाड़ी शहर में यातायात का दबाव कम करने, यात्रा समय और वाहन संचालन लागत में कमी लाने तथा क्षेत्रीय संपर्क को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। साथ ही, इससे औद्योगिक, व्यापारिक एवं शहरी विकास को भी नई गति मिलेगी, जिससे रेवाड़ी जिले की आर्थिक गतिविधियों को दीर्घकालिक लाभ प्राप्त होगा।



    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकरियर शुरु होने से पहले ही खत्म! आईसीसी ने 8 साल का लगाया बैन, कौन हैं स्पिनर अखिलेश रेड्डी | Sports
    Next Article अब ‘नौरू’ नहीं ‘नाओएरो’ कहलांएगा, दुनिया का तीसरा सबसे छोटा देश
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    चंडीगढ़ में शराब के ठेके के पास धमाका, दो बदमाशों ने बम जैसी चीज फेंकी, ग्राहकों में मची भगदड़

    September 20, 2026

    एयर होस्टेस की ट्रेनिंग छोड़कर बनीं ट्रक ड्राइवर, पढ़िए हिमाचल की बेटी नेहा ठाकुर की कहानी

    September 20, 2026

    STF को देखते ही फ्लाईओवर से कूद गया बदमाश फिल्मी, टोल मैनेजर की हत्या में था फरार

    September 20, 2026

    गुरुग्राम में हिट एंड रन केसः शराब के नशे में चूर था बैंसला, बाइकर सिया का 2KM तक किया था पीछा, SIT की जांच में बड़ा खुलासा

    September 20, 2026

    हाइड्रोजन ट्रेन से यात्री क्यों नदारद, सीटों की संख्या 2600 लेकिन 40 से 60 लोग कर रहे यात्रा; अब रेलवे ने उठाया बड़ा कदम

    September 19, 2026

    फरीदाबाद में सराय ख्वाजा मार्केट में दुकान में घुसकर युवकों पर हमला, लाठी-डंडों और चाकू से वार

    September 19, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    MDR का असर दिखना शुरू, एमपी में पेट्रोल पंप नहीं लेंगे UPI से पेमेंट, लोगों की बढ़ेंगी दिक्कतें

    By परवेश चौहानSeptember 20, 2026

    MP News: मध्य प्रदेश के पेट्रोल पंप 16 अक्तूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के…

    Asian Games 2026: एलावेनिल वालारिवन ने जीता सिल्वर, शूटिंग में भारत की झोली में आया एक और पदक | Sports

    September 20, 2026

    चंडीगढ़ में शराब के ठेके के पास धमाका, दो बदमाशों ने बम जैसी चीज फेंकी, ग्राहकों में मची भगदड़

    September 20, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.