Close Menu
    What's Hot

    Ind vs Nz 2nd ODI: गुरनूर की कातिलाना गेंदबाजी, न्यूजीलैंड को घर पर हुआ बुरा हाल, 150 रन नहीं बना पाई पूरी टीम | Cricket

    November 7, 2026

    हिमाचल को अगले 20 साल तक बिजली देंगे पंजाब-हरियाणा, SC ने खत्म किया दशकों पुराना क्लेश

    November 7, 2026

    डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा बोलीं- 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी; मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ

    November 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      IMD Weather Update: दिल्ली-हरियाणा, पंजाब और हिमाचल में आज कैसा रहेगा मौसम? जानें देशभर का हाल | National

      November 7, 2026

      Somnath Non-Veg Ban: सोमनाथ मंदिर के पास नॉनवेज पर रोक बरकरार, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मिठाई खाकर मनाएं दिवाली | National

      November 6, 2026

      Watch Video: पंजाब में कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं, देखें वीडियो | National

      November 6, 2026

      Delhi AQI Alert: दिल्ली में हवा हुई और जहरीली, AQI 400 के करीब पहुंचा, लगातार चौथे दिन ‘बहुत खराब’ मापा गया | National

      November 6, 2026

      Bollywood News: आयुष्मान खुराना और तुषार कपूर को धमकी देने वाला गिरफ्तार, बेंगलुरु से पकड़ा गया IT इंजीनियर | National

      November 5, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, November 7
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»4 तरह की मिट्टी, 5 कलाकार…फरीदाबाद में बन रही 11 फीट ऊंची ऐसी दुर्गा प्रतिमा
    हरियाणा

    4 तरह की मिट्टी, 5 कलाकार…फरीदाबाद में बन रही 11 फीट ऊंची ऐसी दुर्गा प्रतिमा

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाAugust 4, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    फरीदाबाद. त्योहारों का मौसम आते ही बाजारों में रौनक बढ़ने लगती है, लेकिन इस रौनक के पीछे कुछ ऐसे कलाकार भी हैं जो महीनों की मेहनत से त्योहारों को खूबसूरती देते हैं. गणेश चतुर्थी और दुर्गा पूजा से पहले फरीदाबाद में मूर्तियों को अंतिम रूप देने का काम तेजी से चल रहा है. मिट्टी, बांस, रंग और बारीक कारीगरी से मां दुर्गा की ऐसी भव्य प्रतिमा तैयार की जा रही है, जिसे देखकर हर कोई ठहर जाता है. इस बार 11 फीट ऊंची और 17 फीट लंबी दुर्गा प्रतिमा बनाई जा रही है, जिसे तैयार होने में पूरे छह महीने लगेंगे. लोकल 18 से मूर्ति कलाकार प्रदीप दास बताते हैं कि मैं 38 साल से मूर्तियां बना रहा हूं, लेकिन इतनी बड़ी मां दुर्गा की प्रतिमा पहली बार बनाने में लगा हूं. इसकी ऊंचाई 11 फीट और लंबाई 17 फीट है. यह प्रतिमा गाजियाबाद के लिए बनाई जा रही है. अप्रैल महीने से इसका काम शुरू किया था और इसे पूरी तरह तैयार होने में अक्टूबर तक का समय लगेगा.

    सभी कारीगर बंगाल से

    प्रदीप दास बताते हैं कि इस प्रतिमा को बनाने में सिर्फ एक तरह की मिट्टी नहीं लगती. यमुना की मिट्टी, खेत की मिट्टी और चिकनी मिट्टी समेत करीब चार तरह की मिट्टी का इस्तेमाल किया जाता है. पहले बांस से पूरा ढांचा तैयार किया जाता है, फिर उस पर अलग-अलग परतों में मिट्टी चढ़ाई जाती है. हर परत को सूखने के बाद ही अगला काम शुरू होता है, तभी प्रतिमा मजबूत बनती है. इस प्रतिमा को तैयार करने में पांच कारीगर लगातार काम कर रहे हैं और सभी कारीगर पश्चिम बंगाल से आए हैं. रंगाई के लिए वाटर कलर का इस्तेमाल किया जाता है. सिर्फ रंग ही नहीं, बल्कि मां दुर्गा के बाल, गहने और सजावट का पूरा सामान भी कोलकाता से मंगाया जाता है ताकि प्रतिमा पारंपरिक बंगाली शैली में तैयार हो सके.

    एक साथ 20 मूर्तियों पर काम

    प्रदीप दास बताते हैं कि इस 11 फीट ऊंची प्रतिमा का वजन करीब पांच क्विंटल होगा. इसकी कीमत करीब 2 लाख रुपये है. हालांकि हमारे यहां छोटी मूर्ति की शुरुआत 50 हजार रुपये से हो जाती है. इस समय हमारी कार्यशाला में करीब 20 मूर्तियों पर काम चल रहा है और हर मूर्ति ग्राहक की मांग के हिसाब से अलग डिजाइन में बनाई जाती है. त्योहार नजदीक आते ही ऑर्डर भी लगातार बढ़ रहे हैं. प्रदीप दास बताते हैं कि हमारे पास पूरे दिल्ली-एनसीआर से ऑर्डर आते हैं. गाजियाबाद, राजस्थान और फरीदाबाद के अलग-अलग इलाकों से भी लोग प्रतिमाएं बनवाने के लिए संपर्क करते हैं.

    सभी नहीं देख पाते मेहनत

    प्रदीप के मुताबिक, जैसे-जैसे दुर्गा पूजा और दशहरा करीब आते हैं, काम और तेज हो जाता है. महीनों की मेहनत, बारीक कारीगरी और मिट्टी की खुशबू से तैयार होने वाली ये प्रतिमाएं सिर्फ पूजा का हिस्सा नहीं होतीं बल्कि कलाकारों की कला, धैर्य और परंपरा की पहचान भी हैं. जब दुर्गा पूजा के पंडालों में ये भव्य प्रतिमाएं सजती हैं तब लोगों को सिर्फ मां दुर्गा का स्वरूप दिखाई देता है लेकिन उसके पीछे छिपे कठिन परिश्रम को बहुत कम लोग देख पाते हैं.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleश्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को लगा झटका! 4 दिन का प्रैक्टिस मैच अब होगा सिर्फ 3 दिन का | Sports
    Next Article Supreme Court: कार में मौत का मतलब हमेशा ‘एक्सीडेंट’: सुप्रीम कोर्ट
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    हिमाचल को अगले 20 साल तक बिजली देंगे पंजाब-हरियाणा, SC ने खत्म किया दशकों पुराना क्लेश

    November 7, 2026

    Haryana Gold Silver Rate Today: हरियाणा में दिवाली पर सोना हुआ सस्ता या महंगा? जानें आज का भाव

    November 7, 2026

    गुरुग्राम में क्यों पहुंची झारखंड पुलिस? ढोल-नगाड़े बजाकर पूरे मोहल्ले को सुनाया फरार आरोपी का कारनामा

    November 7, 2026

    गुरुग्राम में दिवाली की लड़ी लगा रहा था BSF के DIG का बेटा, सोसाइटी की 10वीं मंजिल की बालकनी से गिरा, मौत

    November 7, 2026

    ‘काम ही नहीं करता ये तो…’, फरीदाबाद में BJP MLA धनेश अदलखा को XEN पर आया गुस्सा, गाली भी दी, ट्रांसफर का आदेश

    November 6, 2026

    हरियाणा में एक साथ कई बड़े ऐलान, 52 लाख लोगों को 4470 करोड़; DA-DR में भी बढ़ोतरी

    November 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    Ind vs Nz 2nd ODI: गुरनूर की कातिलाना गेंदबाजी, न्यूजीलैंड को घर पर हुआ बुरा हाल, 150 रन नहीं बना पाई पूरी टीम | Cricket

    By परवेश चौहानNovember 7, 2026

    नई दिल्ली. भारतीय टीम के गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार दूसरे मुकाबले में कातिलाना…

    हिमाचल को अगले 20 साल तक बिजली देंगे पंजाब-हरियाणा, SC ने खत्म किया दशकों पुराना क्लेश

    November 7, 2026

    डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा बोलीं- 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी; मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ

    November 7, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.